जशपुर जिले के मनोरा तहसील कार्यालय में लिंक कोर्ट का किया गया शुभारंभ, अब माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को लगेगा मनोरा तहसील में लिंक कोर्ट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जपशपुर एसडीएम बालेश्वर राम ने आज मनोरा विकासखण्ड के तहसील कार्यालय में लिंक कोर्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से आने वाले आम जनता के समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को तहसील कार्यालय मनोरा में लिंक कोर्ट लगाई जाएगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री सहोदर राम पैंकरा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

विधिक सेवा शिविर के माध्यम से नागरिको को मूल कर्तव्यों के संबंध में दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति अनिता डहरिया ने विधिक सेवा शिविर का आयोजन कर नागरिकों को मूल कर्तव्यों की जानकारी दी। श्रीमति डहरिया ने बताया कि भारतीय संविधान के 42वंे संशोधन के अधिनियम 1976 द्वारा अध्याय 4(क) भारतीय संविधान में जोड़ा गया जिसमें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51-ए जोड़ा गया। जिसके तहत नागरिकों के लिए अनेक मूल कर्तव्य बताए गए। जिसके अंतर्गत पहला कर्तव्य है कि प्रत्येक नागरिक संविधान का पालन करें तथा उसके आदर्शाे, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज तथा राष्ट्रगान का आदर करें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक…

Read More

सौर सुजला योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में अब तक 9141 हितग्राहियों को किया गया है लाभांवित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सौर सुजला योजना अंतर्गत जिले में अब तक 9141 हितग्राहियों के यहां कुल 9141 नग सिंचाई हेतु सोलर पंप की स्थापना की जा चुकी है। यह योजना उन सभी कृषकों के लिए है, कि जो जलस्त्रोत होने पर भी खेतों में सिंचाई के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नही कर पाते हैं, उनके लिए यह योजना कारगर सिद्ध हो रहा है। इस योजना से गरीब किसान पानी की उपलब्धता आसानी से प्राप्त कर अपनी फसलों को सिंचाई कर अधिक पैदावार होने से अपनी आर्थिक स्थिति को…

Read More

विधायक यू. डी. मिंज और गुलाब कामरो के नेतृत्व में अपनी पाँच सूत्रीय माँग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिला छत्तीसगढ़ मितानिन संघ का प्रतिनिधिमंडल

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने बताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मितानिनों को जल्द देंगे खुशखबरी, प्रतिनिधिमंडल को दिए संकेत,  किया मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संसदीय सचिव यू.डी. मिंज और सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कामरो के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ के मितानिन संघ का प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक़ात की और अपनी मांगो के संबंध में चर्चा की. ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व ही छत्तीसगढ़ के पांच कांग्रेस विधायकों ने मितानिनो के मांगो के समर्थन में…

Read More

सन बोर्ड लगाकर छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का किया जा रहा है व्यापक प्रचार-प्रसार

कांसाबेल, दुलदुला और फरसाबहार के ग्राम पंचायतों में भी लगाया गया सन बोर्ड समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को दूरस्थ अंचल के लोगों तक पहुंचाने के लिए जशपुर जिले के सभी विकास खंड के ग्राम पंचायतों में छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं के अन्तर्गत सन बोर्ड लगाया गया है। पंचायत विभाग के उप संचालक से मिली जानकारी अनुसार कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत भवन अमडीहा, फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भवन कुल्हारबुड़ा, दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लोरो के भवन एवं दुलदुला के स्व सहायता समूह…

Read More

शिक्षित बेरोगारों के लिए 2 मई को प्लेसमेंट कैम्प

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने 2 मई को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र-रायपुर, पुराना पुलिस मुख्याल, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। निजी क्षेत्र के नियोजकों एडवांस इंटरनेशनल द्वारा मार्केटिंग एक्सीक्यूटीव, मैनेजर, जनरल मैनेजर, टेली कॉलर एवं बिजनेस ऑफिसर के 19 पदों पर न्यूनतम स्नातक एवं एम.बी.ए. उत्तीर्ण अनुभवी आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इसी तरह सुमीत सिनफैब, रायपुर द्वारा बिलिंग, सेल्स एक्सीक्यूटीव और हैल्पर के…

Read More

गश्त कर रहे वनरक्षक को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, घटना का सहआरोपी फरार, लगातार पता-तलाश जारी

थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 125/22 धारा 294, 506, 186, 332, 353, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी वनरक्षक अंकित भगत वन परिक्षेत्र जशपुर दिनांक 28 अप्रैल 2022 को अपने बीट बढ़ईखाना में गश्त कर रहा था, दोपहर करीब 2.00 बजे गश्त दौरान अपने बीट स्थित एक पेड़ के नीचे बैठा था, उसी दौरान आरोपी विक्की गोश्वामी अपने एक साथी के साथ प्रार्थी के पास आया और…

Read More

दूरस्थ अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलेगा लाभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा लगातार विस्तार – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय कोरिया में 44 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले नवीन जिला अस्पताल तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल का किया भूमिपूजन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला मुख्यालय कोरिया में 44 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले नवीन जिला अस्पताल तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल का वर्चुअल भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने की। इनमें 35 करोड़ रूपए की लागत से 200 बिस्तर नवीन जिला अस्पताल और…

Read More

वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ ने पारिश्रमिक में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए मासिक करने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव भी इस अवसर पर उपस्थित थे। प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री विनोद…

Read More

बेलगहना और रतनपुर को तहसील के दर्जा देने पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति प्रकट किया आभार

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में बिलासपुर जिले के बेलगहना और रतनपुर से आए नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने बेलगहना और रतनपुर को तहसील का दर्जा देने पर  मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट की चुनौतियों के बाद भी राज्य सरकार…

Read More