युवाओं के सपनों को लगेंगे पर, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर, नगरीय प्रशासन विभाग ने नालंदा परिसरों के लिए मंजूर किए हैं 237.58 करोड़

सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, चिरमिरी, कुनकुरी, जशपुर, बलरामपुर, पेंड्रा जैसे दूरस्थ शहरों में भी खुलेंगी सेंट्रल लाइब्रेरी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा अच्छा माहौल उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेंगी अच्छी पुस्तकें, युवाओं के करियर निर्माण में अहम साबित होंगी सेंट्रल लाइब्रेरी रायपुर, 09 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार उच्च शिक्षा हासिल कर रहे तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के सपनों को पर देने 34 नए नालंदा परिसर बना रही है। ये नालंदा परिसर केवल रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ जैसे…

Read More

आवेदन हाथ में, समाधान वहीं! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनता की समस्याओं का किया फटाफट निराकरण

जशपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया में शनिवार को स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आमजनों की समस्याएं सुनी और आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दूर-दराज़ से आए ग्रामीणों, महिला समूह, किसान, छात्र और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कई मामलों में तुरंत ही समाधान करते हुए लोगों…

Read More

रक्षा और विश्वास का प्रतीक : जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई पर ब्रह्माकुमारी, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की दीदियों ने बांधी राखी, दी शुभकामनाएं

रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते की डोर को रखता है बांधे जशपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके गृह ग्राम बगिया में ब्रह्माकुमारी की बहनें पुलिस विभाग  स्वास्थ्य विभाग की दीदियों ने भी राखी बांधी मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भाई-बहन के पवित्र प्रेम और रक्षा के वचन को समर्पित होता है। यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रक्षा बंधन भाई और बहन…

Read More

स्वतंत्रता पर्व : जशपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प, तिरंगा हर घर, हर दिल तक: जशपुर भाजपा ने 10 अगस्त से शुरू होने वाले राष्ट्रभक्ति अभियान की बनाई रणनीति.

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में कार्यशाला सम्पन्न. जशपुर. 09 अगस्त 2025 : जशपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को तिरंगे के महत्व और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। भाजपा ने 10 अगस्त से शुरू होने वाले इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ में 50 घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा…

Read More

ब्रेकिंग – कुनकुरी लवाकेरा राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

कुनकुरी, 9 अगस्त 2025। कुनकुरी-लवाकेरा राजमार्ग पर नगर सीमा के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शाम लगभग 6 बजे के आसपास हुआ, जब नगर में विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सड़कों पर भारी भीड़ देखी जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रवण सिंह, निवासी ग्राम ढ़ोंगाआम्बा, कुनकुरी से गड़ाकटा की ओर तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। गड़ाकटा स्थित पेट्रोल पंप के पास युवक अचानक नियंत्रण खो बैठा और…

Read More

रक्षाबंधन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जशपुर की दीदियों ने बांधी राखी, योजनाओं से लाभान्वित बहनों ने जताया आभार

रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहनों की आपसी रिश्तों का है प्रतीक — मुख्यमंत्री जशपुर, 9 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया कैम्प कार्यालय में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित दीदीयों ने राखी बांधकर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री आवास योजना,महतारी वंदन योजना से लाभान्वित दीदीयां आंगनबाड़ी, कार्यकर्ता सहायिका, और मितानिन स्व सहायता समूह की दीदियों ने राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी दीदियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार भाई…

Read More

महिला अपराध में त्वरित कार्रवाई : चार साल तक शादी का वादा कर करता रहा शारीरिक शोषण, जशपुर पुलिस ने दबोचा केरल-गोवा भागे आरोपी प्रेमी को, लौटते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.

आरोपी वर्ष 2021 से कर रहा था युवती का शारीरिक शोषण, अब शादी से कर रहा इंकार, मामला चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत का आरोपी संकेत साय उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध चौकी कोल्हेनझरिया में भादवि की धारा 376 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, जशपुर/कुनकुरी. 09 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी संकेत साय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी वर्ष 2021 से युवती का शोषण कर रहा था और…

Read More

महिला सशक्तिकरण की रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन पर 12 दीदियों को आत्मनिर्भरता का तोहफा, पर्यावरण-हितैषी ‘जशपुर एक्सप्रेस’ का शुभारंभ, कहा- छत्तीसगढ़ के सभी बहनों की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध

जशपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन के दिन  मुख्यमंत्री निवास बगिया में नए जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ कर बिहान योजना से जुड़ी 12  दीदियों को राखी का उपहारस्वरूप ई-रिक्शा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्व सहायता समूह की महिला गिलसोनिका पाण्डे की ई-रिक्शा पर बैठकर बगिया निवास परिसर में सफर भी किया। ई-रिक्शा पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है, इसकी परिचालन लागत भी कम होती है। इसके माध्यम से महिलाएं स्थानीय परिवहन सेवाओं में भी अपनी भूमिका निभा सकेंगी। यह महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता…

Read More

जशपुर में सफाई का बिगुल और तिरंगे का जयघोष: घर-घर जनभागीदारी से सजेगा आज़ादी का पर्व

एक स्वच्छ, हरित और एकजुट जशपुर का प्रतीक बनकर सामने आ रहा स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा और हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए किया जा रहा प्रेरित जशपुर, 09 अगस्त 2025/ देशभक्ति और स्वच्छता का अद्भुत संगम जशपुर जिले में देखने को मिल रहा है। ज़िला प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन को हर घर तिरंगा अभियान 2025 के साथ जोड़ते हुए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है, साथ ही स्वतंत्रता दिवस…

Read More

खेत में महिला से दरिंदगी : कुनकुरी कोर्ट ने बलात्कारी को सुनाई 10 साल की कठोर कैद और जुर्माना

पीड़िता की बहादुरी और पुलिस की तत्परता से 16 महीने में मिला न्याय कुनकुरी, 9 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के कुनकुरी में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, जो महिला सुरक्षा और न्याय की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। अदालत ने 24 वर्षीय युवक अभय मनीष तिर्की को बलात्कार के गंभीर अपराध में 10 साल के कठोर कारावास और ₹1,000 के जुर्माने की सज़ा सुनाई है। यह फैसला न केवल पीड़िता को न्याय दिलाता है,…

Read More