कुनकुरी शिव मंदिर परिसर में देवकीनंदन दास जी के सानिध्य में नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन, राम कथा के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को जागृत करने का प्रयास

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 21 सितंबर/ श्री राम कथा आयोजन समिति व श्री हरि कथा समिति एवं समस्त नगरवासियों के तत्वावधान में स्थानीय शिव मंदिर परिसर में नव दिवसीय श्री राम कथा का 20 सितम्बर को कलश यात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ हुआ। नौ दिवसीय श्री राम कथा के व्यासपीठ पर परमपूज्य श्री नृत्यगोपाल दास जी महाराज के परम शिष्य पूज्य श्री देवकीनंदन दास जी के द्वारा राम कथा की जायेगी। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शिव मंदिर परिसर के कथा पंडाल में श्री राम कथा की जायेगी। नौ दिन…

Read More

अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ पूंजीपथरा पुलिस की कार्यवाही : छः चक्का अल्ट्रा वाहन में लोड 7 टन अवैध कबाड़ के साथ आरोपी गिरफ्तार.

थाना पूंजीपथरा में धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के तहत मामला किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 21 सितंबर / कल थाना पूंजीपथरा द्वारा अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ ग्राम पाली में कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक 06 चक्का वाहन में अवैध कबाड़ लोड कर ग्राम पाली की ओर जा रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी ने सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) विजय एक्का को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। एएसआई…

Read More

नवविवाहिता की आग से जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु : आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार…भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा महिला विरुद्ध अपराधों में कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्देश परिजनों द्वारा आरोपी पति पर मृतिका को दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का लगाया गया आरोप. गिरफ्तार आरोपी – मुकेश केंवट पिता स्व. गणेश राम केंवट उम्र 27 साल निवासी डगनिया थाना सीपत. समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 21 सितंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि बिना नम्बरी मर्ग डायरी थाना गोल बाजार जिला रायपुर से प्राप्त होने से थाना…

Read More

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान: छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य 6691 गांवों का होगा कायाकल्प

आदिवासी परिवारों के सामाजिक-आर्थिक विकास सहित गांवों में अधोसंरचनात्मक सुधार किए जाएगें समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 सितम्बर/ छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में साढ़े 6 हजार से अधिक गांवों में लोगों के बेहतर जीवन स्तर के लिए ‘प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान‘ के अंतर्गत गांवों में आविवासी परिवारों के सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ-साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का राज्य में बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट…

Read More

नेशनल लोक अदालत : छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता, 8 लाख 84 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण, 229 करोड़ रूपए से अधिक के अवार्ड पारित

मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा किया गया वर्चुअल निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 सितम्बर/ छत्तीसगढ़ राज्य में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय-सह-मुख्य संरक्षक श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राज्य के सभी 23 जिला एवं सत्र न्यायालयों से वर्चुअल मोड के माध्यम जुड़कर लोक अदालत की कार्यवाहियों का निरीक्षण किया गया। मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा द्वारा सभी जिलों के प्रधान जिला न्यायाधीशों व अन्य खण्डपीठ के पीठासीन अधिकारियों से संवाद व चर्चा की गई…

Read More

हमारा मकान, हमारा स्वाभिमान…हेमिन बाई को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वाभिमान से जीने का आधार – पक्का मकान मिलने पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को कहा शुक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम खुशी के माहौल में सुरक्षित है घर-परिवार समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 सितम्बर/ समाज एवं परिवेश में परिवर्तन जैसे जीवन में परिवर्तन का आगाज। ऐसी एक बदलाव, जागरूकता, सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं स्वाभिमान की मिसाल प्रधानमंत्री आवास योजना है, जिसने सफलता की नई ईबारत लिखी है। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के आवास के सपने को पूरा करने की एक उम्मीद है। प्रधानमंत्री आवास योजना से न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि महिलाओं…

Read More

विख्यात पंडवानी गायिका श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य पर रखी जा रही निगरानी, मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर चिकित्सकों का दल उपचार और देखभाल के लिए तैनात

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विख्यात पंडवानी गायिका पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने श्रीमती तीजन बाई के बेहतर स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को श्रीमती तीजन बाई के बेहतर उपचार और देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर चिकित्सकों का दल द्वारा श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के दल द्वारा दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी स्थित…

Read More

बिलासपुर : पंचायत बैठक में हंगामा कर शासकीय कार्य में बाधा डालने और ग्राम सचिव के साथ मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी न्यायिक हिरासत में

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अपराधियों पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्देश अपराध पंजीबद्ध कर की गई त्वरित कार्यवाही, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर नाम आरोपी –  राकेश कुमार दुबे पिता स्व. भगवान दत्त दुबे उम्र 50 वर्ष निवासी जैतपुर पु.स.के. मल्हार थाना मस्तूरी जिला – बिलासपुर (छ.ग.) समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 21 सितंबर / प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20 सितंबर 2024 को ग्राम सचिव जैतपुर प्रार्थिया किरणलता खांडेकर,…

Read More

भर्तियों की सुनामी : साय सरकार में युवाओं के दुख भरे दिन बीते, मुख्यमंत्री ने ग्रामीण आजीविका मिशन में 237 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए व्यक्तिगत रूचि लेकर विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में रिक्त पदों की भर्ती के प्रस्ताव को हरी झण्डी दी गई है। इसके तहत राष्ट्रीय आजीविका मिशन में 237 पदों पर नई भर्ती की जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के राज्य ग्रामीण…

Read More

छत्तीसगढ़ वन विभाग ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2024 में पिछली सफलता को दोहराने पूरी तैयारी में

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 सितंबर/ वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने आगामी ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2024 की तैयारियों को जोर-शोर से शुरू कर दिया है। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रहा है, जिसमें देशभर के वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 250 से अधिक खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। स्पोर्ट्स मीट में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, क्रिकेट और टेबल टेनिस जैसे 20 से अधिक खेलों में प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने…

Read More