फायनेंस कंपनी की सीज वाहन को पुनः विक्रय कर प्राप्त रकम को फायनेंस कंपनी में जमा नहीं करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से एक मोटर सायकल भी जप्त, प्रकरण में अन्य 4 आरोपी फरार, जिनकी लगातार पता तलाश जारी

प्रकरण के सहआरोपी संजय एक्का निवासी शिवपुर को पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 69/2021 धारा 406, 408 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संदीप सिन्हा, लीगल मैनेजर श्रीराम फायनेंस कंपनी ने दिनांक 17.03.2021 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी पत्थलगांव स्थित कंपनी दोपहिया वाहन खरीदने के लिये लोन उपलब्ध कराती है, इनकी शाखा से पत्थलगांव क्षेत्र के कुछ व्यक्ति फायनेंस कराकर दोपहिया वाहन क्रय किये थे। उपभोक्ता…

Read More

फायनेंस कम्पनी से फर्जीवाड़ा कर 25 लाख की घोखाधड़ी करने के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो आरोपी पूर्व में हो चुके है गिरफ्तार और 2 अब भी फरार, तलाश जारी

फर्जी दुकान और स्टॉक दिखाकर श्रीराम फायनेंस कंपनी से रू. 25,43,320 /- (पच्चीस लाख तैतालिस हजार तीन सौ बीस रू.) प्राप्त कर धोखाधड़ी करने वाले कंपनी के पूर्व कर्मचारी किशोर चंद्रा को थाना पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार प्रकरण के दो आरोपीगण शिवाजी सरकार एवं के. आनंदस्वरूप कुर्रे को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, प्रकरण की घटना में शामिल अन्य 02 आरोपीगण फरार हैं, जिनकी लगातार-तलाश जारी थाना पत्थलगांव में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 73/21 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज…

Read More

रायगढ़ प्रवास में सांसद गोमती साय ने ग्रामीणों व मितानिनों की समस्यायों का किया समाधान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ / जशपुर सांसद रायगढ़ श्रीमती गोमती साय द्वारा रायगढ़ प्रवास के दौरान जनदर्शन में दूर दराज से आये ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या को जाना व उसका समाधान किया। यूक्रेन में फंसे रायगढ़ के युवक युवती एवं उनके परिवार के लोग सांसद महोदया से मिल कर उनकी सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया कि इस विषम परिस्थिति में उन्हें सुरक्षित स्वदेश ले कर आने की जबाबदारी पूर्ण की। जिला पंचायत सदस्य संतोष राठिया के नेतृत्व में मितानिनों एक दल रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्यों से वैट कटौती की अपील के बाद भाजपा नेताओं द्वारा वैट कम किये जाने की मांग जनता से धोखा है – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्यों से वैट कटौती की अपील के बाद भाजपा नेताओं द्वारा वैट कम किये जाने की मांग जनता से धोखा है। आज पेट्रोल-डीजल 100 रू. के पार हो गया है। इसका एकमात्र कारण केंद्र की एक्साइज ड्यूटी में मनमाने ढंग से बढ़ोत्तरी है। वर्ष 2014 में जब मोदी सरकार ने सत्ता संभाली, उस वक्त अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रुड ऑयल की कीमत गिरकर 44 डॉलर प्रति बैरल तक पहुॅंच गई थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

Read More

10 केंद्रीय मंत्रियों द्वारा छत्तीसगढ़ में भाजपा की जर्जर रिपोर्ट देने के बाद भाजपा नेता दिल्ली तलब, डी. पुरंदेश्वरी 15 साल के मठाधीश भाजपा नेताओं के गले में घंटी बांधने में असफल – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा नेताओं के दिल्ली यात्रा पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी 15 साल के मठाधीश भाजपा नेताओं के गले में घंटी बांधने में असफल रही है। छत्तीसगढ़ के दौरे में आए मोदी सरकार के मंत्री आकांक्षी जिलों के बारे में जानने से ज्यादा भाजपा की गुटबाजी के बारे में जानकारी एकत्रित कर प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी और जनता की भाजपा से नाराजगी की रिपोर्ट आलाकमान को सौपा हैं। उसके बाद…

