कुनकुरी : नगर के छठ घाट डेम में डूबे युवक का शव करीब 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर को बरामद किया गया। अम्बिकापुर से बुलाई गई एसडीआरएफ की टीम ने अथक प्रयासों के बाद युवक के शव को पानी की गहराइयों से बाहर निकाला। शव मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार, कुनकुरी नगर की पुरानी बस्ती निवासी चुनु राम गुरुवार शाम लगभग चार बजे अपने दोस्तों के साथ नहाने छठ घाट…
Read MoreTag: #KunkuriNews
रायकेरा में गूंजा “भारत माता की जय” — संघ के पथसंचलन में उमड़ा जनसैलाब, शताब्दी वर्ष की हुई घोषणा!
कुनकुरी (जशपुर): खण्ड कुनकुरी के मंडल रायकेरा में विजयादशमी एवं पथसंचलन कार्यक्रम दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को हर्षोल्लास और अनुशासन के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत विधि-विधान से की गई, जहाँ स्वयंसेवकों ने धूप-दीप जलाकर भारत माता, डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार एवं श्री गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सत्र पूजा एवं ध्वज वंदन कर संघ प्रार्थना सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता का उद्बोधन:इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री निराकार पटेल जी और मुख्य वक्ता श्री सहदेव भगत जी उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता श्री…
Read Moreराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव: केराडीह में गूंजे देशभक्ति के स्वर, स्वयंसेवकों ने किया संगठन सशक्तिकरण का संकल्प
कुनकुरी (जशपुर): खण्ड कुनकुरी के मंडल केराडीह में दिनांक 12 अक्टूबर को विजयादशमी एवं पथसंचलन कार्यक्रम हर्षोल्लास और अनुशासनपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत विधि-विधान से की गई। स्वयंसेवकों ने धूप-दीप जलाकर भारत माता, डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार और श्री गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सत्र पूजा एवं ध्वज वंदन के साथ संघ प्रार्थना सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता का उद्बोधन:कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रभाकर यादव जी और मुख्य वक्ता श्री हेमन्त नाग जी (विभाग प्रचारक, विभाग सरगुजा) रहे। श्री हेमन्त…
Read Moreदेशभक्ति की गूंज से गूंजा दोकड़ा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन पर नगरवासियों ने बरसाए फूल, संघ के स्वयंसेवकों का अनुशासन देख भावुक हुए नगरवासी, पूर्व सैनिक ने कहा – राष्ट्रसेवा ही सर्वोच्च साधना.
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दोकड़ा में पथ संचलन कार्यक्रम सम्पन्न, पूर्व सैनिक बने मुख्य अतिथि, फूल बरसा कर नगर वासियों ने किया स्वागत…. दोकड़ा/कुनकुरी. 06 अक्टूबर 2025 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल दोकड़ा द्वारा 6 अक्टूबर को पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 10 ग्रामों के 130 स्वयंसेवक गणवेश में सम्मिलित हुए। नगरवासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। पूर्व सैनिक नैनसुख राम भगत रहे मुख्य अतिथि, संघ के सेवाकार्यों पर हुई चर्चा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल भवन से हुआ और पूरा संचलन श्री जगन्नाथ मंदिर होकर मुख्य चौक चौराहे…
Read Moreकुनकुरी में महाकुल समाज का शपथ ग्रहण समारोह, समाज की ताकत दिखी कुनकुरी में ! नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ लेकर किया एकता का संकल्प, महाकुल समाज ने संगठन और शिक्षा को दी प्राथमिकता.
