भाजपा आयोजित कर रही आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा : यात्रा चार अलग-अलग स्थानों से एक साथ हुई है प्रारंभ !

जशपुर जिले में बगीचा ब्लाक के संत गहिरा गुरु की कर्मस्थली कैलाश गुफा से घोरडेगा, पकरीटोला, सन्ना, केसरा से जशपुर, पत्थलगाँव, लैलूंगा होते हुए कोरबा पहुंच कर यह यात्रा सम्पन्न होगी. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं रामपुर विधायक ननकी राम कंवर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा जशपुर जिले के बगीचा ब्लाक के संत गहिरा गुरु की कर्मस्थली कैलाश गुफा से संत गहिरा गुरु के पुत्र गेंद बिहारी…

Read More

पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा वेबीनार के माध्यम से छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के यातायात प्रभारियों एवं पर्यवेक्षक अधिकारियों की वर्चुअल ली गई समीक्षा बैठक.

जशपुर जिले से यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन बैठक में रहे शामिल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : सुगम यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा हेतु दिनांक 09 जून 2023 को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) श्री अंकित  गर्ग की अध्यक्षता में वर्चुअल समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। वर्चुअल बैठक में दुर्घटनाओं से बचाव हेतु ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर उसमें सुधार हेतु किये गए प्रयास, सड़क सुरक्षा हेतु किये जा रहे उपायों, आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम, नवाचार,…

Read More

जलाशय व छठ घाट पर नगर सरकार ने चलाया सफाई अभियान, नगारिकों का नहीं मिला समर्थन, नपं सफाईकर्मियों ने अभियान की बचाई लाज

विगत दो दिनों से सफाई अभियान को सफल बनाने की जा रही थी तैयारी, जनता से मांगा गया था सहयोग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर में आज शनिवार को प्रातः छ बजे से स्थानीय जलाशय डेम व छठ घाट की साफ सफाई का कार्य विधायक यूडी मिंज के निर्देशन में प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से होना तय हुआ था। तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को छः तो बजे लेकिन जीतने जन सहयोग की उम्मीद की गई थी लोग पहूंचे नही। एक से डेढ़ घण्टे बाद धीरे धीर नागरिकों…

Read More

भीख मांगने से नहीं, वीर सपूतों  की आहुति से देश आजाद हुआ – देवलाल ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि पुरखौती सम्मान यात्रा पर अनर्गल टीका टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी कान खोलकर सुन लें कि आजादी भीख मांगने से नहीं मिली। जब देश के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी, तब देश आजाद हुआ। कांग्रेस के नेता तो अपने गोरे मालिकों की सेवा में लगे थे। यही लोग अंग्रेजों के दलाल थे, जिन्होंने भारत विभाजन करवाने की अंग्रेजी हुकूमत की ख्वाहिश को परवान चढ़ाया। आज उन्हीं के वंशज राष्ट्र भक्त पुरखों का अपमान कर रहे…

Read More

‘छत्तीसगढ़ सचमुच वह नहीं रहा, जो भाजपा ने गढ़ा था’ : छत्तीसगढ़ को पुराने कांग्रेस शासनकाल जैसा बदहाल बना दिया भूपेश सरकार ने : रंजना साहू

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस प्रभारी ने कम-से-कम यह सच तो स्वीकार कर लिया कि यह बस्तर, यह छत्तीसगढ़ अब वह बस्तर, वह छत्तीसगढ़ नहीं रहा। श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने अपने कुशासन के कार्यकाल में उस बस्तर और छत्तीसगढ़ को यकीनन तबाह कर दिया है, जिसकी समृद्धि और परस्पर सद्भाव के लिए देशभर में एक विशिष्ट पहचान भाजपा की…

Read More

वरिष्ठ पत्रकार सतीश साहू सहित प्रेस क्लब पदाधिकारी महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट : छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ ने घटना की निंदा कर की अपराधी के तत्काल गिरफ्तारी की मांग !

