मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: दिखी परंपरा और प्रगति की अनूठी झलक, पारंपरिक-आधुनिक कृषि यंत्रों, लोक वेशभूषाओं की आकर्षक प्रदर्शनी  ; मुख्यमंत्री ने सराहा, बोले-हरेली प्रकृति के प्रति सम्मान का तिहार

रायपुर, 24 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता और कृषि परंपराओं का प्रतीक हरेली तिहार इस वर्ष मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निवास परिसर में अत्यंत हर्षाेल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्य की समृद्ध विरासत, पारंपरिक कृषि यंत्रों, लोक परिधानों, खानपान और आधुनिक कृषि तकनीकों का समन्वय एक अद्भुत नजारे के रूप में सामने आया। कार्यक्रम स्थल को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी रंग-रूप में सजाया गया था, जहां ग्रामीण परिधान पहने अतिथि, कलाकार और आमजन लोक संस्कृति में रमे हुए नजर आए। हरेली उत्सव के दौरान…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर को मिले दो बड़े पुल निर्माण कार्य: 12.87 करोड़ की लागत से घेरडेवा नाला और गिरमा नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग

जशपुर, 24 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में 12 करोड़ 87 लाख 88 हजार रुपए लागत के दो प्रमुख नदी-नालों में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनके निर्माण हो जाने से आवागमन आसान होगी। मुख्य मार्गों से पहुंच आसान होने से वर्षा ऋतु में ग्रामीणों को यातायात में हो रही परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। विद्यार्थियों, व्यापरियों, किसानों और ग्रामीणों सहित सभी वर्गों…

Read More

संपर्क स्मार्ट स्कूल कार्यक्रम से बदलेगा शिक्षा का चेहरा: कलेक्टर ने स्मार्ट टीवी, टीएलएम किट और डिवाइस के उपयोग पर दिया जोर

कलेक्टर ने कुनकुरी में सम्पर्क स्मार्ट स्कूल प्रशिक्षण कार्यक्रम की ली जानकारी जिले के 50 प्राथमिक स्कूल में टीवी सेट और सामग्री दिया गया जशपुर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को कुनकुरी विकास खंड के प्राथमिक स्कूल में संपर्क स्मार्ट स्कूल कार्यक्रम के तहत शिक्षक प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और शिक्षकों को अच्छे से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान प्राथमिक स्कूल बगिया से 28 जून को प्रारंभ किए गए ‘संपर्क स्मार्ट स्कूल – स्मार्ट ब्लॉक’ कार्यक्रम की…

Read More

जशपुर में बन रहा अटल परिसर बनेगा सौंदर्य और सुविधाओं का केंद्र, कलेक्टर रोहित व्यास ने निर्माण स्थल पर दिए विशेष निर्देश

जशपुर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को जिला संग्रहालय परिसर के पास बन रहे अटल परिसर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने परिसर का सौन्दर्य करण करने के निर्देश दिए हैं। बच्चों के लिए झूला , बैठने के लिए कुर्सी झाड़ियों की साफ सफाई करने के दिए हैं।परिसर पर हाई मास्क लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत एसडीएम जशपुर ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव : श्री साय ने गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का किया अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

गाय और बछड़े को लोंदी खिलाकर दिया पशुधन संरक्षण का संदेश रायपुर, 24 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया। पहली बार मुख्यमंत्री निवास में हरेली के पूजन में भिलाई की ग्रेजुएट सुश्री धनिष्ठा शर्मा ने अपने बड़े भाई श्री दिव्य शर्मा के साथ भगवान शिव के अभिषेक में मंत्रोच्चार किया, इससे मुख्यमंत्री श्री साय एवं उनके परिजनों सहित मौजूद सभी अतिथि प्रभावित हुए।…

Read More

जशपुर में ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: गूंगी बच्ची को घर से दूर मिली बस में, परिचालक की सजगता और पुलिस की सूझबूझ से बची बड़ी अनहोनी

