भा.प्र.सं रायपुर द्वारा कार्यकारी शिक्षा और विकास के अंतर्गत “विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों” के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मौजूदा और भावी अग्रणियों की उत्कृष्टता और क्षमता निर्माण को प्रोत्साहित करने की कोशिश में, भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा सचिवालय के कर्मचारियों के लिए प्रबंधन पर पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के साथ मिलकर, भारत के विभिन्न राज्यों से आए विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों के लिए 2023 11 जनवरी से 13 जनवरी 2023 तक, तीन दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया था। ट्रेनिंग प्रोग्राम के तीसरे बैच में, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, मेघालय, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से इक्कीस प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बजट को…

Read More

छेरछेरा त्यौहार को दो पक्षों में हुऐ बलवा के 21 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बलौदा पुलिस को मिली सफलता, प्रकरण में सम्मिलित विधि से संघर्षरत 02 बालकों के विरुद्ध की गई विधिवत कार्यवाही !

ग्राम झपेली के सरपंच एवं सरपंच पति सहित अन्य आरोपियों की हुई गिरफ्तारी ग्राम झपेली के बलवा प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी आरोपियों के विरूद्ध धारा 341,147, 148, 294, 506, 323 भादवि केअंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बलौदा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम झपेली में दो पक्षों में दिनांक 06 जनवरी 23 को पूरानी रंजिश को लेकर विवाद झगडा मारपीट हुआ था। जिस पर थाना बलौदा में दोनों पक्षों के विरुद्ध…

Read More

मकर संक्रांति के अवसर पर गरीब व असहाय लोगों के बीच किया गया कंबल वितरित !

समदर्शी न्यूज डेस्क, वाराणसी : बाबा विश्वनाथ जी की कृपा से मकर संक्रांति के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज रविवार को ग्राम सुल्तानपुर रामनगर वाराणसी में गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रवीण सिंह द्वारा सपरिवार सुल्तानपुर रामनगर वाराणसी के बस्ती के गरीबों व असहायों के बीच जाकर कंबल का वितरण किया गया। प्रवीण सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति पर दान देने की प्रथा है। गरीबों, असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य होता…

Read More

जशपुर जिले में संगठित हो रहे चीक समाज के युवा : कुनकुरी में प्रान्त स्तरीय चीक समाज की बैठक हुई सम्पन्न

नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों का हुआ सम्मान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी में स्थित चीक समाज के सामाजिक भवन में चीक समाज के युवाओं के संगठन के लिए प्रान्त स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय चीक बड़ाईक युवा कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत बुनकर (मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका सूरजपुर) एवं प्रान्त अध्यक्ष मनोज चौहान (अधिवक्ता) तथा चीक समाज के जिला अध्यक्ष राजकुमार चौहान उपस्थित रहें। बैठक में सर्व सहमति से मनोनीत करते हुए दिलीप चौहान रमसमा को जिला युवा समिति के अध्यक्ष व रेवत…

Read More

सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान वाहन चालकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन, चौक चौराहों में वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी, पाम्पलेट एवं समझाईश द्वारा दी गई !

थाना सारागांव, चाम्पा एवं जिला मुख्यालय में अंजोर रथ व नुक्क्ड नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक जिले के अलग-अलग विद्यालयों से आये 41 शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण देकर यातायात नियमों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन यातायात पुलिस द्वारा चालकों के सुरक्षित परिवहन को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 20 वाहन चालकों का स्वास्थ एवं नेत्र परीक्षण किया…

Read More

डॉ संजय अलंग होंगे सरस्वती साहित्य सम्मान से सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर वर्ष 2023 का प्रतिष्ठित सरस्वती साहित्य सम्मान साहित्यका, इतिहासकार व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. संजय अलंग को दिए जाने की घोषणा की गई है। डॉ. अलंग को यह सम्मान पं. बबन प्रसाद मिश्र स्मृति समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा और इस अवसर पर उनका एक शोध आधारित व्याख्यान होगा जिसका विषय “छत्तीसगढ़ में छत्तीस और गढ़ क्या और कैसे?“ है। यह पुरस्कार उनके द्वारा छत्तीसगढ़ की इतिहास और संस्कृति पर किए विशिष्ट शोधों और शोधात्मक इतिहास लेखन को रेखांकित करते हुए दिया जा रहा है।…

Read More

खाद्य मंत्री ने कुपोषण दूर करने बांटा खिचड़ी टिफिन व अंडा, स्वस्थ्य शिविर में कराया बीपी व शुगर जांच

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने रविवार को मैनपाट भ्रमण के दौरान कमलेश्वर स्थित वन विभाग के विश्राम गृह परिसर में आयोजित आयुष निःशुल्क स्वस्थ्य शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत पोषण तुंहर द्वार कार्यक्रम के तहत 10 कुपोषित बच्चे व एक हाई रिस्क गर्भवती महिला को कुपोषण दूर करने खिचड़ी टिफिन व अंडा वितरित किया। स्वस्थ्य शिविर में खाद्य मंत्री ने अपना बीपी और शुगर लेवल की…

Read More

महोत्सव को यादगार बनाने सभी करें भरसक प्रयास- खाद्य मंत्री श्री भगत ने ली मैनपाट महोत्सव की तैयारी बैठक

इस बार फिर होगा कुश्ती, पतंगबाजी का भी होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने रविवार को मैनपाट के शैला रिसॉर्ट में मैनपाट महोत्सव की तैयारी बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार व जिला पंचायत सीईओ श्री विष्वदीप सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने इस बार के मैनपाट महोत्सव को यादगार बनाने तथा लोगों को नया देखने को मिले इसकी तैयारी हेतु पूरी कोशिश करने कहा। उन्होंने इस बार फिर कुश्ती प्रतियोगिता के साथ ही पतंबाजी का आयोजन करने के भी…

Read More

खाद्य मंत्री ने किया एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का निरीक्षण, तेजी से प्रगति लाकर समय पर सभी काम पूरा करने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने रविवार को दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने रन-वे सहित एप्रन, ड्रेनेज, सिक्युरिटी एरिया व टर्मिनल बिल्डिंग के कार्य मे तेजी लाकर समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। खाद्य मंत्री ने कहा कि अभी तेजी से काम कराने का अनुकूल समय है ज्यादा से ज्यादा लेबर लगाकार रात में भी काम जारी रहे। कंसल्टेंट से आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन लें ताकि कोई तकनीकी दिक्कत न हो।…

Read More

तातापानी महोत्सव के पहले दिन स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

सांस्कृतिक कार्यक्रमो में दिखी स्थानीय कला व संस्कृति की झलक  हजारों की संख्या में लोगों ने उठाया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर कलाकारों का किया सम्मान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ का बलरामपुर- रामानुजगंज जिला अपनी आदिम संस्कृति और परंपरा की अनूठी विरासत के लिए मशहूर है, इसी विरासत और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या में  स्थानीय कलाकारों एवं प्रदेश ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस…

Read More