बैज को अपराध बढ़ा इसलिए नजर आ रहा है क्योंकि कांग्रेस के शासनकाल में तो एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती थी – डॉ. विजयशंकर मिश्रा

राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण कांग्रेस ने किया – डॉ. विजयशंकर मिश्रा रायपुर :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने पिछले तीन दिनों में घटी आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर किए गए आक्षेप पर पलटवार करते हुए कहा है कि अपराधों पर प्रलाप करने से पहले बैज को पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को नहीं भूलना चाहिए, जब छत्तीसगढ़ को सत्तावादी संरक्षण में अपराधगढ़ बना दिया गया था। डॉ. मिश्रा ने कहा कि…

Read More

पुलिस ने 24 घंटे में किया चौंकाने वाला खुलासा : बकरी चोरी के लिए बुजुर्ग दम्पति की बेरहमी से हत्या ! सरगुजा दरिमा के कुम्हरता गांव में दम्पति की हत्या कर बकरी चोरी, पुलिस ने हत्यारों को टांगी सहित किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर.  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना दरिमा एवं साइबर सेल पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही. आरोपियों द्वारा बकरी चोरी की योजना बना कर बुजुर्ग दम्पति के घर में ठहरने के पश्चात दम्पति को टांगी से मार कर हत्या कर बकरी चोरी कर मौक़े से हुए थे फरार. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग लोहे का टांगी किया गया जप्त. गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार कड़ी वैधानिक कार्यवाही. अंबिकापुर : जिला सरगुजा की दरिमा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल : छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम – 5000 शिक्षक भर्ती का मार्ग हुआ प्रशस्त

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन के वित्त विभाग ने आज 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की सहमति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री साय की उस घोषणा के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मज़बूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की नींव होती है,…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और घोषणा पर लगी मुहर : 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण को मिली 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और महत्वपूर्ण घोषणा को राज्य सरकार ने मूर्त रूप दे दिया है। राज्य बजट में शामिल 9 नवीन नर्सिंग महाविद्यालयों के भवन निर्माण कार्य के लिए 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा को नई दिशा देगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल…

Read More

जशपुर को मिला बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट : सीएम विष्णुदेव साय ने 39 किमी सड़क और पुलिया निर्माण को दी प्रशासनिक स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को बड़ी सौगात, कांसाबेल–बगीचा मार्ग के मजबूतीकरण व पुलिया निर्माण कार्य के 29 करोड़ 37 लाख रूपए की दी मंजूरी, क्षेत्र वासियों ने सीएम साय का जताया आभार….. जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को एक और बड़ी सौगात दी है। वर्ष 2025-26 के बजट में कांसाबेल–बगीचा मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं पुलिया निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सड़क लगभग 39 किलोमीटर लंबी होगी,जिसके लिए 29 करोड़ 37 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है।इस मार्ग के…

Read More

रजत जयंती : जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने लखपति दीदी, सरपंच एवं स्वच्छग्रही दीदीयों को किया सम्मानित

जिला पंचायत परिसर में 35 दीदियों को लखपति दीदी बनने की उपलब्धि पर किया गया सम्मानित जशपुर : जशपुर जिले में महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली लखपति दीदियों, सरपंच गणों एवं स्वच्छग्रही दीदियों का भव्य सम्मान समारोह और एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत जशपुर के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सभी आठ विकासखंड से कुल 35 दीदियों को लखपति दीदी बनने की उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। उपस्थित लखपति दीदियों के साथ साथ , उत्कृष्ट कैडर , उत्कृष्ट…

Read More

विदेशी मेहमान हुए जशपुर की संस्कृति और लोककला के कायल, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ ने दिखाया असली जनजातीय जीवन का रंग

जशपुर : जशपुर की समृद्ध जनजातीय परंपराओं, बेमिसाल हस्तशिल्प और आत्मीय आतिथ्य ने जर्मनी से आए मेहमानों को गहराई से प्रभावित किया। श्री बर्नहार्ड और श्रीमती फ्रांजिस्का ने क्षेत्रीय स्टार्टअप “ट्रिप्पी हिल्स” के अनुभवात्मक पर्यटन कार्यक्रम के तहत यहां के जनजातीय समुदायों के जीवन, कला और संस्कृति को करीब से महसूस किया। यात्रा की शुरुआत हुई मलार समुदाय से, जो अपने सुंदर आभूषणों और हस्तनिर्मित उपयोगी वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है। बारीकी से बनाए गए ये शिल्प न केवल स्थानीय पहचान का प्रतीक हैं, बल्कि परंपरा और रचनात्मकता की गहराई…

Read More

जशपुर में आपदा राहत की बड़ी पहल! सांप के काटने से मौत पर परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम करनपुर निवासी स्व. पुसनी बाई का सांप के काटने से 06 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके नाती नवीन राम, सुनिल राम, सुनीता बाई एवं नीलम बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

बिलासपुर के सिविल लाईन में हंगामा करने वाले पाँच असामाजिक तत्वों पर गिरी पुलिस की गाज ! मगरपारा मरार गली में झगड़ा और उपद्रव, पुलिस ने पाँच उपद्रवियों पर लगाई रोक, की कानूनी कार्रवाई.

थाना – सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) में पाँच असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही. बिलासपुर : थाना सिविल लाइन पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पाँच असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। पुलिस के अनुसार, मगरपारा मरार गली में कुछ युवकों द्वारा आपसी झगड़े और विवाद के चलते मोहल्ले में अशांति फैलाने की स्थिति बन गई थी। इस पर थाना प्रभारी सिविल लाइन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कानूनी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की।अशांति…

Read More

रेलवे की छठ पूजा सौगात! चर्लपल्लि-बरौनी स्पेशल ट्रेन से गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर के यात्रियों को बड़ी राहत!

‘‘गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर के मध्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्री लाभान्वित‘‘ बिलासपुर : छठ पूजा के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ के दौरान रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु चर्लपल्लि एवं बरौनी के मध्य एक फेरे के लिए  चर्लपल्लि-बरौनी-चर्लपल्लि छठ पूजा स्पेशल ट्रेन व्हाया गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर के मार्ग से चलाई जा रही है । यह गाड़ी 07093 चर्लपल्लि-बरौनी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन से चर्लपल्लि से दिनांक 25 अक्टूबर,  2025 को चलेगी । इसी प्रकार विपरीत…

Read More