Read More

सहकारी समितियों में जबरन वर्मी कंपोस्ट का मामला : आरबीआई एवं नाबार्ड तत्काल हस्तक्षेप कर किसानों को राहत दिलाये – अशोक बजाज

किसानों को वर्मी कम्पोस्ट खरीदने के लिए मजबूर ना किया जाए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने आरबीआई एवं नाबार्ड को पत्र लिखकर जिला सहकारी बैंकों द्वारा सहकारी समितियों को बिना डिमांड के वर्मी कम्पोस्ट खाद डंप किये जाने का विरोध करते हुए तत्काल हस्तक्षेप करने की है। उन्होंने कहा कि केसीसी ऋण लेने वाले किसानों को जबरिया तीन पैकेट वर्मी कम्पोस्ट खाद लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है तथा वर्मी कम्पोस्ट नहीं लेने वाले किसानों को केसीसी ऋण से वंचित किया…

Read More

रेडी टू ईट मामले में भाजपा के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम झूठ का हुआ पर्दाफाश कोर्ट का निर्णय स्वागत योग्य – कांग्रेस

महिला स्व सहायता समूह की बहनों का नहीं होगा नुकसान बच्चे को भी मिलेंगे सुपोषण से भरपूर गुणवत्तापूर्ण आहार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रेडी टू ईट मामले में माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रेडी टू ईट मामले में बच्चों को गुणवत्ता युक्त तथा संतुलित न्यूट्रिशियन वैल्यू के साथ आहार मिले इस हेतु रेडी टू ईट के निर्माण की प्रक्रिया वैज्ञानिक होनी चाहिये। माननीय न्यायलय ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा रेडी टू ईट को बीज…

Read More

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में नेत्र रोग विभाग में अब मरीजों को मिलेगी उपचार की और नई सुविधाएं नये उपकरणों के साथ, स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने नेत्र जांच एवं उपचार की पांच नए मशीनों का किया लोकार्पण

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर स्थित क्षेत्रीय नेत्र अनुसंधान केन्द्र सह नेत्र रोग विभाग में गुरुवार शाम को स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव ने नेत्र रोग उपचार के पांच नवीनतम एवं अत्याधुनिक उपकरणों का लोकार्पण किया। क्षेत्रीय नेत्र अनुसंधान केन्द्र सह नेत्र रोग विभाग में स्थापित इन पांच नए उपकरणों में ग्रीन लेजर, फंडस कैमरा, ए. स्कैन , स्लिट लैंप विद इमेजिंग एवं मॉनिटर युक्त ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप शामिल हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव…

Read More

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक, पटवारी लक्ष्य निर्धारित कर राजस्व प्रकरणों का करें निराकरण- कलेक्टर भीम सिंह

वनाधिकार पट्टा वितरण एवं भू स्वामी हक के कार्य में लाएं तेजी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालय के सभी विवादित, अविवादित,  प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के लिए पटवारियों को प्रतिदिन की निर्धारित लक्ष्य अनुसार कार्य करने एवं प्रतिदिन निराकृत प्रकरण का रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देशित किया।   बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व…

Read More

वित्तीय गड़बड़ी एवं अनुशासनहीनता के आरोप में लिपिक निलंबित, व्याख्याता के विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसा

संस्था से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए आहरण संबंधी कार्यों को संपादित कर रहे थे, लिपिक भी दे रहे थे साथ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर वित्तीय गड़बड़ी एवं अनुशासनहीनता के आरोप में बेलतरा स्कूल के लिपिक कैलाश चंद्र सूर्यवंशी को निलंबित कर दिया गया हैं। वहीं स्कूल के प्रभारी डीडीओ एवं व्याख्याता पी.एल.कुर्रे के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अनुशंसा संचालक लोक शिक्षण रायपुर से की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी डी.के.कौशिक ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलतरा में वित्तीय गड़बड़ी सहित अनेक शिकायतें की…

Read More