समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: जशपुर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर प्रशांत कुशवाहा ने आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर में मतगणना कक्ष में लगे अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर स्ट्रांग रूम प्रबंधन, मशीन लाना ले जाना, मशीन सीलिंग सहित मतगणना के संबंध में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना के दौरान किए जाने वाली प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Read MoreDay: November 29, 2023
सौ लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 611/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट किया गया पंजीबद्ध. आरोपी इतवारी भार्गव उम्र 32 वर्ष निवासी गुरूघासीदास मोहल्ला अकलतरा थाना अकलतरा के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अकलतरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस को दिनांक 29 नवंबर 2023 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि गुरूघासीदास मोहल्ला अकलतरा में इतवारी भार्गव…
Read Moreविधानसभा आम निर्वाचन 2023: जशपुर जिले में मतगणना कार्य के लिए सभी माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर डी आर राठिया द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में मतगणना ड्यूटी में लगे सभी माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में इटीपीबीएस, डाकमत पत्र, ईव्हीएम, वीवीपेट की मतगणना के संबंध में आवश्यक नियमों एवं निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए माइक्रो आब्जर्वर से संबंधित दायित्वों की जानकारी विस्तार से दी गई। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर पी चौहान सहित माइक्रोआब्जर्वर उपस्थित थे।
Read Moreजशपुर जिले में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी, अंतिम तिथि 30 दिसम्बर तक
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमे अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्तिकी पात्रता रखते हैं, को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12 वीं से उच्चतर) के स्वीकृति एवं वितरण…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कार्य करें संपन्न – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
कलेक्टर ने मतगणना अधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ मतगणना कार्य संपादित करने के दिए निर्देश रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, माईक्रो आब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायकों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार बलौदाबाजार : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार की उपस्थिति में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, माईक्रो आब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायक अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया के संबंध में प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि 3 दिसम्बर को…
Read Moreजशपुर पुलिस को नाबालिग के अपहरण के मामले में मिली बड़ी सफलता, अपहृत नाबालिग बालिका को पुलिस टीम ने 3 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद
बालिका को लोखंडी ग्राम से लगभग 5 किलोमीटर आगे एक जंगल से आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया, आरोपी के विरूद्ध सिटी कोतवाली जशपुर में धारा 363 भा.द.वि. का अपराध दर्ज, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा पुलिस टीम को 5 हजार रू. नगद ईनाम देने की घोषणा की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 29.11.2023 को थाना जशपुर को लगभग 10:30 बजे सूचना मिला कि 17 वर्षीय नाबालिग…
Read Moreगोबर की लकड़ी बनाकर महिला समूह कर सकती है अतिरिक्त आय : कलेक्टर विजय दयाराम के.
मुख्य मार्गों में मलबा डालने वालों के खिलाफ जुर्माना की कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर ने एसएलआरएम सेंटरों का किया निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बुधवार की सुबह शहर के एसएलआरएम सेंटरों का निरीक्षण दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डोगाघाट में संचालित सेंटर को गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद और गोबर से लकड़ी बनाने वाले सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सेंटर में कार्य करने वाली महिला समूह को गोबर की लकड़ी बनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए,…
Read Moreधान खरीदी : मौसम में बढ़ी नमी, सभी धान खरीदी केंद्रों में बारिश से बचाव संबंधित निर्देश जारी, धान भींगा तो जिम्मेदारी केंद्र प्रभारी की – कलेक्टर चंदन कुमार
सभी धान खरीदी केंद्रों में कवर कैंप रखने हेतु किया गया निर्देशित. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार बलौदाबाजार : मौसम में नमी एवं संभावित बारिश को देखते हुए कलेक्टर चंदन कुमार ने आज पत्र जारी कर सभी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी को धान को बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। इसके अंतर्गत सभी केंद्रों में कवर कैंप रखने कहा गया है, साथ ही उन्होंने दो टूक कहा है कि बारिश से धान भींगा तो सीधा कार्यवाही खरीदी केंद्र प्रभारी पर होगा, उसके लिए जिम्मेदार…
Read Moreनियमों के अनुरूप तनावमुक्त होकर करें मतगणना कार्य- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी : कलेक्टर ने मतगणना दलों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ मतगणना कार्य संपादित करने के दिए निर्देश’
रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, माईक्रो आब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायकों को मतगणना प्रक्रिया का दिया गया द्वितीय चरण प्रशिक्षण’ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. की उपस्थिति में बुधवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में मतगणना प्रक्रिया के संबंध में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिले में मतगणना कार्य हेतु माईक्रो आब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायकों का दायित्व नारी शक्ति को दी गई है। इस मौके पर कलेक्टर श्री विजय ने कहा कि 3 दिसम्बर को जिले…
Read Moreडॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर : एसीआई के कैथ लैब में कार्यरत मेडिकल टीम को रेडिएशन प्रोटेक्शन सिस्टम “एगनेस्ट’ के रूप में मिला सुरक्षा कवच
कैथलैब में एक्स रे के कारण निकलने वाले हानिकारक विकिरणों से मेडिकल टीम को सुरक्षा प्रदान करेगी यह रेडिएशन प्रोटेक्शन सिस्टम (विकिरण सुरक्षा प्रणाली) समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के कैथ लैब में कार्यरत डॉक्टर एवं पूरी टीम को रेडिएशन(विकिरणों) से सुरक्षा प्रदान करने के लिए रेडिएशन प्रोटेक्शन सिस्टम लगाया है। एगनेस्ट नामक यह सुरक्षा कवच कैथ लैब में कार्यरत मेडिकल टीम को एक्स रे मशीन से निकलने वाली हानिकारक विकिरणों से सुरक्षा प्रदान करता है। एसीआई के कार्डियोलॉजी विभाग एवं कार्डियोलॉजिक्स कंपनी…
Read More