पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर नगर अध्यक्ष विनयशील ने दी जन्मदिन की बधाई, जशपुर के मुद्दों पर भी हुई विस्तृत चर्चा

कुनकुरी-रायपुर, 23 अगस्त 2025 – अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज नगर अध्यक्ष विनयशील ने उनके रायपुर स्थित निवास पर पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विनयशील ने भूपेश बघेल को संविधान की किताब भेंट कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई। जन्मदिन की मुलाकात के दौरान विनयशील ने भूपेश बघेल की सक्रियता और मुस्कुराहट की सराहना की, खासकर उस समय जब उनके पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बावजूद वे…

Read More

संस्कृति और स्वाद का संगम: जशपुरिया जायका कार्यक्रम में दिखी परंपरा, पौष्टिकता और विविधता, अतिथियों ने व्यंजनों का लिया आनंद

जनजातीय समुदाय की पारंपरिक व्यंजन हमारी परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक – विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जशपुरिया जायका कार्यक्रम में जनजातीय समुदायों द्वारा प्रदर्शित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को जानने उत्सुक दिखे लोग स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिकता से भरपूर होते हैं यह व्यंजन जशपुर, 23 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत आज वशिष्ठ कम्युनिटी हाल में आयोजित जशपुरिया जायका कार्यक्रम में लोगों को जशपुर की संस्कृति में रची बसी आदिवासी समुदायों के पारंपरिक व्यंजनों को जानने और समझने का अवसर मिला। यहां पर जशपुर की स्थानीय…

Read More

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 : स्वामी आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया जशपुर जिला संग्रहालय एवं स्नेह भवन का भ्रमण

जशपुर, 18 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 अंतर्गत स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, जशपुर के विद्यार्थियों को जिला संग्रहालय एवं स्नेह भवन का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई तथा जिला पंचायत सभागार में रजत जयंती संबंधी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जशपुर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, परंपरागत परिधान तथा कर्मा एवं…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी

नन्हें बालगोपालों की अठखेलियों से गुलजार हुआ मुख्यमंत्री निवास रायपुर, 16 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में इस बार जन्माष्टमी का उत्सव राजधानी रायपुर के बैरन बाजार स्थित आंगनबाड़ी के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धरकर अपनी अठखेलियों और मनमोहक वेशभूषा से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे निवास परिसर को फूलों, रंगीन रोशनियों और सजावट से सुसज्जित किया गया,…

Read More

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – संस्कृति और गौरव का होगा भव्य उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राज्य के हर वर्ग, हर समाज और हर उम्र के लोगों की सहभागिता होगी छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का किया शुभारंभ – 15 अगस्त से अगले 25 सप्ताह तक पूरे प्रदेश में होगा आयोजन रायपुर, 15 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। यह महोत्सव 15 अगस्त 2025 से शुरू होकर आगामी 6 फरवरी 2026 तक पूरे…

Read More

राजभवन के दरबार हॉल का नाम परिवर्तन कर छत्तीसगढ़ मण्डपम किया गया

रायपुर, 15 अगस्त 2025/ राजभवन के दरबार हॉल का नाम परिवर्तन कर ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम‘ किया गया है। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दरबार हॉल का नाम परिवर्तन कर छत्तीसगढ़ मण्डपम करने की घोषणा की एवं इसका विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खेलकूद एवं युवक कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, डीजीपी श्री अरूण देव गौतम तथा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं चित्र प्रदर्शनी में हुए शामिल, कहा- भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा

रायपुर, 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच में आयोजित भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का विभाजन इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसकी पीड़ा आज भी महसूस की जाती है। उस दौर की घटनाओं को याद करना आज भी मन को उद्वेलित कर देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विभाजन के समय लाखों लोगों को अपने घर-परिवार और मातृभूमि से दूर होना पड़ा तथा अनेक स्थानों पर हिंसा…

Read More

माटी कला और हस्तशिल्प को नई पहचान: अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवर्ती ने किया दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले का अवलोकन

कुनकुरी-रायपुर, 09 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती ने दंतेवाड़ा जिले के कुम्हारास माटी कला केंद्र का अवलोकन कर पारंपरिक माटी कला को बढ़ावा देने और कुम्हारों की आजीविका सुधारने के लिए महत्वपूर्ण पहल की। इस दौरान उन्होंने केराकोटा सम्मान बाजार की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए और कलेक्टर को कहा कि क्षेत्र के कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के बर्तनों को न्यूनतम मूल्य पर खरीदा जाए। इन उत्पादों को माटी कला बोर्ड के माध्यम से बेचा जाएगा, जिससे कुम्हारों की आर्थिक स्थिति…

Read More

पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे की अंतिम कृति “मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूँ” का हुआ विमोचन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – हास्य कवि डॉ. दुबे अपनी हँसती-गुदगुदाती कविताओं के माध्यम से सदैव रहेंगे हमारे बीच जीवित

पद्मश्री डॉ. दुबे ने देश-विदेश में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर, 08 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे की जयंती के अवसर पर उनकी अंतिम काव्य कृति “मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूँ” के विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यह आयोजन राजधानी स्थित मैक कॉलेज ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने…

Read More

सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की समृद्धि और सुख-शांति की कामना

भक्ति, संस्कृति और समरसता का संगम: रायपुर की भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर, 3 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सावन मास के पवित्र अवसर पर राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज मारूति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक हजारों की संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक हेतु रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़…

Read More