कलेक्टर की अध्यक्षता में भूजल प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन जशपुर जिले में वर्षा जल संचयन समय की आवश्यकता- डॉ.नायक जशपुर, 29 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिले में भूजल प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत के बैठक कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में कलेक्टर ने भूजल से संबंधित चुनौतियों पर चर्चा की और विभिन्न विभागों के बीच समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने फ्लोराइड प्रदूषण और कई…
Read MoreTag: #जशपुरसमाचार
जब उम्मीदें टूटने लगीं, तब सीएम कैंप कार्यालय बना सहारा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से संदीप का शव घर कर्नाटक से पहुंचा गृह ग्राम बाँसबहार तो परिजनों की आंखों में था आभार
समुद्र में डूब जाने से हुई थी संदीप की मौत, परिजनों ने सहायता के लिए सीएम कैंप कार्यालय से लगाई थी गुहार जशपुर, 29 मार्च 2025/ कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ा जिले के भटकल में दुर्घटना का शिकार हुए 36 वर्षिय संदीप साय पैंकरा का शव शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर गृह ग्राम बाँसबाहर पहुंचा। मृतक के परिजनों ने बताया कि संदीप साय पैंकरा अपने कुछ साथियों के साथ रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था। यहां उत्तर कन्नड़ा जिले के कारवार तहसील के भटकल में एक पानी…
Read Moreश्रवण दोष से पीड़ित नकुल की जिंदगी बदली, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से मिला श्रवण यंत्र
खुशी जाहिर करते मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद जशपुर 21 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल की वजह से श्रवण दोष से पीड़ित नकुल देव बेहरा को बड़ी राहत मिली है। कैंप कार्यालय में आज उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है। सुनने में असमर्थ ग्राम हेटखिंचा के नकुल देव बेहरा ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन देकर अपनी परेशानियों का जिक्र किया और श्रवण यंत्र प्रदान…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में हुए शामिल
सोनार समाज के सामाजिक भवन बनाने के लिए 25 लाख की घोषणा जशपुर 16 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर विकास खंड के श्याम पैलेस में राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार जशपुर मंडल के प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। और समाज को समाजिक भवन बनाने के लिए 25 लाख की घोषणा की मुख्यमंत्री ने सोनार समाज के 10 वीं और 12 बोर्ड वीं में अच्छे अंक लाने वाले और आई आई टी में प्रवेश पाने वाले मेडिकल में प्रवेश लेने वाले प्रतिभाशाली बच्चों का प्रतीक चिन्ह और…
Read Moreजशपुर : जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलाई शपथ, कहा – शोषित पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु करें कार्य
मुख्यमंत्री ने बार काउंसिल के जीर्णोद्धार एवं ई-लाइब्रेरी निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा जशपुर, 16 मार्च 2025/ जशपुर के जिला व्यवहार न्यायालय में जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। यहां उन्होंने नव निर्वाचित अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मंसूर अहमद, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जनार्दन खरे, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, विधायक जशपुर…
Read Moreऐतिहासिक जीत के साथ जशपुर में भाजपा का लहराया परचम : पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, सालिक साय बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर शौर्य प्रताप सिंह जूदेव निर्वाचित.
भाजपा ने पहली बार जिला पंचायत में निर्विरोध लहराया परचम, भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कार्यकताओ की जीत जिला पंचायत के अध्यक्ष पर सालिक साय और उपाध्याय पर शौर्य प्रताप सिंह जूदेव किए गए निर्वाचित घोषित. जशपुर. 12 मार्च 2025 : जिला पंचायत जशपुर के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध कब्जा जमाने में सफल रही है जिला पंचायत के अध्यक्ष पर सालिक साय और उपाध्यक्ष पर शौर्य प्रताप सिंह जूदेव निर्वाचित घोषित किए गए।…
Read Moreगणतंत्र दिवस 2025: जशपुर के कलेक्टर रोहित व्यास ने निज निवास में किया ध्वजारोहण, सपरिवार दी शुभकामनाएं
जशपुर, 26 जनवरी 2025/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास में अपने निज निवास में तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर कलेक्टर ने सपरिवार राष्ट्र ध्वज का अभिवादन किया। कलेक्टर ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर एसडीएम ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, हरिओम द्विवेदी, तहसीलदार जयश्री राजनपथे, नायब तहसीलदार राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read Moreजशपुर में नाबालिग से शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म : आरोपी नितेश कुजूर गिरफ्तार, पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति पर त्वरित कार्यवाही, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल
पीड़ित के गर्भवती होने पर शादी करने से कर रहा था इंकार, मामला चौकी दोकडा क्षेत्रांतर्गत जशपुर/ चौकी दोकड़ा पुलिस ने 14 जनवरी 2025 को नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी नितेश कुजूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने 2023 से 2025 तक शादी का झांसा देकर लगातार नाबालिग का शारीरिक शोषण किया। मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने गर्भवती होने के बाद शादी की मांग की, लेकिन आरोपी ने इनकार कर दिया। शिकायत पर तुरंत कार्यवाही:पीड़िता ने चौकी दोकड़ा…
Read Moreमुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल: जतन साय को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम
खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर, 15 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से एक बीमारी की वजह से चलने फिरने में असमर्थ जतन साय पैंकरा को एक बड़ा सहारा मिला है। मुख्यमंत्री ने आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य करने में स्वयं सक्षम हो सकेगा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।…
Read Moreजशपुर: मिशन क्लीन सिटी योजना से आत्मनिर्भर बनी सोनम, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानी
जशपुर 14 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। ऐसे ही कहानी है जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा के वार्ड-15, निवासी 35 वर्षीय श्रीमती सोनम केरकेट्टा की। जो डे एनयूएलएम व मिशन क्लीन सिटी योजना से आत्मनिर्भर हुए है। श्रीमती सोनम केरकेट्टा वर्ष 2014 में 12 महिलाओं के साथ मिलकर संत थॉमस स्व-सहायता समूह का गठन कर भारतीय स्टेट बैंक,…
Read More