बड़ी खबर : बिजली बिल भुगतान प्रणाली को उन्नत करने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की आनलाईन सेवाएं दो दिन रहेंगी प्रभावित !

एटीपी, सीएससी, मोर बिजली एप सहित अन्य ऑनलाइन सेवाएं होंगी बाधित, डाटा सेन्टर में नेटवर्क उन्नयन से सर्वर होगा प्रभावित 27 जनवरी शाम 6:00 से 30 जनवरी सुबह 10:00 बजे तक ऑनलाईन सेवाएं होंगी बाधित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (सीएसपीडीसीएल) पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था की बेहतर निगरानी और उपभोक्ता सेवाओं के लिए अपने व्यापक और सुदृण नेटवर्क को लगातार उन्नत करती रहती है। इसी कड़ी में प्रदेश के केन्द्रीयकृत डाटा सेन्टर के उन्नयन का कार्य आगामी 27 जनवरी शाम छह बजे से…

Read More

“परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं में  प्रतियोगिता को लेकर दिखा अपूर्व उत्साह !

परीक्षा से पूर्व बच्चों में आत्मबल, आत्मविश्वास बढ़ाने परीक्षा को उत्सव के रूप में मानने “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम को चलाया जा रहा है देश भर में समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप वर्ष 2018 से ही परीक्षा से पूर्व बच्चों में आत्मबल, आत्मविश्वास बढ़ाने परीक्षा को उत्सव के रूप मानने “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम को देश भर में चलाया जा रहा है। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखी गई पुस्तक “एग्जाम वारियर्स” में विभिन्न प्रकार के पेंटिंग एवं…

Read More

हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने मुम्बई महाराष्ट्र में दबिश देकर पकड़ा, जमीन बिक्री के विवाद को लेकर हुआ था हत्या का मामला !

चौकी बसदेई में अपराध क्रमांक 567/22 धारा 302, 201, 120–बी, 34 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : बीते 26 दिसंबर 22 को बसदेई निवासी पवन साय राजवाड़े ने चौकी बसदेई में सूचना दिया कि इसका भतीजा भारत राम राजवाड़े अपने घर में अकेला रहता था। करीब 3 साल पहले अपने 32 डिसमिल जमीन को गांव के एक व्यक्ति को बिक्री करने हेतु पचास हजार रूपये लिया था। जमीन बिक्री का लिखा-पढ़ी नहीं किया था, उसी बात को लेकर 17 दिसंबर 22 को घर के पास…

Read More

खेलों इंडिया लघु सेंटर के तहत जशपुर विधायक ने हांकी खिलाडियों को खेल सामग्री वितरण किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन की ओर से खेलो इंडिया (लघु सेंटर) के अंतर्गत जशपुर विधायक विनय भगत ने विगत दिवस क्रीड़ा परिसर के हॉकी खिलाड़ियों को हॉकी खेल सामग्री का वितरण किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए अपने जिले और राज्य का नाम रौशन करने के लिए कहा है। साथ ही सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी सुश्री दुर्गेशवरी सिंह और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पटवारियों के लिए किया मुख्यालय दिवस नियत, निरीक्षण में नदारत पाए जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही

माह के प्रत्येक सप्ताह मुख्यालय में बैठकर लोगों के समस्या का करेंगे निराकरण निर्धारित ग्राम पंचायतों में प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक बैठेंगे पटवारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिले के पटवारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्य करने हेतु मुख्यालय दिवस निर्धारित किया है। उन्होंने सभी पटवारियों को माह के प्रत्येक सप्ताह में अलग-अलग पंचायत में कार्य करने हेतु मुख्यालय निर्धारित किया है। साथ ही पटवारियों को नियमित तिथि में संबंधित मुख्यालय में उपस्थित रहकर ग्रामीण जनों के समस्या का समाधान करने के…

Read More

तार चोरी के प्रकरण में दो आरोपी हुए गिरफ्तार, चोरी का 1 बंडल तार कीमत 2500/- रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल की गई जप्त !

थाना सूरजपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 379, 34 भादवि के अंतर्गत की कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 17 जनवरी 2023 को ग्राम नमदगिरी निवासी मंगलसाय सिंह ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मंगलवार के शाम को नमदगिरी छठघाट के पास वृक्षारोपण कार्य हुआ था जिसमें पंचायत द्वारा जाली तार व खंभा लगवाया गया था, जहां से 1 बंडल तार को महगवां निवासी गोविन्द यादव व विनय देवांगन चोरी कर अपने मोटर सायकल में लोड़ कर ले गए। रिपोर्ट पर दोनों के…

Read More

जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम साकिन बिपतपुर निवासी स्व. श्रीमती सरस्वती बाई की आकाशीय बिजली से 31 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री राम प्रसाद यादव हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार कुनकुरी विकासखण्ड…

Read More

पीएम आवास से पिछड़े वर्ग के लोगों का खुद के घर का सपना हो रहा पूरा, जशपुर जिले के ग्राम पंचायत सन्ना के गरजू राम ने योजना का लाभ लेकर बनाया पक्की छत वाला मकान

पक्के आवास मिल जाने से हितग्राही ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से पिछड़े वर्ग के लोगों का अपना पक्का मकान बनाने का सपना साकार हो रहा है। इसी कड़ी में बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सन्ना के श्री गरजू राम का भी स्वयं का पक्का मकान बनाने का सपना शासन की सहायता से सच हो पाया है। हितग्राही गरजू राम कहते है कि आम इंसान की तरह उनका भी खुद का पक्का घर बनाने का सपना…

Read More

मुख्यमंत्री की घोषणानुसार जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के युवाओं की पात्रातानुसार विभिन्न विभागों में की जा रही सीधी भर्ती

विधायक जशपुर श्री भगत एवं कलेक्टर डॉ मित्तल ने पिछड़ी जनजाति वर्ग के 35 युवाओं को नियुक्ति पत्र किया प्रदान अतिथियों ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मन लगाकर कार्य करने के लिए दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा क्षेत्र जशपुर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जिले के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रुप से पिछड़े हुए विशेष पिछड़ी जनजातियों के सामाजिक उत्थान हेतु इन वर्ग के पात्र युवक युवतियों का शासन के विभिन्न विभाग अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने बगीचा के विकासखण्ड अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए, बैठक में अनुपस्थित होने के कारण आरईओ और एडीओ को नोटिस जारी

स्कूल और आंगनबाड़ी समय पर खुला होना चाहिए अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रंमण करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डाॅ रवि मित्तल ने बगीचा विकासखण्ड के एसडीएम कार्यालय के सभाकक्ष में विकासखण्ड के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की उन्होंने बिजली विभाग को गाॅव-गाॅव में शिविर लगाकर लोंगो की बिजली संबंधी समस्या का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए है उन्होंने महिला बाल विकास विभाग के सीडीपीओ को अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करते हुए आंगनबाड़ी…

Read More