जशपुर: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती हेतु साक्षात्कार 24 एवं 25 नवम्बर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा, कुनकुरी, फरसाबहार, कांसाबेल बगीचा एवं पत्थलगांव हेत      ु संविदा भर्ती के तहत् रिक्त विषयों के रिक्त पदों की भर्ती के लिए 24 एवं 25 नवम्बर 2022 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में प्रत्यक्ष साक्षात्कार आयोजित किया गया है। जिसकी विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट www.jashpur.nic.in पर अपलोड की गई है। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Read More

जशपुर जिले के समस्त पंजीकृत कृषकों से शीघ्र ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 13वीं किस्त की राशि का भुगतान पंजीकृत किसानों के बैंक खातो में डी.बी.टी. के माध्यम से शीघ्र ही किया जावेगा। जिन किसानों का ई-केवायसी, बैंक खाता को आधार कार्ड से लिंक एवं भूमि विवरण को पीएम किसान पोर्टल में लिंक नहीं है, उनको आगामी किस्त की राशि का भुगतान नहीं होगा उप संचालक कृषि ने जिले के शेष पंजीकृत कृषकों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत् निंरतर लाभ चाहिए तो कृशि विभाग के मैदानी अमला…

Read More

जशपुर: विश्व स्तरीय ‘‘गो ब्लू‘‘ की थीम पर अंतराष्ट्रीय बाल दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अंतराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर 20 नवंबर को जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गम्हरिया के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के साथ विश्व स्तरीय ‘‘गो ब्लू‘‘ की थीम पर अंतराष्ट्रीय बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा बड़े नीले कपड़े पर अपने बाल अधिकार के लिए हाथ का छाप देकर समर्थन दिया गया। जिला सलाहकार यूनिसेफ अनिल बघेल और जय हो समन्व्यक रोहित कलयारी द्वारा बच्चों को बाल अधिकार की जानकारी दी गई। जय हो स्वयं सेवक का इस कार्यक्रम…

Read More

विधायक जशपुर ने गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र में पूजा-अर्चना करके धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया

35 धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से कुल 38378 किसानों से धान खरीदी किया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विधायक विनय भगत ने जशपुर विकासखण्ड के गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र में कांटा, बाट की विधिवत् पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले के 24 समितियों के माध्यम से 35 धान उपार्जन केन्द्र में 38378 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए सीमान्त, लघु और बड़े किसानों को पात्रता के अनुसार…

Read More

सर्वेक्षित नारंगी क्षेत्रों में शामिल गैर वन मद की भूमि का राजस्व विभाग को हस्तांतरित होने से विकास कार्य को मिलेगी गति, ग्रामवासियों में दिखा उत्साह

जिले के आठों विकासखण्डों में नारंगी भूमि का (गैर वन मद) क्षेत्रफल 3631.805 हेक्टर चिन्हांकित किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वेक्षित नारंगी क्षेत्रों में शामिल गैर वन मद की भूमि का वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे कराकर परीक्षण किया गया है। वन विभाग द्वारा नारंगी वन खण्डो में सम्मिलित राजस्व अभिलेखो में दर्ज घास एवं अन्य मद की भूमि को वनखण्ड से पृथक कर राजस्व विभाग को हस्तांतरित किया जा रहा है।  राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के आठों…

Read More

अपर कलेक्टर जशपुर ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम बालाछापर का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अपर कलेक्टर श्रीमती लविना पाण्डेय ने रविवार को जशपुर विकासखंड के बालाछापर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम-छात्रावास का निरीक्षण किया और बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही भोजन गुणवत्ता का अवलोकन किया और बच्चों को चाकलेट वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा आश्रम-छात्रावास में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराया गया है ताकि दूरस्थ अंचल के बच्चे आश्रम छात्रावास में रहकर अच्छी शिक्षा ले सके।

Read More

विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा की जायेगी कुनकुरी में मरीजों की जाँच, 27 नवम्बर को होगा मेडिकल हेल्थ कैम्प !

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज की विशेष पहल पर कुनकुरी में विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे जाँच समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज की विशेष पहल पर दिनांक 27 नवम्बर को कुनकुरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ कैम्प किया जा रहा है, जिसमें डॉ. कल्पना दास, सर्जन इन्डोक्रिलॉजीस्ट अपोलो क्लिनिक एमएमआई और डॉ. इंदु मिंज सर्जन एवं गाइनकालजिस्ट (स्त्री-रोग विशेषज्ञ) मरीजों की जाँच करेंगे। डॉ. इंदु मिंज सर्जन एवं गाइनकालजिस्ट (स्त्री-रोग विशेषज्ञ) जशपुर में दिनांक 26 नवम्बर को जिला अस्पताल में एवं 27 नवम्बर को कुनकुरी समुदायिक…

Read More

पुलिस द्वारा अभियान चलाकर वर्षों से फरार छः स्थाई गिरफ्तारी वारंटी एवं 02 गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल !

कांसाबेल पुलिस द्वारा टीम बनाकर चलाया गया विशेष अभियान, की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर पुलिस द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि समंस, गिरफ्तारी/स्थाई वारंट की तामीली हेतु टीम बनाकर विशेष अभियान चलाकर थाना प्रभारी कांसाबेल एवं टीम द्वारा दिनांक 19.11.2022 एवं 22.11.2022 को माननीय जेएमएफसी न्यायालय बगीचा के प्रकरण क्रमांक 144/2017, 28/2019, 262/2020, 136/2020, 456/2021, 392/2021 धारा 294, 506, 323, 34 भा.द.वि. के प्रकरण में जारी स्थाई वारंटी 1-राजनाथ राम उम्र 32 साल निवासी भूरसाढाब, 2- सुमती उम्र 23 साल, 3-जफार…

Read More

धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने एवं अश्लील गाली-गलौज कर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार किया गया बरामद

आरोपियों को ग्राम पीपरसत्ती डैम के पास से किया गया गिरफ्तार, प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश जारी आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 300 / 2022 धारा 294,506 , 323,34 भादवि 25.27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध आरोपी श्यामरथ कुर्रे एवं अमित चेलकर को दिनांक 19 नवंबर 22 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी त्रिलोक सिंह बरगाह उम्र 29 वर्ष निवासी पीपरसत्ती ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट…

Read More

आदिवासी समाज उनके खिलाफ है, जिसके कारण कांग्रेस को हार का डर सता रहा है, हार के डर के कारण ऐसे आरोप लगा रही है कांग्रेस पार्टी – बृजमोहन अग्रवाल

ये आरोप  कांग्रेस पार्टी के डर कर भागने का संकेत है, ताकत है तो चुनाव लडें–भागें नहीं – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांकेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप और उसे देह व्यापार में धकेलने समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों पर अपना बयान देते हुए पूर्व मंत्री एवं भानुप्रतापपुर उपचुनाव के प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि  जब कोई हार से परेशान होने लगता है, तो वह इसी तरह…

Read More