खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश रायपुर : भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और परिवारों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 25 लाख अतिरिक्त एलपीजी गैस कनेक्शन जारी किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से देशभर में करोड़ों महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार और घरेलू ऊर्जा सुरक्षा को नई दिशा मिलेगी। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नियद नेल्ला नार योजना में चिन्हांकित…
Read MoreMonth: October 2025
जूटमिल पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा : शराब भट्ठी के पास तलवार से दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट की हुई कार्रवाई,भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज कर की गई आर्म्स एक्ट की कार्रवाई. रायगढ़ : रायगढ़ जिले के जूटमिल क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तलवार लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर लोगों में दहशत फैला रहे थे। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में जूटमिल पुलिस ने आरोपियों से धारदार तलवार जब्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत…
Read Moreरायपुर गौशाला में सीएम विष्णु देव साय ने किया विशेष गौपूजन, कहा — ‘गाय हमारी संस्कृति की आत्मा है’
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की और गौ माता को खिचड़ी खिलाकर गोसेवा की परंपरा निभाई। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का पावन पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने गौशाला…
Read Moreप्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर! मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत 25 अक्टूबर तक करें आवेदन
जशपुर : आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर के द्वारा उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025-26 हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभावान विद्यार्थी जो राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थाओं जैसे आई.आई.टी., एम्स, आई.आई.एम., एन.एल.यू. एम.बी.बी.एस. जैसे संस्थाओं में शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रवेश प्राप्त कर अध्ययन कर रहे हैं उन्हें तात्कालिक सहायत प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025-26 अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित प्रपत्र एवं दस्तावेज सहित ऑफलाईन आवेदन 25 अक्टूबर 2025 तक…
Read Moreछत्तीसगढ़ देखेगा भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथा — 5 नवम्बर को नवा रायपुर में रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’
रायपुर : छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी नवा रायपुर का आसमान 5 नवम्बर को एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) अपने रोमांचकारी करतबों से छत्तीसगढ़ और देशवासियों को गर्व, उत्साह और देशभक्ति की भावना से भर देगी। यह शो रजत जयंती समारोह का सबसे विशेष आकर्षण होगा। छत्तीसगढ़ के आकाश में गूंजेगा भारतीय शौर्य राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित यह एरोबैटिक शो छत्तीसगढ़ की प्रगति, उपलब्धियों और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा। नवा रायपुर…
Read Moreरजत जयंती वर्ष 2025-26 : जुमाईकेला में ग्रामीणों ने किया श्रमदान, हाट बाजार में दी स्वच्छता की मिसाल
जशपुर : जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत रजत जयंती वर्ष 2025-26 के आयोजन के तहत हाट बाजार की साफ सफाई ग्रामीणों के श्रमदान से किया जा रहा है। जिसके तहत आज ग्राम पंचायत जुमईकेला की सरपंच बैंजंति टोप्पो के नेतृत्व में जुमाईकेला के बाजार डांड का श्रमदान से साफ सफाई करके ग्रामीणों नें स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सरपंच बैंजंति टोप्पो ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह हमारी आदत और जिम्मेदारी बननी चाहिए।”
Read Moreसीएम विष्णुदेव साय बने जनता के सच्चे हितैषी! बगिया में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश
जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपने गृह ग्राम बगिया में जनदर्शन आयोजित कर आमजनों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में मुख्यमंत्री से आम नागरिकों ने मांगों एवं समस्याओं को रखा कुछ आवेदनों में तत्काल समाधान किया गया। जनदर्शन में आए ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित…
Read Moreजशपुर में बदले कई मतदान केन्द्र! निर्वाचन आयोग ने जारी की अंतिम सूची, देखें आपका मतदान केन्द्र कहां है
मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के तहत् नये मतदान केन्द्र, स्थल परिवर्तन, अनुभाग परिवर्तन और नये अनुभाग का निर्माण हेतु अंतिम प्रकाशन सूची जारी जशपुर : जिले द्वारा मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के तहत् नये मतदान केन्द्र, स्थल परिवर्तन, अनुभाग परिवर्तन, नये अनुभाग का निर्माण हेतु प्रेषित प्रस्ताव का भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के अनुमोदन उपरांत मतदान केन्द्रों की अंतिम रूप से रिटर्निंग ऑफिसर के हैण्ड बुक के अध्याय-02 के निर्देशानुसार तैयार की गई विधानसभावार सूची संबंधित तहसील कार्यालय व स्थानीय निकायों नोटिस बोर्ड, पंचायत भवन आदि के सूचना पटल…
Read Moreलोदाम में जशपुर पुलिस का छापा : आम के पेड़ के नीचे बिछी थी चटाई, चल रहा था जुए का अड्डा ! जशपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, जुआ फड़ से ₹14,190 नगद, मोबाइल और 4 बाइक बरामद – सभी नौ आरोपी जुआड़ी गिरफ्तार.
जुआ फड़ से 14 हजार 190 रुपये व ताश गड्डी सहित 02 नग चटाई, 06 नग मोबाइल व 04 नग मोटर सायकल को भी किया जप्त. जुआड़ी थाना लोदाम क्षेत्र के ग्राम कुल्डा के आम बगीचा में चटाई बिछा कर लगाए थे फड़, पुलिस ने घेरा बंदी कर धर दबोचा. सभी जुआड़ियों के विरूद्ध थाना लोदाम में छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध. प्रकरण में पकड़े गए जुआड़ियों का नाम क्रमशः – 1. महेंद्र साहू उम्र 40 वर्ष, निवासी लोदाम, 2. रंधु राम उम्र…
Read Moreगोवर्धन पर्व पर सीएम विष्णु देव साय का विशेष पूजन! सपरिवार मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली : दिया भावनात्मक संदेश—“गोवर्धन पूजा सिर्फ पर्व नहीं, यह श्रद्धा और संस्कार का प्रतीक है”
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सपरिवार प्रतीक स्वरूप गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना की और प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता श्रीमती जसमनी देवी साय मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा एक पवित्र त्यौहार है इस दिन अन्नकूट की परंपरा निभाई जाती है। एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जो दीपावली के अगले दिन, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। यह…
Read More