वसुधैव कुटुंबकम् के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ रायपुर, 28 मार्च 2025/ भारत की सनातन परंपरा में ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना रची-बसी है। यही वह सोच है जो भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है – जहाँ विविध आराध्य और परंपराएँ एक ही परिवार की तरह सह-अस्तित्व में रहती हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के गॉस मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित त्रिदिवसीय ‘विश्व शांति अखण्ड ब्रह्म यज्ञ’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संतों एवं भक्तों का छत्तीसगढ़ की…
Read MoreTag: #CMVishnuDevSai
फामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
रायपुर, 25 मार्च 2025/ गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित होकर छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह राज्य के लिए गर्व और बेटियों के आत्मबल का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फामेश्वरी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक चयन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का प्रमाण है। फामेश्वरी ने यह दिखा दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो…
Read Moreपीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी दरों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, किसानों को मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रसाद नड्डा के प्रति जताया आभार रायपुर, 28 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फॉस्फेटिक और पोटासिक (पीएंडके) उर्वरकों पर खरीफ सीजन, 2025 अप्रैल माह से सितंबर माह के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें तय करने के लिए उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। यह रबी सीजन 2024-25 के लिए बजटीय आवश्यकता से लगभग 13,000 करोड़ रुपये अधिक है।…
Read Moreबलौदाबाजार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित 44 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, की बड़ी घोषणाएं, बोले- ‘यह पहल समाज में नई सोच और मजबूती लाती है’
सामाजिक भवन के लिए 20-20 लाख रुपये देने की घोषणा प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग हेतु हुआ एमओयू बलौदाबाजार-भाटापारा, 28 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार क़ो आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज खल्लारी महाकालेश्वर बलौदाबाजार के तत्वावधान मे आयोजित गोंड़वाना सामाजिक विवाह एवं महासम्मेलन मे शामिल हुए। उन्होंने भगवान बूढ़ा देव की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियो की सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित नवीन क़ृषि उपज मण्डी मे आयोजित सामूहिक विवाह मे पारम्परिक गोंडी रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुए विवाह उपरांत नवविवाहित 44 जोड़ों क़ो मुख्यमंत्री श्री…
Read More“सरकार जब संवेदना से चलती है, तो चुप्पी भी बोल उठती है : श्रवण यंत्र पाकर बलसाय और बलिस ने पाया नया सवेरा” मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की मानवता केंद्रित पहल ने फिर से जोड़ी दो ज़िंदगियों की टूटी धुन
जशपुर, 24 मार्च 2025/ मनुष्य की पांच इंद्रियां आंख, कान, नाक जीभ और त्वचा हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है यें इंद्रिया हमें देखने, सुनने, सूंघने, स्वाद लेने और छूने की क्षमता प्रदान करती है। इनमें से कोई एक काम करना बंद कर दें तो जीवन बेरंग सा हो जाता है। आज के समय आधुनिक चिकित्सा में ऐसे उपकरण और ईलाज की पद्धति आ गई है जिससे काफी हद तक इसका उपचार संभव हो सका है, लेकिन कई लोग आर्थिक तंगी की वजह से ईलाज नहीं करा पाते हैं।…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले आईईएसए अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को लेकर हुई चर्चा
नई दिल्ली, 26 मार्च 2025- बेंगलुरू में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) के अध्यक्ष अशोक चंडक सहित अन्य प्रतिनिधियों ने राउंड टेबल बैठक में हिस्सा लिया। जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की उद्योग नीति, निवेश अनुकूल वातावरण और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन…
Read Moreकुनकुरी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. विष्णु वल्लभ मिश्र को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात
मुख्यमंत्री स्वर्गीय विष्णु वल्लभ मिश्र के द्वादश श्राद्धकर्म में हुए शामिल जशपुर, 25 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुनकुरी के बाजारडांड में स्वर्गीय विष्णु वल्लभ मिश्र के निवास पहुंचकर उनके द्वादश श्राद्धकर्म में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय विष्णु वल्लभ मिश्र के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उनका ढ़ाढस बंधाया। स्वर्गीय विष्णु वल्लभ मिश्र मुख्यमंत्री के शिक्षक रहे स्वर्गीय श्रीराम चंद्र मिश्र के सुपुत्र थे।
Read Moreअवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, जनता की सुविधा हेतु अपॉइंटमेंट का समय शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया
रायपुर, 24 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और तकनीकी सशक्तिकरण के माध्यम से शासकीय प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के स्पष्ट निर्देश पर जनसुविधा को सर्वाेपरि रखते हुए महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा आज ही सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर यह निर्देशित किया गया है कि मार्च माह के सार्वजनिक अवकाश के…
Read Moreछत्तीसगढ़ में धर्मांतरण बढ़ा या भाजपा की राजनीति? कांग्रेस ने सरकार को घेरा, श्वेत पत्र लाने की दी चुनौती!
भाजपा और सरकार के संरक्षण में प्रदेश में धर्मांतरण की घटनायें बढ़ गयी : बिलासपुर, रायपुर, जशपुर, बस्तर में धर्मांतरण की घटनाओं पर सरकार जवाब दें – दीपक बैज रायपुर,24 मार्च 2025/ भाजपा के राज में धर्मातरण की घटनाये बढ़ गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिलासपुर, रायपुर, जशपुर, बस्तर में धर्मांतरण की घटनाओं पर सरकार जवाब दें। धर्मांतरण भाजपा के लिये राजनैतिक हथियार वह निदान नहीं चाहती। भाजपाई ही संरक्षण देते है और दिखावे के लिए शिकायत भी करते है। छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने…
Read Moreछत्तीसगढ़ में जल संकट से निपटने की तैयारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए अधिकारियों को फील्ड विजिट और जल संरक्षण पर विशेष निर्देश!
15 दिवसीय विशेष अभियान : हैंडपंप और सार्वजनिक नलों की मरम्मत रायपुर, 24 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि ग्रीष्मकाल में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक निर्बाध और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय और जनसहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जल संकट से निपटने के लिए जल संरक्षण की दिशा में ठोस और निर्णायक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, जिससे आने वाले समय में प्रदेश जल संकट की किसी भी स्थिति से सुरक्षित रह…
Read More