जशपुर जिले में 1 जून से अब 17.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 80.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 27 जून तक औसत वर्षा 140.2 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 17.5 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 21.1 मनोरा में 16.0 मिमी, कुनकुरी में 21.2 मिमी, दुलदुला में 15.0 मिमी, फरसाबहार में 16.0, बगीचा में 9.5, कांसाबेल में 15.9, पत्थलगांव में 37.6 एवं सन्ना में 5.़6 मिमी…

Read More

जशपुर जिले में पुरूष सुरक्षा अधिकारी के पद हेतु आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईएस प्राईवेट लिमिडेट द्वारा पुरूष सुरक्षा अधिकारी के पद हेतु आई.टी.आई आरा में 15 जुलाई 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि पुरूष सुरक्षा अधिकारी के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नात्तक तथा उम्मिदवार की उम्र 21 से 37 वर्ष, उॅचाई 170 सेमी. वजन 55 किलो निर्धारित की गई है। इच्छुक योग्य उम्मिदवार कार्यालय के समय में निर्धारित तिथि तक आई.टी.आई. आरा में जाकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त संबंध…

Read More

रायगढ़ में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों पर कार्यवाही : ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़े गये पाँच आरोपियों से छः मोबाइल सहित नकदी रकम जप्त, साइबर सेल, चक्रधरनगर पुलिस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही….!

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : अवैध शराब पर कार्यवाही के बाद एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर जिले में ऑनलाइन सट्टा पर कल अभियान चलाते हुये कोतवाली पुलिस, चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर शहर के कई स्थानों पर सट्टा रेड कार्यवाही की गई। जिसमें कोतवाली क्षेत्र के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंण्ड पर मनोज अग्रवाल तथा थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के मरीन ड्राईव बेलादुला पर आरोपी – मोहम्मद मजहर, प्रदीप पटेल, पिन्टू हलवाई, अजहर मोहम्मद को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ एवं उनके मोबाइल…

Read More

जिले में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होनी चाहिए परेशानी – कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश

पौधा लगाने के साथ उसे जीवित रखना जरूरी, एक-एक पौधों की होगी मॉनिटरिंग आयुष्मान कार्ड बनाने बुधवार को जिले में चलेगा वृहद अभियान छात्रावास, आश्रम के निरीक्षण करने, मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन के साथ जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि जिले में अच्छी बारिश के मद्देनजर कृषि कार्य में तेजी आयी है, जिसके कारण खाद-बीज की मांग बढ़ जाएगी। मांग के अनुरूप वर्तमान में पर्याप्त मात्रा…

Read More

संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी द्वारा प्रतिभा सम्मान योजना के अंतर्गत संभाग के 74 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर नीति आयोग, भारत सरकार से सम्बद्ध योजना प्रतिभा सम्मान योजना के अंतर्गत होने वाली जिला स्तरीय परीक्षा में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों के 74 छात्रों को कमिश्नर सरगुजा सम्भाग श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अम्बिकापुर द्वारा जिला पंचायत सभागार में सम्मान राशि व प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले शिक्षक व प्राचार्य भी सम्मानित हुए। संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने योजना की जानकारी देते हुए छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…

Read More

हृदयाघात से आयुर्वेद चिकित्सक का हुआ था निधन : शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिले विधायक, बंधाया ढांढस !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : विगत दिनों कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत – भेलवां में पदस्थ आयुर्वेद डॉक्टर मदन नायक की हार्ट अटैक आने से कोतबा के अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। जिनके ब्राम्हणभोज में सम्मिलित होकर परिवार से मिलने क्षेत्रीय विधायक युडी मिंज उनके निवास कोतबा पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में समाज सहित सभी लोग उनके साथ है। पीड़ित परिवार को विधायक यूडी मिंज ने हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। विगत दिनों आयुर्वेद चिकित्सक…

Read More

ब्रेकिंग जशपुर : मनोरा विकासखण्ड अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के 3 कार्यकर्ता एवं 2 मिनी कार्यकर्ता की तत्काल प्रभाव से हुई सेवा समाप्त..इन कारणों से हुई कार्यवाही..!!

आंगनबाड़ी केन्द्रों में लम्बे समय से अनुपस्थित रहने के कारण की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एकीकृत बाल विकास परियोजना मनोरा के परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यरत 03 कार्यकर्ता एवं 02 मिनी कार्यकर्ता की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त किया है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में लम्बे समय से अनुपस्थित रहने के संबंध में सेक्टर पर्यवेक्षकों के माध्यम से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार खरसोता सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र जयमरगा, उपरपारा-1, डड़गांव-2 के कार्यकर्ता एवं घाघरा सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र डुरटोली तथा मनोरा सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र उद्यानटोली के…

Read More

ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता :  हत्या का आरोपी पूर्व प्रेमी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल !

मृतिका द्वारा अन्य युवकों से बात करने पर प्रेमी द्वारा नाराज होकर हत्या की घटना कारित करना किया गया स्वीकार. थाना सीतापुर एवं सायबर सेल द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मामले में प्राप्त तकनिकी जानकारी के आधार पर आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दुपहिया वाहन एवं मृतिका का मोबाइल किया गया बरामद पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में गंभीर मामलों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु दिए गए थे दिशा निर्देश. आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 135/23 धारा 302 भा.द.वि. किया गया पंजीबद्ध…

Read More

विजुअल पुलिसिंग : चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी, यातायात पुलिस ब्रेथ एनालाइजर से कर रही वाहन चालकों की जांच…..

ऐसे क्षेत्र जहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है, ऐसे स्थानों पर वाहन पेट्रोलिंग के जरिये पेट्रोलिंग कर कार्यवाही का दिया गया है निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : बेसिक पुलिसिंग में कसावट लाने एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं जिले के थाना, चौकी प्रभारियों को स्वयं क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषकर विजुअल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग जिससे आमजन में सुरक्षा का भाव हो, वहीं पुलिस की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों पर भय व्याप्त हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारियों को…

Read More

खाद्य पदार्थों की जांच हेतु लिए गए नमूने, विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम विनियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत की जावेगी कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बताया कि गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए अमानक बोतल बंद पेयजल, पेय पदार्थ एवं अचार की बिक्री की संभावना हो सकती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। कलेक्टर सरगुजा के निर्देशानुसार सरगुजा जिले के समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर० आर० देवांगन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशान्त कुमार तिवारी, नमूना सहायक टुलेश्वर सिंह तथा खाद्य औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिलावट…

Read More