सड़क सुरक्षा सप्ताह : 11 जनवरी से 17 जनवरी तक प्रत्येक दिवस अलग-अलग कार्यक्रमों का होगा आयोजन, सड़क सुरक्षा के लिए किया जाएगा जागरूक !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : जिला जांजगीर चांपा में दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाना है, जिसमें 11 जनवरी से 17 जनवरी तक प्रत्येक दिवस अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जो निम्नानुसार है:- 01.  दिनांक 11.01.23 को यातायात प्रदर्शनी का उद्घाटन, यातायात मॉडल बनाओ प्रतियोगिता। 02. दिनांक 12.01.23 को पैदल चलकर राहगीरो को यातायात नियमों की जानकारी देना, रोड क्रांसिंग संबंधी जागरूकता अभियान, सेल्फी विथ रोड सेफ्टी वारियर।  03. दिनांक 13.01.23 को रिफ्लेक्टर टेप की जॉच, रांग साईड मे…

Read More

कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिरायु योजना के अन्तर्गत मनमाने ढंग से कराया गया वाहन टेंडर: भाजयुमों कार्यकर्ता तरूण ने जशपुर कलेक्टर से स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ शिकायत करते हुए टेंडर निरस्त करने की मांग की

कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूर्व में भी मरीजों के पोषण आहार में अनियमित्ता को लेकर था सुर्खियों में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में आये दिन अनियमित्ताओं का सिलसिला चला आ रहा है। कुछ दिनों पूर्व ही मरीजों के पोषण आहर को लेकर सुर्खियों में रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अब चिरायु वाहनों के टेंडर को लेकर चर्चा में है, भाजयुमों कार्यकर्ता द्वारा जशपुर कलेक्टर को शिकायत देते हुए कुनकुरी स्वास्थ्य विभाग पर कार्यवाही करने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग कुनकुरी में चिरायु योजना के अन्तर्गत…

Read More

कोरबा पुलिस के निजात अभियान से प्रभावित होकर बाघमारा के दर्जनों ग्रामीणों ने नशे को कहा “ना, छोड़ दी शराब”

थाना बालकोनगर क्षेत्र के ग्राम बाघमारा में पिछले पूर्व पुलिस अधीक्षक ने दिलाई थी अवैध नशे से दूर रहने की शपथ सलोरा और महेशपुर के ग्रामीणों ने अभियान से प्रभावित होकर अपने गांव में नशा-बंदी की कर दी है शुरुवात समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान का असर अब कोरबा में भी दिखने लगा है। थाना बालकोनगर क्षेत्र के ग्राम बाघमारा के दस ग्रामीणों ने नशे को ‘ना’, कह कर नशा मुक्त जीवन की शुरुआत…

Read More

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 111 बोरा बदरा मिश्रित धान जब्त, औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री ध्रुव ने की कार्यवाही

कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रदेश में अव्वल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव आज धान उपार्जन केन्द्र  बंजी में छिपछिपी गांव के रहने वाले कृषक श्री राय सिंह द्वारा बेचने के लिए लाए गए 111 बोरा बदरा युक्त पुराना धान जब्त किए जाने की कार्यवाही की। कलेक्टर ने कृषक द्वारा लाए गए अमानक धान को लेकर गहरी नाराजगी जताई तथा कृषक राय सिंह के शेष रकबे को समर्पण करने  के भी निर्देश…

Read More

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का हुआ रंगारंग समापन, राज्य में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का सफल आयोजन, 06-79 वर्ष की आयु के लोगों ने लिया हिस्सा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजधानी रायपुर में तीन दिनों से चल रहे राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का आज रंगा-रंग समापन बलवीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में हुआ। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के समापन समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर हमारे ग्रामीण इलाकों में प्रचलित खेल जो लुप्त हो रहे थे, उनको प्र्रोत्साहन एवं बढ़ावा देने के लिए राज्य में पहली बार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई है। राज्य के ग्रामीण अंचल से लेकर शहरों तक…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार का युवाओं के हित में बड़ा फैसला, प्रशिक्षण अधिकारियों के 400 पदों पर होगी सीधी भर्ती

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के रिक्त पदों के विरूद्ध प्रथम चरण में 400 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की अनुमति दी गई है। राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा आज संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण को इन पदों पर सीधी भर्ती की सहमति दी गई।

Read More

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए राजधानी रायपुर के बैरनबाजार स्थित पुलिस मेस सभागार में तीन दिवसीय राज्य कार्यशाला का सोमवार को शुभारंभ हुआ। एआईजी और संयुक्त आयुक्त परिवहन (सड़क सुरक्षा) श्री संजय शर्मा द्वारा कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कार्यशाला के दौरान राज्य में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता के लिए जनता को शामिल करते हुए परिवहन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए राज्य में संबंधित एजेंसियां मिलकर काम कर…

Read More

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर, रेल्वे स्टेशन पर लगेगा टूरिज्म सर्किट मैप का बोर्ड, जिला स्तरीय पर्यटन समिति की पहली बैठक आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में जिला स्तरीय पर्यटन समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पर्यटन स्थलों में बेसिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अधिकारी, आर्या प्रेरणा समिति जगदलपुर, विलेजवेज ट्रेवल्स अयारपानी अल्मोडा (उत्तराखंड) एवं होमस्टे ऑफ इंडिया…

Read More

जोरा-लाभांडी गाँव के लोग भी अब फ़ुंडहर गौठान में बेच सकेंगे गोबर, प्रभारी मंत्री श्री चौबे ने बनाई व्यवस्था, ज़िला योजना समिति की बैठक में हुई शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

परसदा-काठिया सड़क की गुणवत्ता की होगी जाँच, प्रभारी मंत्री श्री चौबे ने दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर नगर निगम सीमा के जोरा और लाभांडी गाँव के लोग भी अब फ़ुंडहर गौठान में गोबर बेच सकेंगे। ज़िले के प्रभारी मंत्री और कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने आज ज़िला योजना समिति सह समीक्षा बैठक में इस बारे में व्यवस्था बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। प्रभारी मंत्री ने ज़िले में चल रही शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्धियों की भी समीक्षा की। उन्होंने शासकीय योजनाओं को तेज़ी से क्रियान्वित…

Read More

मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में अंतरित की 7.05 करोड़ रूपए की राशि, प्रदेश के 50 प्रतिशत गौठान बने स्वावलंबी : साग-सब्जियां सुखाने गौठानों में दिए जाएंगे सोलर ड्रायर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

ग्रामीणों को आय और रोजगार दिलाने में सफल हो रही है गोधन न्याय और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना रोजगार और आमदनी बढ़ने से ग्रामीणों के जीवन में आ रहा है परिवर्तन गौठानों में नये-नये उद्यम शुरू करने में बढ़ रही है ग्रामीणों की रूचि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौठानों में सोलर ड्रायर उपलब्ध कराए जाएंगे। धमधा और पत्थलगांव में टमाटर के बड़े पैमाने पर उत्पादन को देखते हुए इन क्षेत्रों के गौठानों में टमाटर को सूखा कर विक्रय का काम प्रारंभ किया जा…

Read More