जिला महाकुल समाज सेवा समिति जशपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाज की एकजुटता पर दिया जोर. कुनकुरी. 18 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महाकुल समाज सेवा समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। कुनकुरी विकासखंड के डुगडुगिया सामाजिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव सहित समाज के वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज सेवा, शिक्षा और एकता…
Read Moreकुनकुरी में सोशल मीडिया विस्फोट : नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील की विवादित पोस्ट से भड़का अग्रवाल समाज, थाने में की शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
अग्रवाल की जान 50 लाख, आदिवासी-ओबीसी सिर्फ 5 लाख”… फेसबुक पोस्ट ने खड़ा किया तूफान कुनकुरी, 11 सितम्बर 2025: कुनकुरी नगर में सोशल मीडिया पर डाली गई एक फेसबुक पोस्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि उन्होंने अपने अधिकृत फेसबुक अकाउंट से ऐसा भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट किया, जिससे विभिन्न समाजों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश किये जाने का आरोप अग्रवाल समाज द्वारा लगाया जा रहा है। इसे लेकर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने थाना…
Read Moreकुनकुरी नगर पंचायत की परिषद बैठक सम्पन्न : 5 करोड़ की विकास योजनाएँ पारित, 200 करोड़ के सिटी डेवलपमेंट प्लान को स्वीकृति
वार्डवार विकास की सौगात हर वार्ड को मिलेगा 30-35 लाख- नगर का बदलेगा चेहरा कुनकुरी, 30 अगस्त 2025। नगर पंचायत कुनकुरी की परिषद की बहुप्रतीक्षित बैठक शुक्रवार को परिषद अध्यक्ष विनयशील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा सहित सभी पार्षदगण—नील कुमारी, शीतल बजाज, अनिता गुप्ता, सावित्री चौहान, अजीत किस्पोट्टा, राजेश ताम्रकार, मुक्ति मिंज, इमरान ख़ान, रुकसाना बानो, गुलाबी पैंकरा, अमित मिश्रा, रोहित सिंह, मुकेश नायक—पूरी तत्परता के साथ शामिल हुए। वहीं प्रशासनिक स्तर पर सीएमओ राजेन्द्र पात्रे, निर्माण साखा इंजीनियर इंदीवर दुबे, लेखपाल विकास…
Read Moreकुनकुरी : गणेशोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, आयोजन समितियों को मिले दिशा-निर्देश, तालाब निर्माण अधूरा रहने से विसर्जन को लेकर जताई गई चिंता
कुनकुरी, 27 अगस्त 2025 – गणेशोत्सव को देखते हुए आज बुधवार को कुनकुरी पुलिस थाना परिसर में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नंद जी पाण्डे ने की। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र पात्रे तथा थाना प्रभारी एसआई संतोष तिवारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न गणेशोत्सव समितियों के सदस्य, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में अधिकारियों ने आयोजन समितियों को शासन द्वारा जारी गणेशोत्सव संबंधी गाइडलाइन से…
Read Moreकुनकुरी में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास : जैन मंदिर मार्ग पर दो व्यवसायियों के घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा, महिला की आहट से चोर छत से कूदकर हुआ फरार
कुनकुरी पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की कर रही तलाश कुनकुरी, 24 अगस्त 2025। थाना क्षेत्र कुनकुरी में आज रविवार शाम लगभग 5 बजे जैन मंदिर मार्ग पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो व्यवसायियों के सूने घरों में चोरी का प्रयास किया गया। नगर के बीचोबीच हुए इस साहसी वारदात ने लोगों को दहला दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जैन मंदिर रोड निवासी वेद प्रकाश अग्रवाल और उनके पड़ोसी अनिल तिवारी के मकानों को निशाना बनाया गया। वेद प्रकाश अग्रवाल के घर में उस समय…
Read Moreकुनकुरी नगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा : वेल्डर परिवार और युवकों में भिड़ंत, अस्पताल में हाथापाई – दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज, 6 के विरुद्ध FIR
कुनकुरी (जशपुर), 19 अगस्त 2025। कुनकुरी नगर में सोमवार को हुई मामूली कहासुनी ने अचानक गंभीर रूप ले लिया और मामला सीधे अस्पताल तक पहुंच गया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग अपराध दर्ज कर लिया है। पूरे घटनाक्रम के चलते नगर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति काबू में आ गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला अपराध क्रमांक 167/2025 के तहत दर्ज किया गया है। इसमें प्रार्थी…
Read More