राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक ने ली बैठक, तंबाकू नियंत्रण के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को लाया गया एक मंच पर

राज्य में तंबाकू पर नियंत्रण के लिए सभी विभागों, गैर-सरकारी संस्थाओं और सिविल सोसाइटीज का सहयोग जरूरी –भोसकर विलास संदीपान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर तंबाकू नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाने और नई पीढ़ी को इसके हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदीपान ने आज इंद्रावती भवन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों,   गैर-शासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा ‘द यूनियन’ संस्था के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में युवा पीढ़ी को तंबाकू की लत से बचाने के लिए सामाजिक…

Read More

कटफ्लावर, पिनसुटिया, इंडोर प्लांट सहित बर्ड ऑफ प्राईड, पम्पास जैसे अनेक फूल बिखेरेंगे अपनी छठा, राजधानी के गांधी उद्यान में विशेष फल, फूल एवं सब्जियों की लगेगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी, बोनसाई का रहेगा विशेष आकर्षण

मुख्यमंत्री श्री बघेल प्रदर्शनी का 7 जनवरी को करेंगे शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजधानी में तीन दिनों तक मौसमी तथा विशेष प्रजाति के फूलों, फलों तथा सब्जियों का संगम होगा। गांधी उद्यान में 7 से 9 जनवरी तक तीन दिवसीय विशेष फल, फूल एवं सब्जियों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी। इसमें विशेष रूप से कट फ्लावर, पिनसुटिया विशेष रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही विशेष इंडोर प्लांट, एरीका पॉम, स्नेक प्लॉन्ट्स का भी शामिल रहेंगे। इस प्रदर्शनी में 5 से 50 वर्ष तक के आयु के बोनसाई आकर्षण के…

Read More

छोटे और मध्यम वर्गीय परिवारों को किफायती दरों पर मिलेंगे आवास, पूरा होगा मकान का सपना, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल ने किया अपना वादा पूरा

प्रदेश के 06 बड़े शहरों में किया नवीन आवास योजना का शुभारंभ आवासों की बुकिंग के लिए पंजीयन 4 जनवरी 2023 से प्रारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा प्रदेशवासियों को बेहतर और किफायती आवास उपलब्ध कराने के वायदे को पूरा करते हुए 28 दिसम्बर 2022 को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के 72वें मण्डल सम्मेलन पर 08 नवीन योजनाओं का शुभारंभ किया गया था, जिसमें प्रदेश के 06 बड़े शहरों की आवास योजनाओं में पंजीयन 04 जनवरी 2023 से शुरू…

Read More

आनलाइन जुआ पर सरकार की नकेल, होगी कड़ी कार्रवाई : दो से पांच साल तक के कारावास और एक लाख रूपए तक के जुर्माने का प्रावधान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर बना छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 आनलाइन जुआ से संबंधित विज्ञापन होंगे प्रतिबंधित, उल्लंघन पर तीन साल के कारावास की होगी सजा संशोधित अधिनियम में कठोर सजा के लिए संज्ञेय और गैरजमानतीय धाराएं शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में आनलाइन जुआ खेलने और खिलाने वालों की अब खैर नहीं है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर विधानसभा में आनलाइन जुए पर नकेल कसने के लिए छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध विधेयक 2022 पारित कर इसे अधिनियम का रूप दे दिया गया है। पूर्व अधिनियम…

Read More

तंबाकू नियंत्रण के लिए सामाजिक संस्थाओं को लाया गया एक मंच पर, सभी विभागों के सहयोग से संभव होगा राज्य में तंबाकू नियंत्रण – भोस्कर विलास संदीपान

युवा पीढ़ी को तंबाकू की लत से बचाने के लिए सामाजिक स्तर पर प्रयास करने एवं लोगों के व्यवहार परिवर्तन के लिए कार्य करने के दिये गए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : तंबाकू नियंत्रण की दिशा में अधिक प्रयास और आने वाली पीढ़ी को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए  मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ भोस्कर विलास संदीपान की अध्यक्षता में सभी गैर शासकीय संस्थाओं के साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं द यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया…

Read More

हत्यारे बेटा-बहु को थाना चंदौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, खाने का विवाद बना वारदात की वजह !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 04 जनवरी 23 को ग्राम पहिया निवासी रामचन्दर पण्डो ने थाना चंदौरा में सूचना दिया कि उसके पिता हीरालाल को 1 जनवरी के रात्रि में जीतराम व उसकी पत्नी सुखमनिया के द्वारा घर में आकर गाली-गलौज कर जमीन में पटककर हाथ मुक्का व लात से मारपीट किए और जान से मारने की नियत से गला को दबाए, हल्ला सुनकर एक व्यक्ति के आने पर वहां से भाग गए, जिसके बाद से हीरालाल चल फिर, खाना-पीना व बोल नहीं पाता था, सांस चलती थी…

Read More

जशपुर : जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की पहली बैठक हुई सम्पन्न: 10 वर्ष पूर्ण आधार कार्ड धारियों को अपने आधार में दस्तावेज अपडेट करने हेतु किया गया आग्रह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की पहली बैठक आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर श्रीमती लविना पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक सौरभ राम, ई-जिला तकनीकी प्रबंधक नीलांकर बासु,  सहायक ईडीएम निराकार तांडी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, लीड बैंक मेनेजर,  समाज कल्याण, इंडिया पोस्ट एवं इंडिया पोस्टपेमेंट बैंक सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। जिले में आधार सेवा…

Read More

जशपुर: किसान सम्मान निधि का लाभ लेने हेतु छूटे किसानों से शीघ्र ही ई-केवाईसी कराने का किया गया अपील

बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि की 13वीं किश्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत किसानों को आर्थिक सहयोग और मजबूती प्रदान करने के लिए किसान सम्मान निधी की 13 वीं किश्त प्रदान की जा रही है। योजना का लाभ जिले के ऐसे किसान जिनका ई-केवाईसी सत्यापन, आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक एवं भूमि विवरण की जानकारी की मैपिंग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पर पोर्टल पर एंट्री कार्य पूर्ण हो गई हो, उन्हें मिल पाएगा। इस हेतु योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु…

Read More

बगीचा एसडीएम ने बगीचा धान उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, केन्द्र में धान को बारिस से बचाने के लिए कैप कवर से ढंका गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा : एसडीएम बगीचा आर.पी.चौहान ने धान उपार्जन केन्द्र बगीचा का निरीक्षण किया और धान खरीदी की जानकारी ली। केन्द्र में धान को बारिस से बचाने हेतु कैप कवर से ढंका गया है एवं अन्य आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है साथ ही मिलर्स द्वारा धान उठाव नियमित रूप से किया जा रहा है।  उन्होंने निरीक्षण के दौरान धान विक्रय के लिए आए किसानों से सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। किसानों द्वारा बताया गया कि उन्हें धान विक्रय में किसी भी प्रकार की समस्या…

Read More

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों, सेवा निर्वाचकों का अंतिम प्रकाशन सभी मतदान केन्द्रों के सूचना पटल पर कर दिया गया चस्पा 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशन में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों, सेवा निर्वाचकों का अंतिम प्रकाशन प्रारुप-16 में जिले के सभी मतदान केन्द्रों के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों, सेवा निर्वाचकों का अंतिम प्रकाशन जिला कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय एवं अ.ज.जा. विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12 जशपुर, 13-कुनकुरी और  14-पत्थलगांव के सभी मतदान केन्द्र के सूचना पटल में 05 जनवरी को प्रारुप-16 में चस्पा कर दिया गया है।

Read More