पमशाला के राधा कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सम्मिलित होकर की पूजा अर्चना. जशपुर. 17 अगस्त 2025 : पमशाला के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम और भक्तिभाव से संपन्न हुआ। मंदिर प्रांगण को फूलों, झालरों और रोशनी से सजाकर भव्य स्वरूप प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने विशेष रूप से पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रीकृष्ण…
Read MoreDay: August 17, 2025
रायगढ़ जिले में महिला स्व सहायता समूहों ने शुरू किया “रेडी-टू-ईट” का उत्पादन, प्रदेश के 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट, रायगढ़ बना उत्पादन शुरू करने वाला पहला जिला
महिलाओं की तरक्की और बच्चों का स्वास्थ्य, दोनों को नया आयाम देगा ‘रेडी-टू-ईट’ : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने 10 महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपे थे अनुबंध पत्र वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कोतरलिया में रेडी-टू-ईट यूनिट का किया शुभारंभ रायपुर 17 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को मूर्त रूप देते हुए महिला स्व-सहायता समूहों को पूरक पोषण आहार “रेडी-टू-ईट” निर्माण का कार्य पुनः सौंपा है। इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत रायगढ़ जिले से हुई…
Read Moreभाजपा जिला कार्यालय जशपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी और संकल्प संगोष्ठी आयोजित
जशपुर, 17 अगस्त 2025 : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जशपुर जिला कार्यालय में गुरुवार को संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट तथा जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम् गान से हुआ। प्रदर्शनी में 1947 के भारत विभाजन से संबंधित दुर्लभ चित्र, ऐतिहासिक…
Read Moreअबूझमाड़ में गूँजा वंदेमातरम्: नक्सल प्रभावित पुलिस कैंपों और थानों में पहली बार धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
नक्सल प्रभावित आंतरिक क्षेत्रों के पुलिस कैंपों और थाना परिसरों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया नारायणपुर, 17 अगस्त 2025 : आजादी के 79वें वर्षगांठ पर नारायणपुर जिले के दुर्गम और नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में स्थित पुलिस कैंपों एवं थाना परिसरों में जवानों ने तिरंगा फहराकर देशभक्ति का जश्न मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के सरपंच, गायता, पटेल, पुजारी, महिला मंडल, युवाओं और बच्चों ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का आयोजन आज सुबह जिला पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों…
Read More15 अगस्त को नारायणपुर को मिला ऐतिहासिक उपहार : नारायणपुर की सुरक्षा को मिला नया किला, बेनूर में भव्य थाना भवन का शुभारंभ बढ़ाएगा पुलिस-जन विश्वास, अत्याधुनिक थाना भवन बना कानून-व्यवस्था की नई पहचान.
नया थाना भवन न केवल पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि नागरिकों के साथ विश्वास एवं सहयोग के रिश्ते को भी करेगा मजबूत. नारायणपुर. 15 अगस्त 2025 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नारायणपुर जिले की पुलिस व्यवस्था को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि मिली। थाना बेनूर के नवीन थाना भवन का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम द्वारा किया गया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग के रिश्ते को और प्रगाढ़ बनाने…
Read Moreजशपुर में कुपोषण के खिलाफ जंग : हजारों कर्मचारियों की ऑनलाइन परीक्षा, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को मिला सम्मान
कुपोषण को दूर करने के लिए बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी हुए सम्मानित जशपुर,17 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन जशपुर द्वारा कुपोषण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आईआईटी मुंबई की टीम के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि 1 से 7 अगस्त तक विश्व…
Read Moreजशपुर की बेटियाँ बनीं आत्मनिर्भर: नवगुरूकुल के कौशल विकास प्रशिक्षण से मिली नई पहचान और बेहतर रोजगार अवसर
युवाओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर 17 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश के छात्र-छात्राओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला जशपुर के लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में संचालित नवगुरुकुल शिक्षण संस्थान के माध्यम से बारहवीं उत्तीर्ण छात्राओं तथा स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम से जुड़ने की इच्छुक युवतियों को बिजनेस एवं टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं को…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी
नन्हें बालगोपालों की अठखेलियों से गुलजार हुआ मुख्यमंत्री निवास रायपुर, 16 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में इस बार जन्माष्टमी का उत्सव राजधानी रायपुर के बैरन बाजार स्थित आंगनबाड़ी के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धरकर अपनी अठखेलियों और मनमोहक वेशभूषा से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे निवास परिसर को फूलों, रंगीन रोशनियों और सजावट से सुसज्जित किया गया,…
Read Moreआज़ादी के बाद पहली बार बस्तर के 29 गांवों में शान से लहराया तिरंगा, बस्तर अब भय और हिंसा से निकलकर विकास व विश्वास की ओर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर, 16 अगस्त 2025/ आज़ादी के 78 साल बाद बस्तर के उन गांवों में तिरंगा शान से लहराया, जहाँ अब तक नक्सलियों का लाल झंडा ही ताक़त और खौफ का प्रतीक माना जाता था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों के 29 गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। दशकों से बंदूकों की नली और डर के साए में जी रहे इन गांवों में तिरंगे का फहराया जाना केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बदलते बस्तर की ऐतिहासिक तस्वीर है। यह तस्वीर दर्शाती है कि सुरक्षा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे छत्तीसगढ़ का वैश्विक मंच पर नेतृत्व
ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ बनेगा वैश्विक निवेश केंद्र का आकर्षण ढोकरा कला से आधुनिक उद्योग तक – ओसाका में छत्तीसगढ़ की पहचान रायपुर, 16 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के लिए तैयार है। जापान के ओसाका में 13 अप्रैल से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ अपनी धरोहर और विकास यात्रा का प्रदर्शन करेगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को विशेष आमंत्रण मिला है। एक्सपो का विषय है “Designing Future Society for Our…
Read More