समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा शासन की योजनाओं को प्राथमिकता देने तथा जिले विकास के लिये संवेदनशील कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज एक बार फिर बम्हनीडीह ब्लाॅक में दौरा किया। सुबह से ही निरीक्षण में निकले कलेक्टर ने शासन की योजनाओं के साथ जिले के विकास में महत्वपूर्ण साबित होने वाले विकास कार्यों का जमीनी स्तर पर अवलोकन किया और समय पर कार्य पूरा करने उन्होंने संबधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। अस्पताल में जहां उन्होंने चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति की जांच की, वहीं स्कूल और आंगनबाड़ी…
Read MoreDay: January 18, 2023
दूरस्थ अंचल में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने पर मोरगा पीएचसी को मिला गुणवत्ता प्रमाण पत्र, विभिन्न स्वास्थ्य मापदंडो पर खरा उतरा स्वास्थ्य केन्द्र, ग्रामीणों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। इसी तारतम्य में कोरबा जिले के दूरस्थ वनांचल में भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरगा को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की विशेषज्ञों की टीम ने मोरगा पीएचसी में उपलब्ध सेवाओं के परीक्षण…
Read Moreगणतंत्र दिवस पर मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण, लेंगे परेड की सलामी : कलेक्टर श्री झा ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में सीएसईबी ग्राउंड का किया निरीक्षण
विभागीय योजनाओं की चलित झांकियों का किया जाएगा प्रदर्शन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस स्कूली बच्चों के कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का नहीं होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरोना महामारी के कारण कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इस वर्ष गणतंत्र दिवस कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया जाएगा। मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कोरबा जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। डॉ. जायसवाल कोरबा के सीएसईबी ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे…
Read Moreमहिला अधिकारों के संरक्षण के लिए किया गया कार्यशाला का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सखी वन स्टाप सेंटर अधिकारी कर्मचारी एवं नवा बिहान के संरक्षण अधिकारियों के लिए संभाग स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जगदलपुर की उपस्तिथि में टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस मुम्बई से उपस्थित प्रशिक्षकों का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस में सखी वन स्टॉफ सेंटर एवं नवा बिहान के…
Read Moreबुनियादी प्रशिक्षण के दौरान नारायणपुर के 02 जवानों ने कानून एवं फायरिंग में हासिल किया प्रथम स्थान, नारायणपुर पुलिस द्वारा किया गया सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना-रायपुर में माह जनवरी 2019 से मार्च 2020 तक आयोजित नव आरक्षक जिला बल (पुरुष) 39 वां सत्र – बुनियादी प्रशिक्षण में जिला नारायणपुर से आरक्षक श्री राजू राम दुग्गा ने फायरिंग विषय में तथा आरक्षक श्री आयतु गावड़े कानून विषय में प्रथम स्थान प्राप्त कर नारायणपुर पुलिस को गौरवान्वित किया है। फलस्वरूप आईपीएस श्री सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के निर्देशानुसार आईपीएस श्री पुष्कर शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स) के द्वारा दोनों जवानों को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित…
Read Moreराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह समापन के अवसर पर जिला नारायणपुर में बाइक रैली में सम्मिलित हुए जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ट अधिकारी, रंगोली एवं चित्रकला में विजयी छात्र-छात्राओं को पुलिस ने शील्ड और सर्टिफिकेट प्रदान करके किया सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर आईपीएस सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के निर्देशानुसार जिला नारायणपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आज दिनाँक 18-01-2023 को यातायात थाना परिसर मे समापन हुआ। इस अवसर पर आज सर्वप्रथम जिला मुख्यालय में बाइक एवं हेलमेट रैली का आयोजन किया गया, रैली समापन के बाद यातायात थाना के सामने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों, चिकित्सकों एवं अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र…
Read Moreचिकित्सा का क्षेत्र संवेदना और सहृदयता का – चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने करीब 13 करोड़ की लागत से निर्मित नर्सिंग कॉलेज के नए भवन का किया लोकार्पण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज राजनांदगांव के पेंड्री में शासकीय नर्सिंग कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कॉलेज भवन का मुआयना भी किया। राजनांदगांव में नर्सिंग कॉलेज के नए भवन का निर्माण लगभग 13 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में प्राध्यापकों और नर्सिंग छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि चिकित्सा का क्षेत्र मानवीय संवेदना और सहृदयता के लिए जाना जाता है। इन मूल्यों का ध्यान…
Read Moreमन में इच्छा शक्ति हो तो कोई भी काम असंभव नहीं सभी काम संभव हो सकता है – कलेक्टर जशपुर नें सरपंचों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की
कलेक्टर ने बगीचा विकास खंड में सरपंचों को प्रोत्साहित करते हुए अपने ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने के लिए कहा सरपंचों को अपने गांव के आंगनबाड़ी , स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और आश्रम छात्रावास में निरंतर निगरानी बनाकर रखने के लिए कहा है जिन हितग्राहियों के हाथों का फिंगर प्रिंट नहीं आ पा रहा उनके लिए शिविर लगाकर उनके घर के सदस्य को नामिनी बनाकर योजना का लाभ देने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज बगीचा विकास खंड के जनपद पंचायत सभाकक्ष में सरपंचों की…
Read Moreरेल मदद हेल्पलाइन के माध्यम से की जा रही है यात्रियों की त्वरित हर संभव सहायता
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन द्वारा रेल मदद हेल्पलाइन द्वारा प्राप्त सभी मामलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यात्रियों की हरसंभव सहायता की जा रही है। इसी संदर्भ में आज गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस के ए-2 कोच में गाजीपुर सिटी से रायपुर तक यात्रा कर रहे श्री रतन वर्मा को अपने डेढ़ साल की बच्ची के लिए दूध(बेबी फूड) की जरूरत पड़ी। उन्होंने irctc के माध्यम से रेल मदद में इसकी जानकारी दी। जानकारी प्राप्त होते ही मंडल रेल प्रशासन द्वारा उन्हें शहडोल स्टेशन में दूध…
Read Moreसेटरिंग प्लेट चोरी करने वाले तीन कबाड़ चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपियों के कब्जे से 31 नग सेंटरिंग प्लेट कीमत 22,000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी कीमत 1,00,000/- रुपये कुल कीमत 1,22,000/- रुपये किया गया बरामद
आरोपियों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2 धारा 41(1-4) जा.फौ./379,34 भादवि के अंतर्गत मुलमुला पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मुलमुला : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 18 जनवरी 23 को थाना प्रभारी मुलमुला संतोष कुमार शर्मा एवं स्टाफ को सेक्टर चेक गस्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन टाटा AC छोटा हाथी बाड़ीनुमा रंग लाल क्रमांक सीजी 04 एमजे 0657 की डाला में हरे रंग की पालीथीन से ढकी हुई मुलमुला की और जाते हुए मिला। गाड़ी…
Read More