चुनाव से पहले वादे, बाद में खामोशी! मोदी की गारंटी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बड़ा हमला—कहा ‘भरोसा टूटा है, जवाब दीजिए’

रायपुर/29 मार्च 2025। प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर कांग्रेस ने उनसे सवाल पूछा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी जी विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम से छत्तीसगढ़ की जनता से भाजपा ने वादा किया था जब भाजपा की सरकार बनेगी तो इन वादों को पूरा किया जायेगा, आज भी वे वादे पूरे नहीं हुए। आपने खुद कहा था यह वादे मोदी की गारंटी है इसे पूरा करने की जवाबदारी मेरी है। आपकी सरकार इन वादों को पूरा नहीं कर रही है तो…

Read More

‘पिस्टल कॉक कर बर्बादी को बुलावा’ : रायपुर में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, कुलेश्वर उर्फ स्टील की गिरफ्तारी से उड़ीसा तक होगी जांच, पुराना अपराधी निकला ‘स्टील’.

सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा महंगा, रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया काबू. रायपुर. 29 मार्च 2025 : रायपुर पुलिस को दिनांक 29 मार्च 2025 को एक विडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से हाथ में पिस्टल पकड़कर पिस्टल को कॉक किया जा रहा था। विडियो को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल रायपुर की टीम के सदस्यों द्वारा विडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान पंडरी रायपुर…

Read More

सुकमा में बड़ी सफलता: 17 नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद, सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर, 29 मार्च, 2025-छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन के अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के केरला पाल बेहना क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुबह हुई मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए हैं। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें स्लार, इनसास, एके-47 और कंट्रीमेड हथियार शामिल हैं। इस कार्रवाई में दो जवान घायल हुए हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें त्वरित उपचार के लिए जिला मुख्यालय लाया गया है…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर: बिलासपुर के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनके संचालन का शुभारम्भ करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे छत्तीसगढ़ में ग्रिड को मजबूत करने और बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कई बिजली उत्पादन और संचारण परियोजनाएं शुरू की जाएंगी छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई रेल और सड़क परियोजनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा छत्तीसगढ़ में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री राज्य…

Read More

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक मोड़ पर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता पर दी बधाई

रायपुर, 29 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस साहसिक कार्रवाई को सुरक्षाबलों की बहादुरी, रणनीति और संकल्पशक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में हमारे सुरक्षाबल नक्सलियों की मांद में घुसकर उन्हें जड़ से खत्म करने का कार्य कर रहे हैं। यह सफलता हमारे वीर जवानों के अद्वितीय…

Read More

तकनीक से तालमेल ही सफलता की कुंजी: CM विष्णुदेव साय ने उद्यमिता और नवाचार पर दिया जोर

रिसर्च पार्क के लिए आईआईटी भिलाई और दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के मध्य हुआ एमओयू रायपुर, 29 मार्च 2025/ उद्यम के लिए बदलती हुई तकनीक से तालमेल बहुत जरूरी है। समय के साथ तकनीक में बहुत तेजी से बदलाव हो रहा है। जो उद्यम तकनीक के साथ खुद को अपडेट नहीं करते, वे पीछे रह जाते हैं। आज नई तकनीक को अपनाकर ही सफलता के मानदंडों पर खरा उतरा जा सकता है। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में भी टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक सुधारों से भारत बनी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने बैंक ऑडिट एंड एआई विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला को किया संबोधित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स विकसित छत्तीसगढ़  2047 के निर्माण में बनें अग्रणी भागीदार: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 29 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के व्यापक आर्थिक सुधारों के कारण भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जीएसटी और कर सुधारों ने टैक्स व्यवस्था को सरल बनाया है और राजस्व संग्रहण को मजबूत किया है।चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भारत की इस विकास यात्रा में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य…

Read More

साईं जलकुमार मसन्द के व्याख्यान में प्रतिध्वनित हुई आज़ादी की मूल भावना : भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना.

कानपुर व लखनऊ में हुए साईं मसन्द साहिब के प्रभावी व्याख्यान. परम धर्म संसद कर रहा आज़ादी के उद्देश्य को पूरा करने का प्रयास. लखनऊ/रायपुर. 29 मार्च 2025 : अमर शहीद हेमू कालाणी के 102 वें जन्म दिवस के अवसर पर कानपुर एवं लखनऊ में सिंधी समाज के प्रख्यात देशभक्त संत, मसन्द सेवाश्रम रायपुर के पीठाधीश एवं अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक व सामाजिक संगठन परम धर्म संसद 1008 के संगठन मंत्री साईं जलकुमार मसन्द साहिब के बड़े प्रभावी व्याख्यान हुए। कार्यक्रम का आयोजन कानपुर में भारत सरकार शिक्षा विभाग की सिंधी भाषा…

Read More

जशपुर में पर्वों की एकजुट तैयारी : प्रशासन और समाज संगठनों ने मिलकर बनाए शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण त्योहारों के आयोजन के रोडमैप

साफ-सफाई से लेकर शोभायात्रा तक – हर पहलू पर हुई गहन चर्चा, शांति समिति बैठक में उमड़ा सहभागिता का भाव अपर कलेक्टर ने आयोजन स्थल में सभी उचित व्यवस्था रखने अधिकारियों को दिए निर्देश जशपुर, 29 मार्च 2025/ चैत्र नवरात्रि, ईद उल फितर और सरहुल को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्वक तरीके से मानने के लिए आज अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू और एएसपी अनिल सोनी के द्वारा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजनपथे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर…

Read More

जशपुर को मिला स्वास्थ्य सेवा का नया आधारस्तंभ : मुख्यमंत्री 7 अप्रैल को करेंगे जगदेवराम उरांव स्मृति अस्पताल का शिलान्यास, आधुनिक इलाज के लिए होंगे अत्याधुनिक उपकरण

10 माह में दूसरी बड़ी स्वास्थ्य परियोजना, पहले ही 220 बिस्तरों वाले अस्पताल का बजट हो चुका जारी 35 करोड़ 53 लाख से होगा सौ बिस्तर अस्पताल का निर्माण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एनटीपीसी ने दी स्वीकृति जशपुर, 29 मार्च 2025/ सात अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रस्तावित स्व जगदेव राम उरांव स्मृति चिकित्सालय का शिलन्यास करेगें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनटीपीसी लारा ने सीएसआर फंड से इस अस्पताल निर्माण के लिए 35 करोड़ 53 लाख की राशि जारी की है। इस अस्पताल के बन जाने से जशपुर…

Read More