रायपुर/18 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि कोंडागांव के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोहकामेटा के जंगल में चिड़िया मारने गये एक आदिवासी युवक अभय नेताम को पुलिस (डीआरजी) के जवानो ने गोली मार दिया, युवक चिल्ला रहा था वह नक्सली नहीं है, वह गांव का ही रहने वाला है। इसके बावजूद पुलिस ने पांच रांउड गोली चलाया। युवक कोंडागांव अस्पताल में भर्ती है। उसके परिजन भी मीडिया के सामने आकर बता रहे वह नक्सली नही है। पुलिस का यह रवैया…
Read MoreMonth: August 2025
छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, औषधि प्रतिष्ठानों में बड़े पैमाने पर निरीक्षण
रायपुर,18 अगस्त 2025/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के औषधि निरीक्षकों की टीम द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रावधानों के उल्लंघन करने वाले व्यापारियों तथा नशीली दवाइयों के अवैध व्यापार में संलिप्त नशे के सौदागरों के विरुद्ध सघन छापा मार कार्यवाही की गयी है। विभाग द्वारा नशे के व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। इसी कड़ी में पटना पुलिस जिला कोरिया एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला कोरिया की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार…
Read Moreराज्य के सबसे बड़े अस्पताल को मिलेगा नया स्वरूप : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
रायपुर, 18 अगस्त 2025/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज नया रायपुर स्थित मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और राज्य की निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक कर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल के जीर्णोद्धार, नए निर्माण कार्य और 700 बेड के एकीकृत अस्पताल के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में मंत्री श्री जायसवाल ने क्षेत्रीय कैंसर संस्थान, चिकित्सा छात्रों के हॉस्टल और सिकल सेल संस्थान के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं…
Read Moreहेरोईन नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा : ड्रग्स सप्लाई चेन ध्वस्त, पाकिस्तान-पंजाब कनेक्शन वाला चिट्टा नेटवर्क के टिकरापारा पुलिस ने पकड़े दो और पेडलर, अब तक 22 आरोपी गिरफ्तार.
प्रकरण में पूर्व में पंजाब निवासी अंतर्राज्यीय तस्करी सहित स्थानीय ड्रग सप्लाय नेटवर्क के कुल 20 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार. आरोपियों के कब्जे से 412.87 ग्राम हेरोईन(चिट्टा), विभिन्न मोबाईल फोन, चारपहिया वाहन क्रेटा क्रमांक सीजी/04/क्यू एच/7491, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोईन पीने में उपयोग जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड एवं चेकबुक किया गया था जप्त. प्रकरण में स्थानीय नेटवर्क में हेरोईन (चिट्टा) का सप्लाय करने वालों के संबंध में प्राप्त की गई है जानकारी, दो अन्य पेडलर्स को चिन्हांकित कर पतासाजी कर किया गया है गिरफ्तार.…
Read Moreमुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने किया 40 घंटे के मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं को मिलेगा लाभ
बिलासपुर, 18 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में आज न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के लिए 40 घंटे के व्यापक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र आयोजित किया। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम छ. ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में कक्ष में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य राज्य भर में वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र को मजबूती प्रदान करना है। उद्घाटन सत्र माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, माननीय मुख्य न्यायाधिपति, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उनके…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से स्वामी श्री श्री वल्लभाचार्य जी महाराज की मुलाकात, अयोध्या में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ हेतु दिया आमंत्रण
रायपुर, 18 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में श्रीरामहर्षण मेथिल संख्य पीठाधीश्वर, श्री अयोध्याधाम से पधारे स्वामी श्री श्री वल्लभाचार्य जी महाराज ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर स्वामी श्री श्री वल्लभाचार्य जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 5 से 14 अक्टूबर 2025 तक अयोध्या, उत्तरप्रदेश में आयोजित होने वाले “अंतर्राष्ट्रीय 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम मंत्र जप अनुष्ठान महायज्ञ” के भव्य समारोह के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के…
Read More“स्टेट कैपिटल रीजन से विकास की रफ्तार दोगुनी होगी” : CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, भिलाई को 241.50 करोड़ की सौगात और नए निगम भवन के लिए 20 करोड़ की घोषणा
रायपुर 18 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन से रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव सहित पूरे अंचल को लाभ मिलेगा। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के चुनाव में जारी अटल विश्वास पत्र के सभी वादों को एक-एक कर पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय आज भिलाई में नगर पालिक निगम क्षेत्र के लिए 241.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर…
Read More“सतर्कता की शुरुआत स्वयं से होती है” : मुख्यमंत्री सचिव पी. दयानंद का बड़ा बयान, एसईसीएल में तीन माह का निवारक सतर्कता अभियान लॉन्च, भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम
सीएमडी एसईसीएल हरीश दुहन ने केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशानिर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने का किया आह्वान रायपुर 18 अगस्त 2025/ एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तीन माह के निवारक सतर्कता (Preventive Vigilance) अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानन्द उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन ने की। इस अवसर पर श्री सुनील जैन, आयुक्त, बिलासपुर संभाग; एसईसीएल निदेशक (तकनीकी – संचालन सह योजना/परियोजना) श्री एन.…
Read Moreभाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने जारी की नई टीम, उपाध्यक्ष-महामंत्री समेत पदाधिकारियों की सूची घोषित
जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ नई टीम को मिली जिम्मेदारी जशपुर, 18 अगस्त 2025 : भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जशपुर जिला भाजपा के पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। इस कार्यकारिणी में कुछ पुराने अनुभवी नेताओं को बरकरार रखते हुए बड़ी संख्या में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन का मानना है कि यह मिश्रण अनुभव और नई ऊर्जा के साथ भाजपा को और मजबूती…
Read Moreपुलिस की त्वरित कार्रवाई : बहला-फुसलाकर दुष्कर्म, नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस की कार्रवाई में आरोपी सलाखों के पीछे पेश किया अदालत में.
थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही. आरोपी द्वारा पीड़िता को बहला फुसला कर दुष्कर्म की घटना कारित की गई थी. नाबालिग सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही. थाना लुन्ड्रा में अपराध क्रमांक 162/25 धारा 137(2),65 (1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही विवेचना. अम्बिकापुर. 18 अगस्त 2025 : सरगुजा जिले के लुन्ड्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश राम (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय…
Read More