छुट्टी लिए बिना गायब होने वाले डाक्टरों और कर्मचारियों का एक दिन का अवैतनिक अवकाश करने निर्देश मातृत्व और शिशु अस्पताल के नीचे परिसर में दवाई काउंटर खोला जाएगा मरीजों को मैन्यू चार्ट के अनुसार भोजन देने के लिए कहा गया जशपुर, 29 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर ने…
Read MoreMonth: October 2024
जगदेवराम उरांव स्मृति चिकित्सालय का 35 करोड़ 53 लाख से होगा आधुनिकीकरण : आधुनिक संसाधनों से लैस सौ बिस्तर के अस्पताल के रूप में किया जाएगा विकसित.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर एनटीपीसी ने दी स्वीकृति जशपुर, 29 अक्टूबर / शहर के गम्हरिया रोड में स्थित वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित स्वर्गीय जगदेव राम उरांव स्मृति चिकित्सालय का 35 करोड़ 53 लाख की लागत से आधुनिकीकरण होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर एनटीपीसी लारा ने स्वीकृति देते हुए राशि जारी कर दी है। इस अस्पताल के बन जाने से जशपुर और इसके आसपास के ग्रामीण अंचल के रहवासियों को लाभ मिलेगा। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा सालों पूर्व जशपुर में इस अस्पताल का संचालन शुरू किया…
Read Moreजशपुर : सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में एकता दौड़ का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने सभी को एकता और अखंडता की दिलाई शपथ
स्कूली बच्चों, स्वच्छताकर्मियों, युवाओं एवं अधिकारियों ने एक साथ लगाई दौड़ जशपुर, 29 अक्टूबर 2024/ 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर मनाए जाने वाले ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के लिए एकता दौड़ का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने एकता दौड़ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। एकता दौड़ जिला चिकित्सालय से शुरू होकर महाराजा चौक होते हुए रणजीता स्टेडियम में समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जिसमें कलेक्टर सहित स्कूली बच्चे, स्वच्छता…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड पर स्वागत
बिलासपुर/रायपुर, 29 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचे। पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय हेलीपैड कोनी में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव भी उनके साथ बिलासपुर पहुंचे। विधायक धरमलाल कौशिक,विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान,आईजी संजीव शुक्ला,कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय कोनी में सिम्स के 200 बिस्तर क्षमता के मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली…
Read Moreमुख्यमंत्री ने भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए माँगा आरोग्य का वरदान
रायपुर, 29 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी एवं सुखमय जीवन की कामना की । उन्होंने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी । इस मौके पर श्री साय ने कहा कि समृद्धि व ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आए और भगवान धन्वंतरि सभी को…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़, कहा – सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है रन फॉर यूनिटी
मुख्यमंत्री ने एकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर 29 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में राजधानी वासियों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए दौड़ लगाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एकता दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल संसाधन विभाग के चयनित 83 सहायक अभियंताओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र : कहा- कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका
अंतिम छोर के किसानों को भी सिंचाई सुविधा का लाभ मिले: जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप रायपुर, 28 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के सर्किट हाऊस में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित जल संसाधन विभाग के 83 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जल संसाधन विभाग के 80 सहायक अभियंता सिविल और 03 सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिकी का चयन किया गया है। जिन्हें आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…
Read Moreछत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति पर कैबिनेट की मुहर : नई औद्योगिक नीति 01 नवंबर 2024 से 31 मार्च 2030 तक के लिए होगी लागू
सेवा उद्यमों की स्थापना को प्रोत्साहन का प्रावधान औद्योगिक नीति 2024-30 में सेवानिवृत्त सैनिकों, अग्निवीरों, कमजोर वर्ग, नक्सल पीड़ित एवं तृतीय लिंग के उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन रायपुर, 28 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में आयोजित केबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-2030 को मंजूरी दी गई। नई औद्योगिक नीति में छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत सरकार के विजन 2047 की परिकल्पना को साकार करने तथा राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से कई प्रावधान किए हैं।…
Read Moreमुख्यमंत्री से पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर, 28 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज सोमवार शाम को मंत्रालय महानदी भवन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय पुलिस सेवा एवं राज्य पुलिस सेवा के प्रशिक्षणार्थियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आप लोगों से उम्मीद है कि जनता की बेहतरी के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षर्थियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में आपको मैदानी क्षेत्र में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी निष्ठा एवं…
Read Moreरायपुर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन 29 अक्टूबर को, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिखाएंगे हरी झंडी
रायपुर 28 अक्टूबर 2024/ देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन रायपुर में तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव से 29 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगें । यह दौड़ सुबह 7 बजे से तेलीबांधा तालाब से प्रारंभ होकर गौरेया चौक में समाप्त होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लोगों से रन फार यूनिटी में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी…
Read More