संगठन को सशक्त बनाने का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को दिलाया संकल्प. समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/कोतबा, 8 अक्टूबर / पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के कोतबा मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र फरसाटोली के गोलियागढ़ में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सरगुजा प्राधिकरण एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय सम्मिलित होकर संगठन को सशक्त बनाने का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि जनता के साथ जुड़कर भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। श्रीमती साय ने कहा कि राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान में सभी को सक्रिय…
Read MoreDay: October 8, 2024
सरकार के दिए फंड से हितग्राही पीएम आवास को पूरा बनाएं : कलेक्टर धर्मेश साहू
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण आवास मेला कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ सारंगढ़-बिलाईगढ़, 8 अक्टूबर/ महानदी किनारे स्थित ग्राम जसरा में आयोजित प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण आवास मेला कार्यक्रम में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, जनप्रतिनिधि बैजन्ती लहरे, भुवन मिश्रा, परिमल चंद्रा, सरपंच जसरा, नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने आवास के हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी और प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही कलेक्टर एवं अतिथियों ने जानकी साहू के पीएम आवास के भूमिपूजन और…
Read Moreजनदर्शन: अतिक्रमण हटाने, जर्जर स्कूल की मरम्मत एवं पेंशन की राशि दिलाने प्राप्त हुए आवेदन, कलेक्टर ने नियमानुसार निराकरण के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ मुंगेली 08 अक्टूबर/ जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर राहुल देव ने आमजनों की समस्याओं एवं मांगों को बारी-बारी से सुना। जनदर्शन में शासकीय हाईस्कूल पदमपुर से सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड 02 गोकुल प्रसाद वर्मा ने पेंशन एवं जमा राशि तथा पिछला ड्यूटी का वेतन दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को उक्त प्रकरण की जांच कराने तथा नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्राम रौनाकापा के ग्रामीणों ने ग्राम के जर्जर स्कूल की मरम्मत कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। मुंगेली के…
Read Moreकलेक्टर प्रशासनिक अमले सहित पैदल पहुंचे घटोन ग्राम, सड़क निर्माण की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को किया निर्देशित
ग्रामीणों से सीधे बात कर ली जरूरतों की जानकारी, निराकरण हेतु किया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ अम्बिकापुर 08 अक्टूबर / कलेक्टर विलास भोसकर मंगलवार को विकासखण्ड लखनपुर में ग्राम पंचायत पटकुरा के आश्रित ग्राम घटोन पहुंचे। इस दौरान डीएफओ तेजस शेखर, एसडीएम बनसिंह नेताम, सहित प्रशासनिक अमला नदी पार कर लगभग 5 किलोमीटर घाट-पहाड़ चढ़कर ग्राम घटोन पहुंचा। उन्होंने सड़क निर्माण की स्थिति का जायजा लिया तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। गांव में 35 परिवार निवासरत हैं, कलेक्टर श्री भोसकर ने…
Read Moreहाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा 2025 हेतु परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि अब 30 अक्टूबर तक
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा 2025 हेतु परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2024 से बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2024 तक कर दी गई है। इस अवधि के दौरान, छात्र विशेष विलम्ब शुल्क 1540 रूपए प्रति छात्र के साथ फॉर्म भर सकते हैं। समस्त मान्यता प्राप्त संस्थाओं को निर्देश दिया गया है कि वे इस समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रविष्टि और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया को पूर्ण करें। निर्धारित समय के पश्चात पोर्टल पुनः…
Read Moreरायगढ़ में सनसनीखेज मामला : चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला….दोनों घायल….आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.
आरोपी श्याम धनवार पर अपराध क्रमांक 602/2024 धारा 109 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही जाँच समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 08 अक्टूबर / खरसिया थाना क्षेत्र के जोबी चौकी में दिनांक 05 अक्टूबर 2024 को घरेलू हिंसा की गंभीर घटना सामने आई, जिसमें पति ने पत्नी पर टंगिया से जानलेवा हमला किया। रिपोर्टकर्ता बाबुलाल धनवार (उम्र 40 वर्ष) निवासी ग्राम अगासमार ने पुलिस चौकी जोबी में सूचना दी थी कि उसके गांव के श्याम कुमार धनवार ने अपनी पत्नी सुशीला धनवार के चरित्र पर संदेह करते हुए टंगिया…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भारत सरकार द्वारा 8 सड़क खंडों के लिए 892 करोड़ स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया
पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 6 जिलों में 324 किमी सड़क के विकास के लिए मंजूर की राशि समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 अक्टूबर/ उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने भारत सरकार द्वारा आठ सड़क खंडों के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए स्वीकृत करने पर छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ लोगों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बहुमत मिलने पर दी बधाई
समदर्शी न्यूज़ नई दिल्ली, 8 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज हरियाणा विधानसभा चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को भारी बहुमत मिलने पर बधाई दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और सरकार के विकासात्मक प्रयासों का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हरियाणा की जनता ने विकास, सुशासन और अच्छे कार्यों के लिए बीजेपी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, “इस जीत से यह स्पष्ट होता है कि जनता ने…
Read Moreरायगढ़ : अडानी पावर प्लांट में कोयले की मिलावट का मामला…ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार…पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर.
आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 239/2024 धारा 316(3), 318(4), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 08 अक्टूबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में पुसौर थाना क्षेत्र में अडानी पावर प्लांट छोटे भण्डार में कोयला मिलावट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें सिक्युरिटी कर्मचारी धर्मेन्द्र पाठक की शिकायत पर पुसौर पुलिस द्वारा मिलावट के खेल में शामिल दो ड्रायवर और दो ट्रक मालिकों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के अनुसार, कुसमुंडा कोरबा एरिया से…
Read Moreपीडब्ल्यूडी और स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री अरुण साव उतरे फील्ड पर : रायपुर और नवा रायपुर में अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
नए विधानसभा और कचना फ्लाई-ओवर के कार्यों का लिया जायजा दोनों महत्वाकांक्षी कार्यों में निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय-सीमा में काम पूर्ण करने के दिए निर्देश कचना फ्लाई-ओवर का 50 प्रतिशत काम पूरा, अप्रैल-2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य दिसम्बर तक पूरा होगा विधानसभा का सिविल वर्क, अब तक 75 प्रतिशत काम पूर्ण समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 अक्टूबर / उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज दिनभर रायपुर और नवा रायपुर में अनेक स्थानों का भ्रमण कर विभागीय कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण…
Read More