प्रेम-प्रसंग में युवती को विभिन्न जगहों में ले जाकर दुष्कर्म कर फरार रहने वाले आरोपी को घेराबंदी कर अंबिकापुर से पुलिस ने किया गिरफतार

थाना दुलदुला में आरोपी के विरूद्व अप.क्र. 101/21 धारा 376 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत निवासरत 23 वर्षीय महिला ने दिनांक 25.12.2021 को थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका थलेश्वर बैरागी निवासी गंझूपारा कोतबा से माह अक्टूबर 2020 में परिचय हुआ एवं आरोपी द्वारा प्रार्थिया को शादी करने की बात कहते हुये प्रार्थिया के घर जाने-जाने लगा। दिनांक…

Read More

सहकर्मियों से सहयोग नहीं मिल पाना है बढ़ते तनाव का कारण, कार्यस्थल पर तनाव कम करने के लिये आयोजित हुई कार्यशाला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर. वर्तमान समय मे तनाव हर व्यक्ति से जुड़ा अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यह तनाव हमेशा बुरा भी नहीं होता। ऐसे तनाव जो हमें अपने जीवन मे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें वह सही है, लेकिन जब तनाव अधिक मात्रा और लम्बे समय के लिए हो तो फिर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाता है। प्रायः कार्य स्थल पर काम के बढ़ते दबाव, और व्यक्तिगत समस्याओं से तनाव की स्थिति उत्पन्न होने लगती है जिस पर नियंत्रण पाना जरूरी हो जाता है। इसी उद्देश्य के…

Read More

ग्रामीणों की मांग पर संबंधित ग्राम पंचायत में ही बनेंगे आदिवासी कन्या आश्रम, नारायणपुर कलेक्टर ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने किया आग्रह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, कलेक्टर श्री साहू ने जिले के ओरछा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत झारावाही के आश्रित ग्रामों में आदिवासी कन्या आश्रम झारावाही ग्राम कोडोली में व आदिवासी कन्या आश्रम हतलानार को ग्राम कुरुषनार में स्थल परिवर्तन कर किये जा रहे भवन निर्माण को संबंधित ग्राम पंचायत में ही निर्मित किये जाने हेतु बीते दिन कलेक्टोरेट आकर इन ग्रामों के ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने इन ग्रामीणों की मांग पर सहानूभूतिपूर्वक विचार करते हुए स्कूली बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखकर…

Read More

समय सीमा के प्रकरणों को गंभीरता से ले, धान खरीदी संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लें और तत्काल निराकरण करें-कलेक्टर श्री साहू

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर. कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली।  उन्होने कहा कि समय सीमा के प्रकरण महत्वपूर्ण होते है। कलेक्टर ने अधिकारियों को इन प्रकरणों को गंभीरता से लेने और समय सीमा के प्रकरणों को, प्रकरण दर्ज होते ही निराकृत करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से नियमित रूप से किया…

Read More

एक रुपया मुहिम के सहयोग से फिर आई एक बच्ची के चेहरे पर मुस्कान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, छतीसगढ़ बिलासपुर  की रहने वाली सीमा वर्मा के द्वारा एक रुपया मुहिम चलाई जा रही यह मुहिम जरूरत मंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य करती है. इस मुहिम के द्वारा लोगो से सहयोग राशि लेकर जरूरत मंद बच्चों की शिक्षा शुल्क जमा किया जाता है. आज इसी क्रम में एस.बी. टी . महाविद्यालय कुदुदांड बिलासपुर की प्रथम वर्ष बीएससी(कंप्यूटर साइंस) की छात्रा कुमारी  प्रिया क्षत्रिय की 8000/-रू फीस महाविद्यालय में जमा किया गया. सीमा वर्मा के द्वारा लगातार विगत वर्षो से निस्वार्थ सेवा भाव…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश, असमायिक वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को और घरों को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन किया जाए

वर्षा और ओला वृष्टि से संग्रहण केन्द्रों में रखे धान को बचाने के लिए केप कव्हर लगाए जाएं तथा पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी जिलों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाई जाए। अस्पतालों में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश, असमायिक वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को और घरों को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन किया जाए, वर्षा और ओला वृष्टि से संग्रहण केन्द्रों में रखे धान को…

Read More

पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन, पदोन्नति प्राप्त 06 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, दिनांक 28 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा के आदेश क्रमांक/पु म नि/सर/स्था/पदो./546/2021 दिनांक 27.12.2021 पर पदोन्नत जिले के 06 प्रधान आरक्षक क्रमशः प्र.आर. 14 जुनास केरकेट्टा, प्र.आर.336 उमेश प्रभाकर, प्र.आर.341 दिलबन्धन राम भगत, प्र.आर.112 दिनेश पाण्डेय, प्र.आर.33 रामेश्वर भगत,प्र.आर.143 सुनेश्वर साय को स्टार सेरेमनी का आयोजन कर उनकी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रधान आरक्षक से सहा उप निरीक्षक के पद पर स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर…

Read More

राजनांदगांव कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र सुकुलदैहान का किया निरीक्षण, बारिश से धान की सुरक्षा के लिए कैप कव्हर से ढंकने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र सुकुलदैहान का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधक से बारिश से धान की सुरक्षा के लिए कैप कव्हर से ढंकने के निर्देश दिए।

Read More

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न, अभियान चलाकर बनाएं आयुष्मान कार्ड – जिला पंचायत सीईओ

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत सभी लंबित कार्यों का करें निराकरण, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। जिला पंचायत सीईओ श्री चंद्राकर ने आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों के नाम राशन कार्ड में हैं सिर्फ उनका ही आयुष्मान कार्ड बनेगा। अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाएं और वितरित कराएं। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत आवेदनों का दावा-आपत्ति किया जाना…

Read More

सूचना का अधिकार अधिनियम सरकार के कार्यो को पारदर्शी बनाता है – राज्य सूचना आयुक्त श्री अग्रवाल

आवेदक को समय सीमा में जानकारी देना जनसूचना अधिकारी का दायित्व – श्री त्रिवेदी कार्यालय में संधारित जानकारी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जनसूचना अधिकारी की – श्री राठौर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. राज्य सूचना आयुक्त श्री अशोक अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 विषय पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 सरकार के क्रियाकलापों को पारदर्शी बनाना है। सूचना का अधिकार अधिनियम आम जनता की भलाई के लिए बनाया गया है। नागरिकों को…

Read More