चोरी हुए प्याज और घटना में प्रयुक्त ऑटो किया गया जब्त. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोहन मोटवानी तिफरा थोक सब्जी मंडी में दुकान चलाता है, जिसकी दुकान पर 21-22 मई की दरमियानी रात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा 18 बोरी प्याज की चोरी कर ली गयी है। इस सूचना पर थाना सिरगिट्टी द्वारा अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर टीम बना कर सीसीटीवी फुटेज चेक की गई एवं आसपास के दुकानदारों तथा कार्यरत…
Read MoreMonth: May 2024
पुलिस जनरल परेड : अच्छे कमांड से चलता है परेड, कमांड पर रखे पूरा फोकस – डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर.
सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना-चौकी प्रभारियों को परेड कमांड का और अभ्यास करने व जवानों की वेशभूषा में एकरूपता बनाने रखने के दिए निर्देश. उत्कृष्ट वेशभूषा व परेड करने वाले जवान हुए पुरस्कृत. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : पुलिस अनुशासित विभाग है और अनुशासन को बनाए रखने के लिए परेड अत्यन्त आवश्यक है, परेड टीम वर्क के साथ ही टोली लीडर के कमांड पर आधारित है, परेड को अच्छा कमांड मिलेगा तो परेड भी अच्छी और आकर्षक होगी, टोली लीडर को परेड की और बारीकियों को जानते हुए आगामी परेड…
Read Moreभाजपा सरकार के संरक्षण में भू माफिया, खनन माफिया, रेत माफिया, जमाखोर, मुनाफाखोर और सट्टेबाज हुए बेलगाम – कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
प्रदेश की जनता को भय-मुक्त वातावरण और सुव्यवस्थित कानून व्यवस्था दे पाने में विष्णु देव साय की सरकार पूरी तरह हो चुकी है असहाय. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रदेश में भू माफिया, रेत माफिया, खनन माफिया, जमाखोरों और बिचौलियों का बोलबाला है। प्रदेश की जनता को भय मुक्त वातावरण और सुव्यवस्थित कानून व्यवस्था दे पाने में विष्णु देव साय की सरकार पूरी तरह असहाय हो चुकी है।…
Read Moreरायगढ़ एसपी ने किया एनएच 49 पर ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण : दुर्घटना के कारणों की समीक्षा कर यातायात पुलिस को दिए आवश्यक निर्देश….!
ऐसे स्थान जहां संकेतक व रंबल स्ट्रिप की आवश्यकता प्रतीत हुई चिन्हाँकित किये गये तथा हादसों की समीक्षा कर नये ब्लैक स्पॉट्स को भी चिन्हित किया गया. मार्ग पर ओव्हर लोड, ओव्हर स्पीड व ड्रिंक एवं ड्राइव तथा मालवाहक वाहनों पर सवारी लाने वालों पर नियमित कार्यवाही करने के दिये गए हैं निर्देश. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में आज शुक्रवार सुबह पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा नेशनल हाईवे 49 पर रायगढ़ से खरसिया…
Read Moreयुवक को 15 लीटर अवैध शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार…..आरोपी पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर पूंजीपथरा पुलिस ने भेजा रिमांड पर….!
आरोपी मुकेश उरांव पिता भागीरथी उराव उम्र 31 साल निवासी गेरवानी थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़ के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2),59(क) आबकारी के अंतर्गत अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर अवैध शराब पर अंकुश लगाने सभी थाना क्षेत्रों में कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में आज भोर में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गेरवानी का मुकेश उरांव अवैध बिक्री के लिए महुआ शराब लेने ग्राम उज्जलपुर की ओर निकला…
Read Moreजशपुर, कुनकुरी, फरसाबहार एवं पत्थलगांव एसडीएम ने ली निजी स्कूलों के प्राचार्यो की बैठक : आरटीई एक्ट के परिपालन और ड्रॉपआउट छात्रों की ली जानकारी
बीच सत्र में पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों की कारण उपलब्ध कराने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर एसडीएम प्रशांत कुशवाहा, पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, कुनकुरी एसडीएम नन्दजी पाण्डेय और फरसाबहार एसडीएम प्रदीप कुमार ने निजी स्कूल के प्राचार्य की बैठक लेकर आरटीई एक्ट के परिपालन और ड्रॉपआउट छात्रों के संबंध में ली गई। साथ ही निः शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। एसडीएम ने सभी प्राचार्यो को पिछले पांच वर्षों में बीच सत्र में पढ़ाई छोड़ने…
Read Moreग्राम कुकराझार जशपुर जिले के 769 गांव के रूप में घोषित, राजस्व रिकार्ड बन जाने से ग्रामीण उत्साहित, मिला है भूमि स्वामी हक
35 कृषक के लगभग 300 जनसंख्या वाले गांव को मिला नाम समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने 24 मई 2024 को हस्ताक्षर एवं कार्यालयीन मुद्रा जारी कर जशपुर जिले के तहसील बागबहार के ग्राम कुकराझार को असर्वेक्षित ग्राम होने के कारण छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 90 में निहित शक्तियों के तहत् संहिता की धारा 68, 72 एवं 73 की शक्तियों के प्रयोग करते हुए जिला जशपुर का 769 ग्राम एवं तहसील बागबहार में 53 ग्राम घोषित किया है। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार…
Read Moreजशपुर : जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय में विगत दिवस 24 मई 2024 से प्रारंभ हो गया है। जिसमें फुटबॉल, तैराकी, बैडमिंटन और ताईक्वांडो खेलों का प्रारंभ किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में सब-जूनियर, जूनियर बालक, बालिका खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री प्रेमलाल सिदार के द्वारा रणजीता स्टेडियम जशपुर में किया गया और उनके द्वारा सभी खिलाड़ियों को…
Read Moreजशपुर जिले में 23 मई को 97.7 मिमी हुई वर्षा
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर जिले में विगत दिवस 23 मई 2024 को 97.7 मिमी आकस्मिक औसत वर्षा हो चुकी है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मई 2024 की स्थिति में अब तक तहसील जशपुर में 6.0 मिमी, मनोरा में 21.0 मिमी, कुनकुरी में 18.2 मिमी, दुलदुला में 22.00 मिमी, फरसाबहार में 17.05 मिमी, बगीचा में 4.0 मिमी पत्थलगॉव में 3.0 मिमी एवं सन्ना में 6.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा दुलदुला तहसील में दर्ज की गई है।
Read Moreरांची लोकसभा क्षेत्र में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने किया जनसंपर्क, भाजपा के इतिहास और योजनाओं से ग्रामीणों को कराया अवगत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रांची : रांची महानगर के जगरनाथपुर मंडल अंतर्गत न्यू कालभिन्न में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में मतदान करने का अपील किया,यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों से मुलाकात कर विधायक ने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को सविस्तर जानकारी देते हुवे मोदी की गारंटी पर प्रकाश डाला। ज्ञात हो कि रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की कमान संभाले जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत धुंआधार जनसंपर्क कार्यक्रम में व्यस्त हैं। भारी गर्मी में भी रोजाना मतदाताओं तक पहुंच भाजपा के पक्ष में…
Read More