बीते दो दिवस में जिले के चौकी /थाना अंतर्गत कुल 684 व्यक्तियों का ली गई फिंगर प्रिंट समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक जाजगीर के उचित दिशा निर्देशन में बढ़ते अपराधो को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा थाना चौकी स्तर पर विशेष अभियान चलाकर अपराधियों/गुम इंसान की पता तलाश की सहायक हेतु जिले भर में घुमंतू मुसाफिरो, धर्मशाला में रहने वाले, कपड़ा/बर्तन फेरी में बेचने वाले, लंबे समय तक रेलवे स्टेशन में निवास करने वाले, जडी बुटी बेचने वाले व्यक्तियों का थाना/चौकी स्तर पर विशेष अभियान दिनांक 03.02.24…
Read MoreMonth: February 2024
सीएमएचओ ने न्यू वंदना अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, संचालक को नोटिस, तीन दिनों में जवाब तलब
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की टीम ने आज उसलापुर स्थित न्यू वंदना हास्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव के नेत्त्व में टीम ने उपचर्या गृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापना अनुज्ञापन नियम 2013 के तहत अस्पताल की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गई, जिसके लिए अस्पताल संचालक को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में पैथोलाजी लैब कलेक्शन सेन्टर में…
Read Moreऑनलाइन जॉब में मुनाफे के लालच में महिला ने गंवाये ₹3.40 लाख, थाना कोतवाली में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज….
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई महिला द्वारा 03 फरवरी को थाना कोतवाली में आवेदन देकर 3.40 लाख रूपये की ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । रेलवे बंगलापारा की पीड़ित महिला ने बताया कि दिनांक 23.01.2024 को उसके पति के मोबाइल में एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया । कॉलर (साइबर ठग) ने बताया कि उनकी एनपी डिजीटल मार्केटिंग कंपनी द्वारा ऑनलाइन टास्क दिया जाता है जिसे लाइक, कमेंट करने पर आपको इंकम होगा । कॉलर ने महिला के पर्सनल नंबर पर वाट्सअप मैसेज…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कहा – खेलों को बढ़ावा देने मद्कूद्वीप में बनाया जाएगा खेल परिसर
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को मुंगेली जिले के मद्कूद्वीप में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। श्री साव ने इस मौके पर कहा कि मद्कूद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने वहां खेल परिसर बनाने की भी बात कही। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल से टीम वर्क और नेतृत्व की भावना बढ़ती है तथा जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। खेल से स्वस्थ शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन…
Read Moreआग से झूलस कर,दिव्यांग हुई सुकांति का डीकेएस अस्पताल रायपुर में होगा इलाज : एंबुलेंस से रायपुर पहुंचा कर अस्पताल में किया गया भर्ती
जिले में अब तक 70 मरीजों के इलाज के लिए की गई है व्यवस्था समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर भोजन पकाने के दौरान आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हुई महिला सुकांति बाई का निःशुल्क उपचार रायपुर के मेडिकल कालेज में किया जाएगा। पीड़ित महिला को इलाज के लिए एंबुलेंस से जशपुर से रायपुर ले जा कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री कैम्प घोषित,बगिया स्थित सीएम निवास में आयोजित जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे लोगों को,लगातार राहत मिल रही…
Read Moreछत्तीसगढ़ निर्माण के बाद अब तक की सबसे बड़ी धान खरीदी : किसानों से 144.92 लाख टन धान की हुई रिकॉर्ड खरीदी
24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों ने बेचा धान धान खरीदी के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए का भुगतान समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर अब तक की सबसे बड़ी धान की खरीदी हुई है। एक नवंबर से 04 फरवरी तक चले इस अभियान में 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों से 144.92 लाख टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद अब तक हुई यह सबसे बड़ी धान खरीदी है।…
Read Moreजशपुर : जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 02 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखण्ड के ग्राम डुमरटोली निवासी स्व. विराज राम बांध के पानी में डूबने से 27 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता विनोद राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। इसी प्रकार ग्राम ढेंगनी, निवासी स्व.…
Read Moreजशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया हुई पूर्ण, 09 मतों से निर्वाचित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनी शांति भगत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जिला पचांयत जशपुर में 11 बजे निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शांति भगत और आरती सिंह उम्मीदवार थी। मतगणना में शांति भगत 09 मत और आरती सिंह को 04 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार 09 मतों से निर्वाचित शांति भगत जिला पंचायत अध्यक्ष बनी। उल्लेखनीय है कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत के जशपुर विधायक बनने से जिला पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त था। अध्यक्ष के रिक्त पद हेतु आज जिला पंचायत में…
Read Moreजशपुर : महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, योजना को लेकर जय हो के वालंटियर्स और स्कूली छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
महिलाओं को दी गई योजना की जानकारी, किया जागरूक समदर्शी न्यूज़, जशपुर : महतारी वंदन योजना के तहत सोमवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 फरवरी है। योजना के तहत पात्र हितग्राही महिलाओं को राज्य सरकार से प्रति माह एक हजार रुपए आर्थिक मदद मिलेगी। योजना का लाभ पहुंचाने हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही जोरों-शोरों से प्रचार-प्रसार और जन जागरूकता भी जारी है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन और युनिसेफ के संयुक्त तत्वधान में संचालित…
Read Moreजशपुर : 43 टॉपर्स विद्यार्थियों ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का किया शैक्षणिक भ्रमण, भावी वैज्ञानिकों ने देखा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र
मिशन कमांड सेंटर, रॉकेट लॉन्च पैड के साथ स्पेस म्यूजियम में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के मॉडल और भारतीय स्पेस मिशन का किया अवलोकन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के द्वारा प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अनुसंधान के अध्ययन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले के 43 टॉपर्स विद्यार्थियों को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का एक्सपोजर विजिट कराया गया है। सुबह 10ः00 बजे से शुरू हुए शैक्षणिक भ्रमण में सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष केंद्र के मिशन कमांड सेंटर का अवलोकन किया। कमांड सेंटर में देश…
Read More