नया बस स्टैण्ड अभिलाषा परिसर में नशेड़ियों का कब्जा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : अभिलाषा परिसर में बना शापिंग काम्प्लेक्स इन दिनों शहर और स्थानीय नशेड़ियों के लिए सुरक्षित अड्डा बन गया है। जहां एमडीएम, चरस, गांजा, कोकीन जैसे नशे का सेवन खुलेआम किया जा रहा है और माहौल खराब किया जा रहा है। जिससे कालोनी के निवासी परेशान है और प्रतिदिन दुर्व्यवहार और छेड़खानी के शिकार हो रहे है। ऐसी ही एक घटना 7 जून बुधवार को प्रेस क्लब पदाधिकारी ऋतु साहू और छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के…

Read More

छत्तीसगढ़ के पुरखों का अपमान करना कांग्रेस की आदत में शामिल है : शहीदों, महापुरुषों छत्तीसगढ़ के स्वप्न और आदर्शों के बारे में बता रहे हैं तो कांग्रेस के लोग ऊलजलूल बयानबाजी से बाज आएँ – केदार कश्यप

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में निकाली जा रही पुरखौती सम्मान यात्रा को लेकर कांग्रेस स्तरहीन टिप्पणी करके न केवल अपने आदिवासी विरोधी राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन कर रही है, अपितु छत्तीसगढ़ के उन सभी महापुरुषों का अपमान कर रही है जिन्होंने छत्तीसगढ़ के सर्वतोमुखी उत्थान के लिए कार्य किया और आत्मोत्सर्ग करके छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत के रूप में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़…

Read More

पीएससी घोटाले पर युवा मोर्चा करेगा मुख्यमंत्री निवास का घेराव : रवि भगत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि पीएससी घोटाले पर युवाओं के भविष्य की हत्या होते है हम सबने देखा है। भाजपा युवा मोर्चा आपके समक्ष CGPSC –2021 में व्यापत भ्रष्टाचार को  निम्न बिंदुओं में  रख रहा है :- 1.     वर्ष 2019 – वर्ष 2023 तक छत्तीसगढ़ की समस्त भर्तियां पूर्णता विवादित रही है प्रत्येक भर्ती परीक्षा के न्याय हेतु राज्य के समस्त प्रतिभावान विद्यार्थियों को माननीय उच्च न्यायालय में अपील करनी…

Read More

पटवारियों की जायज मांग पूरी करने में विफल भूपेश तानाशाही पर उतरे – अरुण साव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने पटवारियों की  हड़ताल तोड़ने एस्मा कानून लागू किये जाने का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि पटवारियों की जायज मांगें पूरी करने में विफल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तानाशाही पर उतर आए हैं। सरकार का काम जनता की सेवा में तैनात सरकारी कर्मचारियों का समुचित पोषण करना है ताकि वे जनता की सेवा पूरी मुस्तैदी से करें। लेकिन भूपेश बघेल सरकार अपने ही कर्मचारियों का दमन कर रहे हैं। हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने न्यायोचित मांगों की पूर्ति के…

Read More

नियमितीकरण सहित 5 सूत्रीय मांग के लिए अनियमित कर्मचारियों का प्रदर्शन 11 जून को राजधानी रायपुर में – प्रांतीय संयोजक गोपाल प्रसाद साहू

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा नियमित भर्ती पर रोक लगाने सहित अपनी 5 सूत्रीय मांग यथा नियमितीकरण, पृथक कर्मचारियों की बहाली, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने, आउट सोर्सिंग/ठेका बंद करने एवं दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने को लेकर 11 जून को तुता नवा रायपुर में धरना-प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव करेगा। उल्लेखनीय है कांग्रेस ने सरकार बनने पर 10 दिवस में प्राथमिकता से अनियमित कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का वादा किया था। इसी प्रकार कांग्रेस के जन-घोषणा (वचन) पत्र “दूर…

Read More