10 माह में दूसरी बड़ी स्वास्थ्य परियोजना, पहले ही 220 बिस्तरों वाले अस्पताल का बजट हो चुका जारी 35 करोड़ 53 लाख से होगा सौ बिस्तर अस्पताल का निर्माण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एनटीपीसी ने दी स्वीकृति जशपुर, 29 मार्च 2025/ सात अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रस्तावित स्व जगदेव राम उरांव स्मृति चिकित्सालय का शिलन्यास करेगें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनटीपीसी लारा ने सीएसआर फंड से इस अस्पताल निर्माण के लिए 35 करोड़ 53 लाख की राशि जारी की है। इस अस्पताल के बन जाने से जशपुर…
Read MoreCategory: स्वास्थ्य
स्वास्थ्य
जशपुर का हेल्थ मॉडल दिल्ली तक पहुंचा! यूनिसेफ टीम ने की स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ, बताया प्रेरणादायक उदाहरण
जशपुर, 29 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ यूनिसेफ के डॉक्टर गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यूनिसेफ दिल्ली के टीम के द्वारा जिला जशपुर मे संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों का निरीक्षण किया गया। 26 मार्च से 28 मार्च तक चले निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान टीम के द्वारा जिला में चल रहे टीकाकारण कार्यकम अन्तर्गत एएनएम, व्हीएचएसएनडी किट बैग, कोल्ड चैन प्वांइट, टीकाकरण सत्र की निरीक्षण, और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाले कार्यक्रम जैसे- गर्भावस्था में योग कार्यक्रम, एनसीडी कार्यक्रम, पीव्हीटीजी हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया।…
Read Moreकोरवा समुदाय तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा की किरण: पीएम जनमन योजना के अंतर्गत हर्राढोढा में घर-घर जाकर किया गया उपचार और टीकाकरण
82 लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच, 4 बच्चों का टीकाकरण सहित 24 मरीजों का किया गया जांच और उपचार जशपुर, 29 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों के लिए पीएम जनमन योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर उनको स्वास्थ्य योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने और बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर पीएम जनमन योजना अंतर्गत बगीचा विकासखंड मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूरी पर विशेष पिछड़ी जनजाति समूह पहाड़ी कोरवा समुदाय के…
Read Moreजशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ी पहल: 7 अप्रैल को होगा सिकल सेल, थैलेसीमिया व HLA मैचिंग पर केंद्रित विशेष निःशुल्क परामर्श शिविर, मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियां तेज़, कलेक्टर और एसएसपी ने किया कल्याण आश्रम, जिला अस्पताल और जय स्तंभ चौक का निरीक्षण
आगामी 07 अप्रैल को आयोजित होने वाले निःशुल्क सिकल सेल, थैलेसीमिया परामर्श जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर की सारी तैयारी करने के दिए निर्देश जशपुर, 28 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जशपुर विकासखंड के कल्याण आश्रम धर्माथ चिकित्सालय, जय स्तंभ चौक, जिला चिकित्सालय के मातृ और शिशु अस्पताल का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। संभावित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री आगामी 07 अप्रैल 25 को नगरीय निकाय के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे और जशपुर वासियों को सौगात…
Read Moreक्षय दिवस पर बस्तर में भव्य कार्यक्रम : टीबी स्कीन टेस्ट प्रोग्राम लॉन्च, नुक्कड़ नाटक व फूड बास्केट वितरण, जागरूकता रैली व टीबी मुक्त पंचायतों का सम्मान समारोह संपन्न.
टीबी भगाओ, बस्तर बचाओ, क्षय दिवस पर निकली जागरूकता रैली, टीबी मुक्त पंचायतों को मिला सम्मान क्षय-दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन. रायपुर. 25 मार्च 2025 : क्षय दिवस के अवसर पर दिनांक 24 मार्च 2025 को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें से प्रमुख इस प्रकार से हैं। सर्वप्रथम विभाग के कर्मचारी और नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा रैली का आयोजन किया गया। प्रातः 9:30 बजे रैली को फ्लैग दिखा कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय…
Read Moreविश्व क्षय दिवस पर बड़ा अभियान : टीबी हारेगा, देश जीतेगा, जशपुर में रैली, जागरूकता कार्यक्रम और शपथ के साथ टीबी के विरूद्ध संकल्प, टीबी उन्मूलन का जागरूकता अभियान संपन्न.
विश्व क्षय दिवस के अवसर पर नगर में रैली निकालकर लोगों को बीमारी के संबंध में किया गया जागरूक. देश एवं जिले को टीबी मुक्त करने की ली गई शपथ. जशपुर. 24 मार्च 2025 : आज विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य में क्षय रोग से संबंधित जागरूकता प्रसार के तहत जिला चिकित्सालय के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत जागरूकता संबंधी रैली निकाली गई एवं अधिकरियों-कर्मचारियों के द्वारा जिले को क्षय मुक्त करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.एस. जात्रा…
Read Moreसफलता की कहानी : चिरायु योजना से गरीब पिता की चिंता बदली खुशी में, दिल में था छेद, जिंदगी थी अधूरी, चिरायु योजना ने पहाड़ी कोरवा अंजली को दिया नया जीवन.
पहाड़ी कोरवा अंजली के दिल की बीमारी को मिला चिरायु का वरदान चिरायु योजना से दिल की बीमारी का हुआ निःशुल्क सफल ऑपरेशन जशपुर. 22 मार्च 2025 : जशपुर जिले के मनोरा विकासखण्ड के जंगलों के बीच बसे एक छोटे से ग्राम सोनक्यारी में पहाड़ी कोरवा परिवार में जन्मी अंजली बाई बचपन से अपने परिवार की लाडली थी। तीन भाइयों में इकलौती बहन होने से उसे घर में सभी को वह बहुत प्यारी थी। समय के साथ जैसे जैसे बड़ी हुई उसका स्वास्थ्य लगातार खराब रहने लगा। आस पास छोटे…
Read Moreआयुष्मान वय वंदना योजना का जशपुर में शानदार क्रियान्वयन! अब तक 17,831 वरिष्ठ नागरिकों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा कवच, 31 मार्च अंतिम तिथि
जिले में कार्ड बनाने हेतु 44 चिकित्सालय चिन्हांकन जशपुर, 19मार्च 2025/ प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाते हुए केन्द्र सरकार ने 70 साल व इससे अधिक उम्र के व्यक्तियो को 5 लाख तक मुक्त ईलाज की सुविधा दिये जाने हेतु आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका लाभ आयुष्मान योजना के तहत् रजिस्टर्ड किसी भी निजी और सरकारी अस्पताल में करा सकते है। इसका लाभ हर वर्ग व आयु के वरिष्ठजन ले सकते हैं। इसकी एक और खात बात यह…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध!
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा शिविर का शुभारंभ रायपुर, 17 मार्च, 2025/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर द्वारा विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 18 मार्च से किया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में किया जाएगा। यह शिविर 18 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं में भेषज रोग (मेडिसिन…
Read Moreहोली के अवसर पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी आपात चिकित्सा सेवा, मेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी
रायपुर, 12 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के दिशानिर्देश पर होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए अम्बेडकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के लिए निर्देशित किया है। होली के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या आपातकालीन चिकित्सा स्थिति के संभावित मामलों को देखते हुए आपात चिकित्सा सेवाओं को चौबीसों घंटे चालू…
Read More