किराये में ली गई कार के चालक की चाय में बेहोशी की टेबलेट मिलाकर कार लूटने वाले अन्तर्राज्यीय आरोपी को बगीचा पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रकरण के 2 आरोपी फरार, पतासाजी जारी

आरोपी की गिरफ्तारी में सूरजपुर पुलिस का रहा विशेष सहयोग आरोपियों के विरूद्ध थाना बगीचा में धारा 392, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज आरोपी से लूटे गये आर्टिगा कार एवं प्रार्थी का मोबाईल जप्त समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी फिरोज खान उम्र 45 साल निवासी करबला रोड जशपुर ने दिनांक 22.02.2024 को थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी के पास आर्टिगा कार क्र. जे.एच. 01 एफई 8361 है, जिसे वह बुकिंग में चलाता…

Read More

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कैम्पा योजना के अंतर्गत बम्बू सेटम स्थापना का किया शुभारंभ, वर्तमान में 32 प्रजाति के बांस पौधों का रोपण किया गया

खंडसा ग्राम में कैम्पा योजना अंतर्गत बम्बू सेटम का किया गया स्थापना चीन के बाद भारत दूसरा बड़ा देश है जहां बांस का उत्पादन होता है अधिक सरकार की वृक्ष मित्र योजना के तहत खांडसा ग्रामवासी बांस के पौधो को लगाकर योजना का लाभ लेने हेतु दिखे तत्पर समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कुनकुरी विकासखंड के खंडसा ग्राम में कैम्पा योजना अंतर्गत बम्बू सेटम की स्थापना किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शांति भगत, भारत सिंग, सहाय, डीडीसी    अनिता सिंग और  जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, डीएफओ श्री जितेंद्र…

Read More

सीएम के निर्देशों पर तत्काल हुआ अमल, बालक छात्रावास बगिया में किचन शेड निर्माण कार्य प्रारंभ

त्वरित किचन शेड निर्माण हेतु 8 लाख 90 हजार की दी गई है स्वीकृत समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के घोषणाओं और निर्देशों का जिले में तत्काल अमल किया जा रहा है। विदित हो कि विगत् दिनों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने जन्म दिन पर जिले के बालक आश्रम बगिया में न्योता भोज कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बालक आश्रम बगिया में किचन शेड निर्माण करने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किए थे। जिसके परिपालन में जिला पंचायत जशपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते…

Read More

मिशन 100 प्रतिशत उत्तीर्ण : जिला पंचायत जशपुर सीईओ अभिषेक कुमार ने ली प्राचार्यों की वर्चुअल बैठक, विद्यार्थियों की प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में शिक्षा की गुणवत्ता उन्नयन के लिए संचालित यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत अंतिम चरण में मिशन शत प्रतिशत उत्तीर्ण का क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सभी विद्यालय में चिहांकित कम अच्छे विद्यार्थियों की प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उनके द्वारा प्रतिदिन सभी हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की ऑनलाइन बैठक लेकर…

Read More

सीएचसी पत्थलगांव में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

शालेय स्वास्थ्य एवं वैलनेस कार्यक्रम अंतर्गत् शिक्षकों को दी गई प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में डीएसपी भानु प्रताप चंद्राकर ने शिक्षकों को प्रशिक्षण उपरांत प्रदान किए प्रमाण-पत्र समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पत्थलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभा कक्ष में आज राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत् शालेय स्वास्थ्य एवं वैलनेस कार्यक्रम अंतर्गत् आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का पुलिस विभाग के डीएसपी भानु प्रताप चंद्राकर की उपस्थिति में समापन किया गया। प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में डीएसपी श्री चंद्राकर द्वारा सभी शिक्षकों को सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के उपयोग तथा साइबर क्राइम के…

Read More

नवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में पुलिस भर्ती की तैयारी हेतु शारीरिक प्रशिक्षण प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं जिला सीईओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में संचालित जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत  नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में छ.ग. पुलिस में सिपाही भर्ती और व्यापम हेतु नए बैच की शुरुवात 16 फरवरी से की गई है। ज्ञातव्य है कि पुलिस भर्ती हेतु वर्तमान में पुलिस विभाग के आधिकारिक वेबसाइट में फॉर्म भराया जा रहा है, भर्ती प्रक्रिया में पहले फिजिकल राउंड आयोजित किया जाएगा, फिजिकल राउंड में 800 मी.दौड़, 100मी. दौड़, गोला फेंक, ऊँची कूद और लम्बी कूद होगी, इसमें पास होने…

Read More

विकसित भारत संकल्प : पीएम नरेन्द्र मोदी 12.30 बजे हितग्राहियों से करेंगे वर्चुअल संवाद, जशपुर जिले के तीनों विधान सभा में 24 फरवरी को आयोजित होगा वर्चुअल कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12.30 बजे वर्चुअल  कार्यक्रम में जिले के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जिले के तीनों विधान सभा में 24 फरवरी 2024 को प्रातः 9.30 बजे से वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वर्चुअल कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र जशपुर में शास. विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय ग्राउण्ड जशपुर, विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में मिनी स्टेडियम सलियाटोली कुनकुरी और विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव में हाईस्कूल ग्राउण्ड पत्थलगांव में आयोजित है। आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिला प्रशासन…

Read More

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम कुर्रोग निवासी सुरेश राम का कुऑ के पानी में डुबने से 30 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी देववती बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने स्वास्थ्य केन्द्र बगीया एवं दोकड़ा का किया निरीक्षण : अनियमितता पाये जाने पर पीएचसी कांसाबेल के खण्ड चिकित्सा अधिकारी को अनियमितता के संबंध में प्रतिवेदन देने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीया एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दोकड़ा के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल के खण्ड चिकित्सा अधिकारी को तीन दिवस के अंदर अपना प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर द्वारा 17 फरवरी 2024 को रात्रि 7.45 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीया एवं रात्रि 8.45 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दोकड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीया मे ड्यूटी रोस्टर…

Read More

जशपुर जिले के पमशाला में व्यसन और मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय सेमिनार का किया गया आयोजन : पारंपारिक आस्था चिकित्सकों, धार्मिक विद्वानों, जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

मानसिक विकारों के कारण, पूर्वाग्रह, भेदभाव और रूढ़िबद्ध रवैया सहित अन्य विषयों पर दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के धर्मपत्नी एवं जिले के प्रथम महिला श्रीमती कौशल्या देवी मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पमशाला ब्लॉक फरसाबहार में पारंपारिक आस्था चिकित्सकों, धार्मिक विद्वानों, जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए व्यसन और मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में लगभग 6 से 7 सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। पारंपारिक आस्था चिकित्सक…

Read More