नई दिशा अभियान के अंतर्गत नवोदय विद्यालय लवन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

बलौदाबाजार-भाटापारा, 14 अक्टूबर / कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में जिले के युवाओं को नशा से बचाने नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत नई दिशा कार्यक्रम के माध्यम से लगातार जागरूकता शिविर का आयोजन किए जा रहे है। इसी तारतम्य में आज नगर पंचायत लवन स्थित नवोदय विद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 9 वीं से 12 वीं के लगभग 374 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। शिविर में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अरविंद गेडाम ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे समूल जीवन को…

Read More

जशपुर : आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति अब 19 अक्टूबर तक

जशपुर, 14 अक्टूबर / एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना दुलदुला के द्वारा 43 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। मूल्यांकन समिति द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका का प्रावधिक मूल्यांकन कर अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन 09 अक्टूबर को किया गया है। अंतिम वरिष्ठता सूची के संबंध में यदि किसी प्रकार का दावा-आपत्ति हो तो इच्छुक अभ्यर्थी 19 अक्टूबर 2024 तक दावा-आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना दुलदुला में कार्यालयीन समय में लिखित आवेदन पत्र के द्वारा प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति…

Read More

जशपुर : कौशल विकास हेतु 15 से 28 अक्टूबर तक निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु काउंसिलिंग कैम्प का होगा आयोजन

कैम्प में मेडिकल, कम्प्युटर, ब्यूटी पार्लर, रिटेल, सोलर, फायर फाइटर जैसे विधाओं का दिया जायेगा निःशुल्क प्रशिक्षण जशपुर, 14 अक्टूबर / जशपुर के बेरोजगार युवक युवतियों के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु जिला एवं विकासखंड स्तरीय मोबिलाइजेशन एवं काउंसिलिंग कैम्प का आयोजन 15 से 28 अक्टूबर 2024 तक किया जायेगा। इस काउंसलिंग कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले युवक युवतियां सम्मिलित हो सकते हैं। काउंसलिंग में मेडिकल, कम्प्युटर, ब्यूटी पार्लर, रिटेल, सोलर, फायर फाइटर जैसे विधाओं…

Read More

ऑपरेशन विश्वास में बड़ी सफलता : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध रूप से डंप की गई शराब का जखीरा किया गया बरामद…हथबंद में 532 पेटी शराब के साथ तीन शराब कोचिए गिरफ्तार !

जप्त शराब के जखीरे में 504 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब तथा 28 पेटी देसी मसाला शराब है सम्मिलित, आरोपियों से कुल ₹34,30,000 मूल्य की 4788 बल्क लीटर शराब की गई जप्त. जप्त की गई शराब, मध्य प्रदेश राज्य निर्मित, जिसमें FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY लिखा है. एसडीओपी भाटापारा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित योजना बनाते हुए घेराबंदी कर, दी गई आकस्मिक दबिश. आरोपी शराब कोचियों द्वारा दशहरा पर्व के बाद आसपास इलाकों में सप्लाई करने की थी योजना. बलौदाबाजार-भाटापारा, 14 अक्टूबर / ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत…

Read More

Breaking : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर को

रायपुर, 14 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे कैबिनेट की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की गई है।

Read More

आंगनबाड़ी भर्ती: जशपुर में दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, अवसर न गंवाएं

जशपुर परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती हेतु दावा आपत्ति जशपुर, 14 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेशानुसार जशपुर जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना जशपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमन्त्रित किये गए थे। आवेदनों की मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत योग्यता एवं पात्रता रखने वाले आवेदकों की सूची तैयार कर उसका प्रकाशन किया गया है। इस वरिष्ठता सूची के संबंध में कोई भी आपत्ति होने पर इच्छुक आवेदक अपना लिखित दावा आपत्ति आवेदन 21 अक्टूबर 2024…

Read More

जशपुर पुलिस की हफ्तेभर में दूसरी बड़ी कार्यवाही : ओड़िसा से जशपुर जिले में खपाने ला रहे स्कार्पियो से 21 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

पांचो आरोपीगण सुन्दरगढ़ (ओड़िसा) के निवासी थाना तपकरा में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(ख) ii(ग) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 14 अक्टूबर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को आज दिनांक 14.10.2024 के तड़के प्रातः 03ः30 बजे मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लोग महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी कर ओड़िसा राज्य की ओर से कुनकुरी की ओर आ रहे हैं, वे रास्ते में हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना तपकरा, थाना फरसाबहार,…

Read More

ब्रेकिंग : समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक

रायपुर, 14 अक्टूबर/ खरीफ विपणन 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन एक जुलाई से चल रहा है, जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। पंजीयन के लिए सभी किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारी समिति प्रबंधक से संपर्क कर नया पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन 2024-25 में नया पंजीयन, फसल, रकबा संशोधन एवं कैरी फारवर्ड हेतु 1 जुलाई 2024 से किसानों का पंजीयन प्रारंभ किया गया है। सभी किसान अपने क्षेत्र के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सर्व आदिवासी समाज के जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव में शामिल होने सूरजपुर जिले के सिलौटा पहुंचे, हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर, 14 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ‘सर्व आदिवासी समाज के जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव’ में शामिल होने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड स्थित ग्राम सिलौटा पहुंचे। हेलीपेड पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी, श्रीमती शकुन्तला पोर्ते, भैयालाल राजवाड़े, राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, सरगुजा संभाग कमिश्नर जी. आर. चुरेंद्र, सरगुजा आई.जी. अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य…

Read More

जशपुर में मुख्यमंत्री का होगा भव्य स्वागत, सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में होंगे शामिल ; पारंपरिक संस्कृति और विकास कार्यों का होगा प्रदर्शन.

जशपुर 14 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 21 अक्टूबर को सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने और पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारीयों की बैठक लेकर सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा इतनी बड़ी बैठक होने वाली है। इसकी तैयारी में किसी भी प्रकार कि कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने…

Read More