समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एनएच 43 पत्थलगांव से कुनकुरी तक सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ हो गया है। विगत दिनों पीडब्ल्यूडी प्रमुख अभियंता के.के.पिपारी द्वारा एनएच 43 का दौरा कर निरीक्षण किया गया था। प्रमुख अभियंता के निर्देशानुसार बंदरचुआ से डुगडुगीया कुनकुरी तक सड़क मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जिससे आवागमन में सुगम होगी। एनएच 43 के उप अभियंता अशोक शेसर ने बताया की मरम्मत कार्य टी.बी.सी.एल शहडोल द्वारा किया जा रहा है। पत्थलगांव में मरम्मत कार्य प्रगति पर है। लुडेग में री एलाइनमेंट का कार्य प्रारंभ हो गया है।
Read MoreMonth: June 2023
जशपुर जिले में 1 जून से अब 2.5 मिमी वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 2.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 जून तक औसत वर्षा 6.5 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.0 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 7.9 मिमी, मनोरा में 4.0 मिमी, कुनकुरी में 1.5 मिमी एवं सन्ना में 8.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में दर्ज की गई है।
Read Moreजशपुर जिले के नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तपकरा, कोतबा एवं दोकड़ा में प्रवेश हेतु ऑफलाईन आवेदन 9 जून तक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी, सह सचिव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 10 अप्रैल से 05 मई 2023 तक निर्धारित की गई थी। जिले में संचालित नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तपकरा, कोतबा एवं दोकड़ा में प्रवेश हेतु सीट रिक्त होने के कारण ऑफलाईन के माध्यम से आवेदन 09 जून 2023 तक तक प्रस्तुत कर सकते हैं। संस्था प्रमुख द्वारा 16 जून…
Read Moreमोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 32 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 19,800/- रूपये समन शुल्क
नो पार्किंग में वाहन खड़ा किये पाए गए 18, वाहन का नंबर प्लेट अस्पष्ट लिखे पाए गए 05 वाहनों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 32 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में खड़े किये गए 18 वाहन के…
Read Moreमोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपियों के कब्जे से तीन मोटर साइकल की गई बरामद, आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1-4) जा.फौ. 379, 34 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
आरोपी चन्दन बाबा एवं विनय बाल्मिकी दोनों निवासी बेलदार पारा को दिनाँक 01 जून 2023 को भेजा गया न्यायिक रिमांड में आरोपियों द्वारा थाना चाम्पा क्षेत्र के कोसमन्दा एवं जिला रायगढ़ क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी की घटना को दिया गया था अंजाम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01 जून 2023 को थाना चाम्पा पुलिस स्टाफ पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी हेतु भोजपुर तरफ रवाना हुए थे, जिनको देखकर एक…
Read Moreभारतीय रेडक्रास सोसायटी की बैठक सम्पन्न : कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और आम नागरिकों से रेडक्रॉस में आजीवन सदस्यता ग्रहण करने की अपील की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा राज्यपाल एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी छ.ग. के निर्देशानुसार श्री एम.के. राउत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह महासचिव की अध्यक्षता में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के साथ विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आज रेडक्रास सोसायटी की बैठक आयोजित की गई। विडियो कान्फ्रेंस में श्री एम.के. राउत द्वारा सदस्यता हेतु विशेष अभियान चलाये जाने के लिए चर्चा की गई। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत को रेडक्रास के सदस्य बनाते हुए अन्य लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए…
Read Moreमिशन लाइफ: एनसीसी कैडेटों ने की मनका दाई तालाब की साफ-सफाई, कैडेटों ने ग्रामीणों को बताया तालाब एवं जल निकायों का महत्व
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में मिशन लाइफ पर्यावरण के लिए जीवन शैली के अंतर्गत जलस्रोतों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानन्द विद्यालय क्र 1 जांजगीर ट्रूप न. 325 के एनसीसी कैडेटों द्वारा ग्राम खोखरा के मनका दाई तालाब जल निकाय की साफ सफाई की गई। एनसीसी अधिकारी श्री दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में श्रमदान करके तालाब के अंदर और आसपास के क्षेत्र में सफाई की। कैडेटों द्वारा प्लास्टिक, अनावश्यक झाड़ियों और घासफूस को हटाया गया और कचरे को दूर…
Read Moreकलेक्टर की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न, द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में हुई चर्चा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम एवं आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु ईव्हीएम व व्हीव्हीपीएटी मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम के तहत 25 मई 2023 से 23 जून 2023…
Read Moreकलेक्टर ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, एनजीओ और सभी नागरिकों से स्ट्रीट सिचुएशन वाले बच्चों की हरसभंव मदद करने की अपील
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों, समाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और सभी नागरिकों से स्ट्रीट सिचुएशन वाले बच्चों की मदद के लिए हरसभंव प्रयास करने की अपील की है। उन्होंने ऐसे स्ट्रीट सिचुएशन वाले ऐसे बच्चों के संज्ञान में आने पर तत्काल निःशुल्क नंबर 1098 और जिला बाल संरक्षण इकाई के संपर्क नंबर 8963997174, 9301359339 पर सूचित करने का आग्रह किया है। कलेक्टर ने कहा है कि स्ट्रीट सिचुएशन वाले बेसहारा बच्चों की स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। ये बच्चें अपनी…
Read Moreदुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल. अपहृत बालिका को रायगढ़ से किया गया बरामद.
आरोपी पुरुषोत्तम भारद्वाज उम्र 27 वर्ष निवासी सलखन के विरूद्ध अपराध क्रमांक 328 / 2021 धारा 363, 366, 376 भादवि 04.06 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत की गई शिवरीनारायण पुलिस द्वारा कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 17 अगस्त 2021 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उसकी नाबालिग लड़की को दिनांक 16 अगस्त 2022 को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया। जिसकी आस पास…
Read More