देशभर में फैले धोखाधड़ी के जाल का पर्दाफाश : 70,000 करोड़ का घोटाला, PACL कंपनी के दो फरार डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ों निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, सात साल बाद गिरफ्त में आए चिटफंड घोटाले के मास्टरमाइंड.

आरोपियों के विरूद्ध पुरे भारत के अलग-अलग जगहों पर है धोखाधड़ी के कई अपराध पंजीबद्ध. सात वर्षों से चिटफण्ड के फरार आरोपी दो डायरेक्टरों को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली व पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी. आरोपियों के अन्य सार्थियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार. गिरफ्तार आरोपी – 1.गुरमित सिंह पिता स्व. कुलवंत सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी मौर्या इन्क्लेव प्रीतमपुरा थाना मौर्या इन्क्लेव जिला दिल्ली नार्थ वेस्ट दिल्ली. 2.सुब्रतो भट्टाचार्य पिता स्व. विरेश्वर भट्टाचार्य उम्र 64 वर्ष निवासी साउथ सिटी गुरूग्राम थाना सेक्टर 40…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 24 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के महान जननायक और अंतिम काकतीय राजा महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव की पुण्यतिथि (25 मार्च) के अवसर पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि महाराजा भंजदेव न केवल बस्तर के गौरव थे, बल्कि जनजातीय अस्मिता, आत्मसम्मान और अधिकारों की आवाज़ भी थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव जी ने बस्तर की जल, जंगल और ज़मीन के साथ-साथ जनजातीय समाज के हक और सम्मान के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। श्री साय ने कहा कि…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गणेश शंकर विद्यार्थी जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर, 24 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्भीक पत्रकार, प्रबुद्ध लेखक और महान स्वतंत्रता सेनानी श्री गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि (25 मार्च) पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जी न केवल पत्रकारिता के एक उज्ज्वल प्रतीक थे, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे योद्धा थे, जिन्होंने अपनी लेखनी से जनचेतना की क्रांति को जन्म दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विद्यार्थी जी ने ‘प्रताप’ जैसे समाचार पत्र के माध्यम से देश के पीड़ित किसानों, श्रमिकों और आम जन की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं

रायपुर, 24 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने माता कर्मा से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा, भक्ति, त्याग और परोपकार की अनुपम मिसाल है। वे भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थीं और उनका आदर्श आज भी जनमानस को प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती…

Read More