जैतहरी, चंदिया रोड, उमरिया एवं बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न गाड़ियों के पुनः ठहराव का लोकार्पण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार यात्री सुविधाओं का क्रमिक विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है । इसी संदर्भ में आज दिनांक 06 मार्च 2023 से नर्मदा एक्सप्रेस का जैतहरी स्टेशन में, उत्कल एक्सप्रेस का चंदिया रोड स्टेशन में, सारनाथ एक्सप्रेस का उमरिया स्टेशन में तथा बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस का उमरिया एवं बीरसिंहपुर स्टेशनों में ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा का लोकार्पण जैतहरी स्टेशन से…
Read MoreMonth: March 2023
यात्रियों को मिलेगी टाटानगर-इतवारी के मध्य सीधी ट्रेन की सुविधा, अकलतरा रेलवे स्टेशन पर टाटानगर-इतवारी-टाटानगर के ठहराव का लोकार्पण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार यात्री सुविधाओं का क्रमिक विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है । इसी संदर्भ में अकलतरा स्टेशन पर आज दिनांक 06 मार्च 2023 से गाड़ी संख्या 18109/ 18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई गई है | इस सुविधा का लोकार्पण आज दिनांक 06 मार्च 2023 को माननीय सांसद जांजगीर-चांपा श्री गुहाराम अजगल्ले के कर कमलों द्वारा किया गया | इस अवसर पर अकलतरा स्टेशन में आयोजित लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधियों के अलावा अपर मंडल रेल प्रबंधक…
Read More13288/13287 राजेन्द्रनगर-दुर्ग- राजेन्द्रनगर, साउथ बिहार एक्सप्रेस एवं 18030/18029 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस का दक्षिण पूर्व रेलवे के “गोइलखेरा” स्टेशन मे अस्थायी प्रायोगिक ठहराव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजेन्द्र नगर एवं दुर्ग के मध्य चलने वाली 13287/13288 राजेन्द्रनगर-दुर्ग- राजेन्द्रनगर, साउथ बिहार एक्सप्रेस एवं शालीमार से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य चलने वाली 18030/18029 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे के “गोइलखेरा” स्टेशन पर दिया जा रहा है । यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए 07 मार्च’ 2023 से 06 सितंबर’ 2023 तक दिया जा रहा है । गोइलखेरा एवं गोइलखेरा से पहले एवं बाद के…
Read Moreऑपरेशन जीवन रक्षा : रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 17 लोगों को दी नई जिंदगी
रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ ही साथ अपने सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कर रहा रेलवे सुरक्षा बल रेलवे सुरक्षा बल ने मिशन जीवन रक्षा के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 17 लोगों की बचाई जान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वर्ष 2022-23 में 23 लोगों की जान बचाई है, जिसमें 12 पुरुष एवं 5 महिला शामिल है । रेलवे सुरक्षा बल,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल यात्रियों, रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ ही साथ अपने सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन…
Read Moreन शराबबंदी, ना ही पेंशन और ना ही अनुकंपा नियुक्ति यह प्रदेश सरकार का बजट, राज्य सरकार ने अपने बजट में हर वर्ग को छला है – शालिनी राजपूत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश सरकार द्वारा बजट को केवल चुनावी पुलिंदा कहते हुए कहा कि यह बजट सिर्फ और सिर्फ चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने प्रस्तुत किया है। राज्य सरकार का यह बजट उनके 2018 के जन घोषणा पत्र में किए वादे के अनुरूप ही झूठे हैं। जिसमें प्रदेश सरकार ने झूठ का सहारा लेकर हर वर्ग को अपने भ्रम में लाकर भ्रमित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस बजट में…
Read Moreभूपेश के बजट से इस बार होली रंगो की जगह आम जनता व बुजुर्गों की आंसुओं से खेली जाएगी – सुनील सोनी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा भूपेश बघेल ने होली के मूड में यह बजट पेश किया है और छत्तीसगढ़ की जनता के सारे रंग उड़ा दिए। उन्होंने होली के त्यौहार के रंग भरने की जगह जनता से सिर्फ मजाक किया है। उन्होंने कहा कि रंग बिरंगी जन घोषणा पत्र पेश करके जनता से भूपेश जी ने वोट तो ले लिया। परंतु पिछले 4 साल से शराब बंदी का इंतजार करती बहने, नियमित, होने के इंतजार करते कर्मचारी, संपत्ति का आधा…
Read Moreछत्तीसगढ़ शासन का इस वर्ष का आम बजट बेहद ही निराशाजनक, सरकार पूर्व की तरह ही अपने खोखले वादों के साथ जनता के सामने आई है – श्रीमती रेणुका सिंह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ का बजट आम जनता की आशाओं के अनुरूप नहीं है। बजट में ऐसा कुछ नया नहीं है, जिसे देखकर विकास की नई आशाएं जागृत हों। भूपेश बघेल सरकार जनता के सामने अपने खोखले वादों के साथ फ़िर आई है, ऐसा ही लग रहा है। कांग्रेस शासन 2018 के आम चुनाव में अपने जनघोषणा पत्र में गंगाजल की सौगंध खाकर जनता से शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आई थी, पर वह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। आज प्रदेश के 16 लाख से अधिक प्रधानमंत्री…
Read Moreबजट पर भाजपा की पत्रकार वार्ता : पहली बार छत्तीसगढ़ के इतिहास में बजट को प्रचारित एवं प्रसारित करने के लिए विज्ञापन जारी किया गया – भाजपा
यह केवल छपाक बजट है जिसका केवल प्रचार किया गया – नारायण चंदेल यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की ओर ले जाने के बजाय बर्बादी की ओर ले जाएगा – बृजमोहन अग्रवाल हताशा की बजट निराशा की बजट वादाखिलाफी का बजट का बजट – धरमलाल कौशिक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रेस वार्ता लेते हुए भाजपा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल का अंतिम बजट प्रस्तुत किया है हमने देखा कि पहली बार छत्तीसगढ़ के इतिहास में बजट को प्रचारित एवं प्रसारित करने के लिए…
Read Moreकांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर एवं पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. जानें किसने क्या कहा है ?
ये भरोसे का बजट है तो 4 साल ठगने वाला बजट रहा क्या ? – नारायण चंदेल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि अगर इस वर्ष का बजट भरोसे का बजट था, तो क्या 4 वर्ष का बजट धोखा वाला बजट था ? यह भूपेश सरकार स्पष्ट करे। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बजट पर प्राथमिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो सरकार साढ़े 4 वर्ष में कुछ नहीं कर पाई, वह…
Read Moreबिना किसी राजनीतिक संरक्षण के तालाब पाटना असंभव – करबला तालाब को कब्जामुक्त कराने कलेक्टर को ज्ञापन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के साथ भाजपा पार्षद दल के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को करबला तालाब को क़ब्ज़ा मुक्त कराने हेतु ज्ञापन सौंपा.मीनल ने ज़िलाधीश महोदय से चर्चा करते हुए कहा कि बिना किसी संरक्षण के कोई भी व्यक्ति तालाब में क़ब्ज़ा नहीं कर सकता.प्रशासन का यह दायित्व है किसी भी काम की स्वीकृति के पश्चात ज़िम्मेदार अधिकारी मौक़े पर आ कर मुआवना करें कि काम नियमानुसार हो रहा है कि नही.किसी भी तालाब के सौंदर्यीकरण के पूर्व पहले पटवारी के द्वारा जन प्रतिनिधियों के…
Read More