मामले को शांत कराने गई पुलिस टीम के साथ अपराध कारित करने वाले और दो फरार आरोपी हुए गिरफ्तार, पूर्व में 14 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, वारदात में सम्मिलित अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर की जा रही है कार्यवाही !

थाना एड़का में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 03/2023 धारा 147, 148, 332, 186, 353 भादवि का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, नारायणपुर नारायणपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 01 जनवरी 2023 को थाना एड़का क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गोर्रा में दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था। उक्त घटना के दौरान एड़का पुलिस मामले को शांत कराने गई तो उनके साथ आरोपियों द्वारा अपराध कारित गया था, घटना पर थाना एड़का में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 03/2023 धारा 147, 148, 332, 186, 353 भादवि…

Read More

मेसर्स पार्थिवी कन्ट्रक्शन प्रा.लि. को प्रोजेक्ट में दो माह के भीतर उल्लेखित सुविधाएं उपलब्ध कराने निर्देश, रेरा ने की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के समक्ष प्रोजेक्ट ‘‘पार्थिवी प्रोविन्स’’ सरोना रायपुर के कुल 26 रहवासी आवेदकगणों के द्वारा प्रोजेक्ट के प्रमोटर-मेसर्स पार्थिवी कन्ट्रक्शन प्रा.लि. द्वारा डायरेक्टर श्री शैलेष वर्मा, श्री संजय बघेल एवं सुशील सचदेव वे विशाल सचदेव निवासी पार्थिवी पैसेफिक जी.ई रोड टाटीबंध रायपुर के विरूद्ध प्रोजेक्ट में उल्लेखित सुविधाओं की अनुपलब्धता की शिकायत हुई है। जिसमें विवेचना उपरांत प्राधिकरण द्वारा आवेदकगण का आवेदन आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए प्रोजेक्ट के प्रमोटर के विरूद्ध निम्न आदेश पारित किए गए हैं – उक्त प्रोजेक्ट…

Read More

पदस्थापना स्थल पर अब तक उपस्थिति नहीं देने वाले एम.बी.बी.एस. अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों से बॉण्ड राशि की वसूली की कार्रवाई शुरू : 29 डॉक्टरों ने नहीं दी है ज्वाइनिंग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में पदस्थ किए गए एम.बी.बी.एस. अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी जिन्होंने अपने पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, उनके विरूद्ध बॉण्ड की संपूर्ण राशि की वसूली की कार्यवाही की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत 9 नवम्बर 2022 को 212 एम.बी.बी.एस. अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों को अपने पदस्थापना स्थल में पांच दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करने अंतिम अवसर प्रदान करने के लिए सूचना (Notice) जारी की गई थी। इसके परिपालन में 212 में से 183 अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों ने अपनी…

Read More

छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष श्री ढांड को उनके सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष श्री विवेक ढांड को आज उनके सेवानिवृत्ति पर भाव-भीनी विदाई दी गई। छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष श्री विवेक ढांड आज 13 जनवरी 2023 को अपने कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात् अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं। छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष श्री ढांड ने इस अवसर पर कहा कि प्राधिकरण इन पांच वर्षों में एक स्वायत संस्था की तरह रियल एस्टेट सेक्टर के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य किया है। प्राधिकरण द्वारा अभी तक…

Read More

जिला पुलिस जशपुर द्वारा 33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिवस में जागरुकता कार्यक्रम आयोजन कर छात्र छात्राओं एवं आम जनता को किया गया जागरूक, यातायात नियमों एवं संकेतों गुडसेमेरिटन के बारे में जानकारी देते हुए किया गया पंपलेट वितरण.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : गौरतलब है कि जिला जशपुर में आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 11 जनवरी 2023 से दिनांक 17 जनवरी 2023 तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ दिनांक 11 जनवरी 23 जिला मुख्यालय में किया गया है। जिसके तारतम्य में आज दिनांक 13 जनवरी 2023 को 33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तृतीय दिवस के अवसर पर सप्ताहिक बाजार आरा में चौकी आरा में सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह के द्वारा आम जनता को यातायात…

