मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

समदर्शी न्यूज़ रायपुर 10 अक्तूबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि  बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने, उन्हें सशक्त करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 11 अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में बालिकाओं के सामने आने वाली समस्याओं एवं उसके समाधान के प्रति जागरूकता को बढ़ाने का दिन है।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर 12.34 करोड़ श्रम सम्मान राशि भुगतान हेतु आवंटित

वन विभाग में कार्यरत सभी 6100 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को प्रति माह 4 हजार रुपए की दर से श्रम सम्मान राशि का किया जाएगा भुगतान समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 अक्टूबर/ वनमंत्री केदार कश्यप ने दैनिक वेतन भोगी संगठन के पदाधिकारियों से सौहाद्रपूर्ण माहौल में चर्चा के उपरांत उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके, श्रम सम्मान राशि से वंचित श्रमिकों के लिए राशि आवंटन हेतु आश्वस्त किया था। संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के प्रति त्वरित कार्यवाही करने विभागीय मंत्री को…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना सपनों को साकार करने वाली योजना : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आवास मेले में 36 हजार से ज्यादा परिवारों को दी आवास की सौगात

हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र और घर की चाबी सौंपी, त्यौहारों पर खुशियां हुई दोगुनी 33,019 परिवारों को पहली किस्त की 132 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गरीबों के आवास का सपना पूरा कर रहे – उप मुख्यमंत्री श्री साव समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 अक्टूबर/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आवास मेला में शामिल हुए। उन्होंने जिले के 36 हजार 663 आवासहीन ग्रामीण परिवारों को आवास का स्वीकृति पत्र देकर खुशियों की गारंटी…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासकीय चिकित्सा शिक्षा महाविद्यालयों का बड़ा निर्णय : आमजनों के लिए वेबसाइट पर सार्वजनिक हुई नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउंस लेने वाले चिकित्सकों की सूची

विष्णु के सुशासन में जनहित में एक और बड़ा कदम समदर्शी न्यूज़ रायपुर 10 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में चिकित्सा के क्षेत्र में जनहित का विशेष रूप से ध्यान  रखते हुए स्वास्थ्य विभाग में जनहित में निर्णय लेते हुए जनसुविधाओं के विस्तार के लिए नित नए कदम उठाए जा रहे हैं।  इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री साय की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर शासकीय चिकित्सा शिक्षा महाविद्यालयों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है। इसके अन्तर्गत आमजनों के लिए चिकित्सा शिक्षा…

Read More

केआर टेक्निकल कॉलेज में सरगुजा पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के माध्यम से छात्रों को किया गया जागरूक.

15 दिवसीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे आयोजित. समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 10 अक्टूबर / सरगुजा पुलिस द्वारा के.आर. टेक्निकल कॉलेज अम्बिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देना और उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताकर जागरूक किया जाना हैं। कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई, जैसे साइबर धोखाधड़ी, हनी ट्रैप, साइबर बुलिंग,…

Read More

सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री नोनीबाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से रूबीना को उच्च शिक्षा के लिए मिली मदद

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 अक्टूबर/ दुर्ग शहर की रहने वाली निर्माणी श्रमिक ज़रीना बेगम की बिटिया रूबीना अपनी स्नातक की शिक्षा पूरी करने के साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त कर राजस्थान की एक ऑटोमोबाइल कंपनी में इंटर्नशिप भी पूरी कर ली है। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार से ताल्लुक रखने वाली जरीना को उच्च शिक्षा हासिल करने और कैरियर बनाने में छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना मददगार बनी है। मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

Read More

छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के मिले 6070 करोड़ रुपए : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति जताया आभार

समदर्शी न्यूज़ रायपुर. 10 अक्टूबर/ भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के तहत 6070 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि त्योहारों के मौके पर भारत सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के लिए यह अनुपम उपहार है। इस राशि से राज्य के वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जो विकास परियोजनाओं…

Read More

क्षेत्रीय सरस मेला-2024 का आयोजन 12 से 19 अक्टूबर तक लालबाग मैदान में

क्षेत्रीय सरस मेला का 12 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वनमंत्री केदार कश्यप करेंगे उद्घाटन समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 अक्टूबर / क्षेत्रीय सरस मेला-2024 का आयोजन 12 से 19 अक्टूबर तक जगदलपुर शहर के लालबाग मैदान में किया जा रहा है। क्षेत्रीय सरस मेला 2024-बस्तर का उद्घाटन समारोह 12 अक्टूबर सुबह 11 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा करेंगे। कार्यक्रम के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की

समदर्शी न्यूज़ रायपुर 10 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित अपने निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की।  मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी. दयानंद और बसवराजु  एस. ने उनका नए कार्यालय में स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण फाइलों का अनुमोदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Read More

त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु आरक्षण एवं परिसीमन समय पर करें : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह

स्थानीय निकायों के आम निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों की तैयारियों के संबंध में नवा रायपुर स्थित आयोग के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग के संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा चुनाव प्रक्रिया…

Read More