रायपुर, 3, मार्च, 2025/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज विधानसभा के समिति कक्ष में विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज अपराधों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं।मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित 35 दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की गई। मंत्रिपरिषद उपसमिति द्वारा अनुशंसाओं को मंत्रिपरिषद के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत…
Read MoreDay: March 3, 2025
छत्तीसगढ़ बजट 2025-26: समावेशी विकास को गति देने वाला बजट – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
रायपुर, 03 मार्च 2025/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 को प्रदेश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘अटल निर्माण वर्ष’ के अनुरूप प्रदेश को एक नए विकास पथ पर ले जाने वाला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘GYAN’ (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के विकास के लक्ष्य को ‘GATI’ के माध्यम से आगे बढ़ाने की योजना इस बजट में स्पष्ट रूप से झलकती है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस बार बजट में छत्तीसगढ़ की आर्थिक…
Read Moreछत्तीसगढ़ बजट 2025-26 : विष्णुदेव साय जी के सरकार का यह दूसरा बजट छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने वाला बजट है – सांसद बृजमोहन अग्रवाल
हर वर्ग को समृद्धि की ओर ले जाने वाला बजट : सांसद बृजमोहन बजट राजधानी के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी : सांसद बृजमोहन रायपुर. 03 मार्च 2025 : रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 को प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में ऐतिहासिक और सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत स्वर्णिम बजट को उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि……
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पेश किया ऐतिहासिक बजट : स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान : श्याम बिहारी जायसवाल
रायपुर, 03 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है। 2025-26 के बजट में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के नागरिकों को सुलभ, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ₹1,850 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। वहीं, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के लिए ₹1,500 करोड़ की…
Read Moreवर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करता बजट विधानसभा में प्रस्तुत : बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी तीव्र गति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सूत्रवाक्य रखा, ज्ञान से गति की ओर, पिछले बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं के लिए फोकस रखा था, अब इन्हें आगे बढ़ाने गति अर्थात सुशासन, बुनियादी ढांचे में तेजी, तकनीक और औद्योगिक विकास पर होगा जोर अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर अटल निर्माण वर्ष के अनुरूप पूंजीगत व्यय पर 26 हजार करोड़ रुपए से अधिक का हमने रखा बजट, नदियों को जोड़ना उनका था सपना, इसे करेंगे साकार युवाओं के लिए उद्यम और रोजगार के नए अवसर खोलने वाला बजट, हाइटेक…
Read Moreछत्तीसगढ़ का बजट बना सोशल मीडिया सेंसेशन, एक्स पर नंबर 1 ट्रेंड में रहा #CG_की_प्रGATI_का_बजट
रायपुर, 3 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ का बजट आज एक्स पर ट्रेंड में पहले स्थान पर रहा। पांच बजे तक इस संबंध में 6 हजार 196 पोस्ट किये जा चुके थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार ने इस बजट का थीम ज्ञान के लिए गति रखा था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कैबिनेट में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने यह बजट आज विधानसभा में प्रस्तुत किया। पिछले बजट में ज्ञान पर जोर दिया गया था जिसका तात्पर्य यह था कि यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर ने किसानों को कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ देने के दिए निर्देश
कार्य में लापरवाही बरतने वाले कृषि अधिकारियों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश सभी पात्र किसानों का क्रेडिट कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाए सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीयों को फिल्ड पर जाकर किसानों की समस्या का समाधान करने के निर्देश जशपुर 3 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि विभाग, उघान विभाग, पशुपालन विभाग मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले के सभी पात्र किसानों को केन्द्र शासन और राज्य शासन की योजनाओं का लाभ देने के निर्देश…
Read Moreजशपुर : खेलो इण्डिया के तहत अस्मिता सिटी लीग हॉकी प्रतियोगिता सम्पन्न, कन्या क्रीड़ा परिसर जशपुर ने प्राप्त किए प्रथम स्थान
तीन महिला टीम ने भाग लेकर अपने जौहर का किया बेहतरीन प्रदर्शन जशपुरनगर 03 मार्च 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं खेल अधिकारी सुश्री दुर्गेश्वरी सिंह के नेतृत्व में खेलो इण्डिया के तहत अस्मिता सिटी लीग हॉकी आयोजन का विगत दिवस सम्पन्न हुआ। आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत के द्वारा मॉ सरस्वती जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अस्मिता सिटी लीग हॉकी में तीन महिला टीम ने भाग लेकर अपने जौहर का बेहतरीन प्रदर्शन किया।…
Read Moreकुनकुरी में मेडिकल कॉलेज खोले जाने के प्रावधान की सभी वर्गों ने की सराहना : इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूर, पैसों की भी होगी बचत
जशपुर 03 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा आज बजट पेश किया गया। बजट को युवावर्ग, व्यवसायी, महिलाओं सहित सभी वर्गों ने सराहा है। उन्होंने कहा कि इस बजट में छत्तीसगढ़ के विकास के साथ ही सभी वर्गों के लाभ के लिए प्रावधान किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के इस बजट में जिले के कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज और जशपुर में नर्सिंग कॉलेज खोले जाने के प्रावधान को जिले के नागरिकों ने सराहना की है। लोगों ने बताया की इससे स्वास्थ्य…
Read Moreजशपुर में उद्यानिकी फसलों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण हेतु बनाई जाएगी योजना : कृषकों की आय बढ़ाने कलेक्टर ने कृषि संबंधित विभागों से की समीक्षा
जशपुर, 03 मार्च 2025/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जिले के कृषकों की आय में वृद्धि हेतु कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध सभी विभागों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में उद्यानिकी के तहत स्ट्रॉबेरी, लिची, नाशपाती आदि की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए योजना निर्माण करने के निर्देश दिए। जिसके तहत इन फसलों के उत्पादन के साथ कृषकों को इनका प्रसंस्करण करने का भी प्रशिक्षण दिलाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने जिले में उगाई जाने वाली…
Read More