Read More

जशपुर जिले के सभी सीडीपीओ और पर्यवेक्षकों को अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश: नारायणपुर, आस्ता, बोड़ोकछार के सुपरवाईजर और बगीचा विकासखण्ड के सीडीपीओ को नोटिस जारी 

गांव में स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर लोगों को पोषण, शिक्षा, कुपोषण को दूर करने की   जानकारी देंगें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाक्षक में महिला बाल विकास के सीडीपीओ और पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक लेकर कुपोषण, पोषण वाटिका, गर्भवती माताओं और बच्चों को टीकाकरण, चिरायु टीम द्वारा बच्चों का चिन्हांकन, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना सहित अन्य योजना की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने चिरायु कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली: जन्मजात हदय रोग से ग्रस्ति बच्चों एवं सिकल सेल बीमारी से ग्रस्ति मरीजों का चिन्हांकित करके जांच करने के साथ आयुष चिकित्सा अधिकारी को नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में तत्काल पदभार ग्रहण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने गुरूवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में चिरायु कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली और चिरायु टीम के माईक्रोप्लान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। ताकि आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी मिल सके। जिससे अधिक से अधिक बच्चें लाभान्वित हो सके। इस अवसर पर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डीपीएम. स्मृति एक्का, सहायक जिला नोडल अधिकारी चिरायु डॉ. अरविंद रात्रे एवं जिले के समस्त चिरायु टीम उपस्थित थे। कलेक्टर ने जन्मजात हदय रोग से…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने दुलदुला विकासखण्ड के पटवारियों के लिए किया मुख्यालय दिवस नियत, निरीक्षण में नदारत पाए जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही

माह के प्रत्येक सप्ताह मुख्यालय में बैठकर लोगों के समस्या का करेंगें निराकरण निर्धारित ग्राम पंचायतों में प्रातः 10से शाम 5 बजे तक बैंठेगें पटवारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तलने जिले के पटवारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्य करने हेतु मुख्यालय दिवस नियत किया है। उन्होंने सभी पटवारियों को माह के प्रत्येक सप्ताह में अलग-अलगपंचायत में कार्य करने हेतु मुख्यालय निर्धारित किया है और पटवारियों को नियततिथि में मुख्यालय में बैठक कर ग्रामीण जनों के समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।  इसी कड़ी में…

Read More

जशपुर हेल्थ न्यूज़ : सिकल सेल मरीजों को हाइड्रोक्सी यूरिया के नियमित सेवन से बार बार खून चढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला चिकित्सालय जशपुर के डॅाक्टर, स्टाप नर्स और लैब टेक्नीशियन को सिकल सेल के बारे में जानकारी दिया गया है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के सभी मरीजों का चिन्हांकन करके डाटाबेस तैयार किया जाए और उनको सही समय पर सही उपचार दिया जाए इसी उद्देश्य से विगत दिवस प्रशिक्षण देकर अम्बिकापुर के संगवारी टीम डाक्टरों में डां योगेश डां चेतन्य मलिक, डां अभिजीत गडेवार, इन्दुरोश लकड़ा डां नेहा की टीम ने सिकल सेल के बारे में विस्तार से जानकारी दी डाक्टरों ने बताया…

Read More

राज्य स्तरीय टीचिंग प्लान स्पर्धा में प्राथमिक स्तर पर जशपुर की दिव्या पाठक ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ शंकरनगर रायपुर एवं एडइंडिया के संयुक्त तत्वाधान में डी.आई.ई.टी फैकल्टी एवं डी.एल.एड. छात्राध्यापकों के लिए टीचीबल कार्यक्रम के तहत् राज्य स्तरीय टीचिंग प्लान प्रतियोगिता का आयोजन 07 जनवरी 2023 को एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें डाइट के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के 18-18 कुल 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें जशपुर डाइट के दो छात्राध्यापिकाओं कु. दिव्या पाठक और कु. नेहा लहरे ने भी भाग लिया था।…

Read More