बगडोल में शिविर लगाकर 35 लोगों को बनाया गया आयुष्मान कार्ड 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बगडोल में आयुष्मान कार्ड शिविर लगाया गया। जिसमें कुल 35 लोगों को कार्ड बनाया गया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर सभी छूटे हुए लोगों का कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।

Read More

जशपुर जिले के झरगावं में शिशु संरक्षण माह’’ विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत झरगांव में आज शिशु संरक्षण माह’’ विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चे का विटामिन ए एवं आयरन सिरप पिलाकर झरगांव के सरपंच श्री सुधीर मिंज द्वारा किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में ‘‘शिशु संरक्षण माह’’ विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम 28 फरवरी से 31 मार्च 2023 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को वी.एच.एन.डी. सत्र आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन…

Read More

1 मार्च को पत्थलगांव, फरसाबहर, कांसाबेल, जशपुर और मनोरा विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगाया जाएगा विद्युत समस्या निवारण शिविर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिले के सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर बिजली बिल की समस्या का निवारण एवं बिजली से संबंधित अन्य समस्याओं के समाधान करने के लिए कहा है। इसी कड़ी में विद्युत विभाग द्वारा स्तरीय विद्युत समस्या निवारण शिविर 01 मार्च 2023 को पत्थलगांव विकासखंड के पंचायत भवन कुड़केलखजरी, मकरचुँआ, शिवपुर, फरसाबहार विकासखंड के पंचायत भवन सुईजोर, ताकमुण्डा, कांसाबेल विकासखण्ड के पंचायत भवन मडिया झरिया, जशपुर विकासखण्ड के पंचायत भवन जामटोली और…

Read More

जशपुर : सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सड़क दुर्घटना में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम कुनकुरी निवासी स्व. जेरना कुजूर की सड़क दुर्घटना (मोटर सायकल से) 07 अक्टूर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी अमरमनी कुजूर हेतु 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर : जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की हैं। जिसके अंतर्गत कांसाबेल विकासखंड के ग्राम खुंटीटोली निवासी स्व. कमली बाई की तालाब में डूबने से 27 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्री उसंती बाई हेतु 4 लाख रूपये की आर्थिक राशि स्वीकृत की गई हैं। इसी प्रकार बगीचा विकासखण्ड के ग्राम गायबुड़ा के स्व. शिवकुमार की डेम के…

Read More

जशपुर कलेक्टर डॉ मित्तल ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक, पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए कहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक राजस्व कोर्ट में प्रकरणों के अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर, समस्त एसडीएम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आश्रम छात्रावास का निरीक्षण कर आवश्यकता अनुसार खिड़की, दरवाजे, विद्युतीकरण, भवन मरम्मत, जैसे जरूरी कार्या को पंचायत के माध्यम से पूर्ण कराने के लिए कहा। साथ ही 25 प्रतिशत से कम रूपांतरण वाले गौठानो का…

Read More

जशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित : सभी गौठानो में लक्ष्यानुसार गोबर खरीदी करने, रूपांतरण बढ़ाने एवं खाद विक्रय कराने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी गौठानो में शत प्रतिशत खोबर खरीदी करने, रूपांतरण बढ़ाने एवं निर्मित खाद का विक्रय कराने के निर्देश दिए। बैठक में डॉ मित्तल ने बताया कि जिले के सभी पंचायतों में शिविर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों का कार्ड बनाया जाएगा, इस हेतु सभी सीईओ विस्तृत कार्य योजना तैयार कर लें। जिससे शत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड…

Read More

अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई में पदस्थ आरक्षक निर्मल मिंज अपने पद से हुए सेवानिवृत्त, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए दी गई भावभीनी विदाई,

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : इकाई में पदस्थ आरक्षक निर्मल मिंज द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त हो रहे आरक्षक को शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएँ देते हुए भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे आरक्षक के परिजन भी उपस्थित रहे। निर्मल मिंज वर्ष 1985 में तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य के जिला ग्वालियर में आरक्षक…

Read More

दोनों आंखों में मोतियाबिंद से उपजे अंधत्व से मुक्त हुआ धमतरी जिला, जिले में चिन्हांकित सभी 223 मरीजों का जिला अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन !

धमतरी जिले में दोनों आंखों के मोतियाबिंद से हुए अंधत्व की स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर :  दोनों आंखों में मोतियाबंद से उपजे अंधत्व को दूर करने में धमतरी जिले ने कामयाबी प्राप्त कर ली है। धमतरी में अप्रैल-2022 में सर्वेक्षण के दौरान मिले दोनों आंखों में मोतियाबिंद वाले 223 मरीजों का जिला अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया है, अब ये लोग अपनी आंखों से दुनिया देख पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों आंखों में मोतियाबिंद से प्रभावित मरीजों की आंखों…

Read More

किसान आक्रोश रैली : केन्द्र सरकार के पैसे से धान खरीदकर वाह वाही लूट रही है प्रदेश सरकार, भ्रष्ट भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकें – अरूण साव

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर भटगांव : भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने किसान मोर्चा द्वारा सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के अंतर्गत भटगांव में आयोजित किसान आक्रोश रैली को संबोधित किया। किसान आक्रोश रैली में आए किसानों को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसान विरोधी भ्रष्ट भूपेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों से हर मौके पर झूठ बोला है। केन्द्र सरकार के पैसे से धान खरीदकर वाह वाही लूट रही है। एक लाख से अधिक किसान अपने खेत में ट्युबवेल चलाने के…

Read More