छत्तीसगढ़ के बस्तर के नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस विरोध करेगी – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 20 अगस्त/  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार ने नगरनार संयंत्र को बेचने की फिर से तैयारी शुरू कर चुकी है। खबरें ऐसी भी है कि दो माह में निविदा बुलाई जा सकती है। कांग्रेस पार्टी एनएमडीसी बस्तर के नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने के किसी भी प्रयास का विरोध करती है। इस संयंत्र के लिये बस्तर के आदिवासियों ने अपनी जमीन एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट को दी थी। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के जरिए इस जमीन का मकसद बस्तर का विकास था।…

Read More

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने 12 कर्मचारियों को किया सम्मानित, जान जोखिम में डालकर बिजली बहाल करने वाले कर्मचारी भी शामिल

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 20 अगस्त/  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 12 विद्युत कर्मियों को चेयरमेन श्री पी. दयानंद (आई.ए.एस.) ने पुरस्कृत किया। इसमें आंधी-बारिश और रात के अंधेरे में जान जोखिम में डालकर बिजली बहाल करने वाले विद्युतकर्मी है तो अपने सूझबूझ से जनरेशन प्लांट में पानी बचाने वाले कर्मी भी शामिल हैं। उन्हें श्री पी.दयानंद ने नगद पुरस्कार के साथ पदक व प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किया। मुख्यालय में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रबंध निदेशकगण आर.के.शुक्ला, एस.के.कटियार, भीमसिंह कंवर एवं कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन अशोक…

Read More

आईजी सरगुजा रेंज के नेतृत्व में एवं ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में 4 करोड़ 31 लाख मूल्य के नशीले मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण.

सरगुजा रेंज पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा, ब्राऊन शुगर, हीरोईन, डोडाचूरा, सिरप, कैप्सूल, इंजेक्शन, टेबलेट किए गये थे जप्त. समदर्शी न्यूज़ सूरजपुर, 20 अगस्त / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर पूर्णतया रोक लगाए जाने एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सरगुजा रेंज समस्त जिलों में जप्त कुल 1162.67 किलो गांजा, 1650 नग गांजा का पौधा, 21.08 किलो डोडा चुरा को इंदिरा पावर जैन प्राईवेट लिमिटेड गिरवरगंज-नयनपुर जिला सूरजपुर में कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में नष्टीकरण किया गया। जप्त अवैध मादक…

Read More

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी : 75 लाख की साइबर ठगी करने वाले 14 आरोपियों को बिहार से किया गया गिरफ्तार.

साइबर ठगी पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, खरसिया के व्यक्ति से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डीलरशिप के नाम हुई थी ठगी. पुलिस टीम ने इंटर-स्टेट साइबर गिरोह के नेटवर्क को किया ध्वस्त, ठगी के लिए इस्तेमाल 40 मोबाइल, 49 ATM, बैंक पासबुक और नकदी रूपये बरामद. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 20 अगस्त / खरसिया थाना क्षेत्र में एक बड़े साइबर ठगी मामले का पर्दाफाश करते हुए रायगढ़ पुलिस ने 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी में संलिप्त एक अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री…

Read More

जमीन बंटवारा के विवाद में खून का खेल – पिता ने की बेटे की हत्या : प्रकरण में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार.

थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कड़ी वैधानिक कार्यवाही. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी की गई जप्त. आरोपी के विरुद्ध थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 114/24 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ अम्बिकापुर, 20 अगस्त / सरगुजा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि…

Read More

जशपुर:  बेहतर शिक्षण के लिए शिक्षकों को मिल रहा है नया प्रशिक्षण

सपोर्टिव सुपरविजन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण, शिक्षकों का उत्साहवर्धन समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 20अगस्त/ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जशपुर मे 20 अगस्त से 24 अगस्त तक चलने वाली पांच दिवसीय प्रशिक्षण सपोर्टिव सुपरविजन का सुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर  डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास राव मस्के एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री भटनागर एवं प्राचार्य डाइट जशपुर श्री सिद्दीकी मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण में जशपुर, मनोरा,  कासाबेल एवं बगीचा विकासखंड के संकुल समनवयक शामिल हो रहे हैं।  प्रशिक्षण की व्यवस्था दो कक्षों में की गई है। उक्त प्रशिक्षण में समस्त सीएससी को…

Read More

जशपुर में दिव्यांगों के लिए बड़ी पहल, सहायक उपकरणों का वितरण : 660 दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 200 यूडीआईडी कार्ड वितरित

समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 20 अगस्त/ सशक्त जशपुर के तहत मेडीकल बोर्ड की टीम के द्वारा जिले के विकासखंड स्तर में शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य जांच कर सहायक उपकरण और दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यूडीआईडी) का वितरण किया गया। आयोजित शिविर में कुल 660 दिव्यांगों का स्वास्थ्य परिक्षण कर पात्रता अनुसार 200 दिव्यांगों को यूडीआईडी प्रमाण पत्र और 104 दिव्यांगों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। मिली जानकारी के अनुसार मेडीकल बोर्ड द्वारा विकासखंड स्तर में अलग-अलग तिथियों में शिविर आयोजित किया गया।  विकासखंड जशपुर में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों…

Read More

जशपुर: कोरवाओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, झाड़-फूंक से बचाव का संदेश

विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवाओं के बसाहट वाले क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला की टीम ने किया दौरा समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 20 अगस्त/ जिले के सन्ना और बगीचा क्षेत्र में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं की बसाहट है। शासन-प्रशासन की टीम समय- समय पर यहां आकर पहाड़ी कोरवाओं को शासन की योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ ही इसका लाभ दिलाने प्रयासरत रहती है। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा की टीम ने पहाड़ी कोरवाओं के बसाहट दुर्गम क्षेत्र वाले ग्राम लेद्रा पाठ, ब्लादरपाठ में मौसमी एवं अन्य बीमारियों…

Read More

कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम ने किया कमाल : सफल सी-सेक्शन ऑपरेशन, माता और बच्ची दोनों स्वस्थ

ग्रामीण अंचलों में पहुंचने लगी है बेहतर स्वास्थ्य सुविधा समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/जशपुर, 20 अगस्त /  स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार दूरस्थ क्षेत्रों में होने से इसका लाभ यहां के लोगों को मिलने लगा है। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में  एचआरपी गर्भवती महिला का सफलतापूर्वक सी सेक्शन ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद माता और उनकी बच्ची दोनों स्वस्थ है। जन्म के बाद  बच्चे का वजन 2 किलो 500 ग्राम  है।ऑपरेशन जिला से आए टीम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  कुनकुरी की टीम के द्वारा किया गया। ऑपरेशन गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर कलावती,  डॉक्टर…

Read More

पीएम जनमन : आदिवासी कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ में सितंबर में राज्य के 18 जिलों में मेगा ईवेंट और आईईसी कैंपेन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे वर्चुअल रूप से शामिल

छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के जीवन स्तर को उठाने का प्रयास, पीएम मोदी का मेगा आयोजन समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 20 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल पर छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल बसाहटों में राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलेगा। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा द्वारा राज्य के 18 जिलों में आगामी सितम्बर माह में इसके लिए मेगा ईवेंट और आईईसी कैंपेन चलाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी…

Read More