शमीम बस के परिचालक हाफिज खान ने दिया मानवता का परिचय, गूंगी बच्ची को कहीं अन्यत्र न, उतारकर, सकुशल सौंपा था सन्ना पुलिस को पुलिस गूंगी बच्ची के परिजनों को ढूंढने,कर रही थी लगातार प्रयास, अंततः जशपुर क्षेत्र के एक ग्राम से गुम गूंगी बच्ची के परिजनों को ढूंढ, सकुशल किया सुपुर्द जशपुर, 24 जुलाई 2025 : दिनांक 22.07.25 को करीबन 15-16 वर्ष की एक गूंगी बच्ची, शमीम बस में बैठकर बगीचा से सन्ना आ गई थी, बस के परिचालक हाफिज खान उम्र 48 वर्ष निवासी सन्ना के द्वारा गूंगी…

Read More

श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर बगिया बना आस्था का केंद्र : श्रावण में अनोखा संकल्प, दो दिन में बने 63,211 पार्थिव शिवलिंग, लक्ष्य 1 लाख 108, , जशपुर में ऐतिहासिक शिवलिंग निर्माण, भक्तों ने दो दिन में गढ़े हजारों पार्थिव शिवलिंग, आज होगा आयोजन का समापन.

1 लाख 108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण की ओर बढ़ा एक और ऐतिहासिक कदम, दो दिन में बने 63211 पार्थिव शिवलिंग. कुनकुरी/दोकड़ा. 24 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगिया में स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रावण मास के विशेष अवसर पर एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन ने देशभर के श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा है। दो दिनों में अब तक 63,211 पार्थिव शिवलिंग बनाए जा चुके हैं और आयोजन के समापन तक 1 लाख 108 शिवलिंग निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव : पारंपरिक लोक यंत्रों के साथ सुंदर नाचा का हो रहा आयोजन

रायपुर, 24 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार के अवसर पर पारंपरिक लोक यंत्रों की गूंज और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा के साथ सुंदर नाचा का आयोजन किया जा रहा है। पूरा परिसर उत्सवमय वातावरण से सराबोर है। ग्रामीण परिवेश की जीवंत छवि इस सुंदर माहौल में साकार हो गई है। कहीं सुंदर वस्त्रों में सजे राउत नाचा कर रहे कलाकारों की रंगत बिखरी है, तो कहीं आदिवासी कलाकार पारंपरिक लोक नृत्य की मोहक प्रस्तुतियाँ दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ का अद्भुत ग्रामीण लैंडस्केप अपनी संपूर्ण सांस्कृतिक सुंदरता के साथ…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: छत्तीसगढ़ी परंपराओं की झलक, पारंपरिक कृषि यंत्रों के साथ बिखरी सांस्कृतिक छटा

रायपुर, 24 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ी लोकजीवन की खुशबू लिए हरेली तिहार का पारंपरिक उत्सव आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निवास में विधिवत रूप से आरंभ हुआ। छत्तीसगढ़ एक ऐसा प्रदेश है, जहाँ प्रत्येक अवसर और कार्य के लिए विशेष प्रकार के पारंपरिक उपकरणों एवं वस्तुओं का उपयोग होता आया है। हरेली पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में ऐसे ही पारंपरिक कृषि यंत्रों एवं परिधानों की झलक देखने को मिली, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। काठा सबसे बाईं ओर दो गोलनुमा लकड़ी की संरचनाएँ…

Read More

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक उल्लास के साथ होगा विशेष आयोजन : कृषि यंत्रों का पूजन, गेड़ी नृत्य, सावन झूला और रामायण पाठ जैसे विविध आयोजन होंगे आकर्षण का केंद्र

रायपुर, 23 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा और कृषि परंपरा से जुड़ा प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार इस वर्ष 24 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक और उल्लासपूर्ण रूप से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष आयोजन में लोकजीवन की विविध रंगतें, सांस्कृतिक विरासत और किसानों के प्रति सम्मान का भाव सजीव रूप में प्रकट होगा। हरेली त्यौहार के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री निवास परिसर को छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति के रंगों से सजाया गया है। पारंपरिक तोरण, हरियाली से सजे द्वार और ग्रामीण शिल्प कला से…

Read More