थाना उरगा पुलिस के द्वारा लोहा चोर गिरोह पर की गई कार्रवाई, पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल !

आरोपियों के कब्जे से एक स्कार्पियो वाहन, एक बोलेरो पिक-अप वाहन, गैस कटर, गैस सिलेंडर एवं 05 नग कटा हुआ लोहे का खम्भा कीमत 20,000/- रुपए किया गया जप्त थाना-उरगा, जिला-कोरबा में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 65/2023 , धारा 379, 34 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा  उरगा : पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा यू. उदय किरण (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्रांतर्गत चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश प्राप्त होने…

Read More

मुख्यमंत्री की मंशानुसार आदिवासियों के देव स्थल में देवगुड़ी निर्माण के कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करें: डॉ. टेकाम

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज मंत्रालय में विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए जिलों के सहायक आयुक्त को मुख्यमंत्री जन घोषणा के तहत आदिवासियों के देव स्थल में देवगुड़ी निर्माण का कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय जो भवनविहीन है और वे अस्थायी भवन में संचालित हो रहे है, वहां आगामी शिक्षा सत्र…

Read More

’’छत्तीसगढ़ एस.डी.जी. डिस्ट्रिक्ट रैंकिंग’’ जारी, राज्य में धमतरी जिला प्रथम रैंक पर

रिपोर्ट में प्रत्येक एस.डी.जी. लक्ष्य में प्राप्त प्रगति के आधार पर जिलों को दिए गए स्कोर व रैंकिंग राज्य के सभी जिले ’’फ्रंट रनर’’ एवं ‘‘परफॉर्मर’’ श्रेणी में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग द्वारा जारी ’’छत्तीसगढ़ एस.डी.जी. (सतत विकास लक्ष्य) डिस्ट्रिक्ट रैंकिंग’’ में प्रदेश का धमतरी जिला 72 अंक अर्जित कर प्रथम रैंक पर है। धमतरी सहित राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, गरियाबंद, महासमुंद व रायपुर जिले सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के आधार पर फ्रंट रनर जिलों में शामिल हैं। जबकि प्रदेश के शेष जिले परफॉर्मर श्रेणी…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर सेक्टर-30 में नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का किया लोकार्पण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर के सेक्टर-30  अधिकारियों के निवास के लिए बने ट्रांजिट हास्टल का लोकार्पण किया. लोक निर्माण विभाग द्वारा 9 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण किया गया है। इस भवन में G+3 तल में कुल 54 यूनिट 1 बीएचके फ्लैट हैं. प्रत्येक यूनिट में एक ड्राईंग रूम, बेडरूम, किचन, बालकनी एवं रेस्ट रूम निर्मित है। लगभग 87 हजार वर्ग फीट में अधिकारियों के आवास की सुविधा के साथ ही ट्रांजिट हास्टल में किचन, डायनिंग हाल एवं…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में नव निर्मित सर्किट हाउस का किया लोकार्पण

24 करोड़ रूपए की लागत से हुआ है G+7 तल के सर्किट हाउस का निर्माण नव निर्मित सर्किट हाउस में 22 कमरे , 6 सुइट समेत एक वीवीआइपी सुइट और मल्टीपरपज हाल की सुविधा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर के सेक्टर- 24 में नव निर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए फीता काटा और नव निर्मित सर्किट हाउस का निरीक्षण भी किया. नव निर्मित सर्किट हाउस का निर्माण 2 एकड़ क्षेत्र में 24 करोड़…

Read More

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को माना स्थित स्टेट हैंगर पर दी गई भाव-भीनी विदाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर दी विदाई विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत सहित अनेक मंत्रियों, विधायकों ने भी दी विदाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज यहां माना स्थित स्टेट हैंगर पर भावभीनी विदाई दी गई। उन्हें विमानतल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुश्री उइके को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी। इसके साथ ही साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय…

Read More

दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल !

आरोपी साहिल यादव के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 80/22 धारा 294,323,506 366, 376, भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना शिवरीनारायण में दिनाँक 10 फरवरी 23 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति साहिल यादव उसके चरित्र पर शंका करते हुऐ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 80/23 धारा 294,506,323 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना…

Read More

यातायात पुलिस द्वारा की जा रही मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 33 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया 9900/-रूपये समन शुल्क !

नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर की जा रही लगातार कार्यवाही, नो पार्किंग में खड़े 12 वाहन चालकों पर किया गया कार्यवाही, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 33 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। जिसमें मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले 01 वाहन के चालक से 300/-रूपये, बिना…

Read More

जशपुर कलेक्टर द्वारा जनदर्शन में आने वाले लोगों को राहत पहुँचाने हेतु गंभीरता से किया जा रहा कार्य

जनदर्शन में अनुकम्पा नियुक्ति की आवेदन लेकर आए नीरज को मिला नियुक्ति आदेश जगत राम को प्राकृतिक आपदा की क्षतिपूर्ति हेतु प्रदान किया गया 1.50 लाख की सहायता राशि आवेदकों ने अपने समस्याओं के निराकरण हेतु प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल द्वारा जिले के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों, वनांचलों  से अपने शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कार्यालय आने वाले ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर उन्हें राहत पहुँचा रहे है। जिससे आमजनों को संतोष मिल रहा है। इसी…

Read More

जशपुर कलेक्टर डॉ मित्तल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक हुई आयोजित, नक्शा दुरुस्ती कार्य में गंभीरता से प्रगति लाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की  समीक्षा बैठक  राजस्व कोर्ट में लंबित प्रकरणों के अद्यतन स्थिति की विस्तार से  समीक्षा की। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने हेतु सभी प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर, समस्त एसडीएम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को पटवारियों के माध्यम से किए जा रहे नक्शा दुरुस्ती के कार्य में गंभीरता से प्रगति लाने के निर्देश दिए।…

Read More