जशपुर कलेक्टर डॉ.  रवि मित्तल ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर जशपुर में ध्वजारोहण किया एवं  सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर प्रशांन्त कुशवाहा सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्रणा सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने देश भक्ति से ओत प्रोत भाषण, गीत एवं कविता प्रस्तुत किए। कलेक्टर डॉ…

Read More

जशपुर कलेक्टर डॉ मित्तल ने कलेक्टर आवास में किया ध्वजारोहण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने  अपने कलेक्टर आवास में ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक  बधाई और शुभकामनाएं दी।  इस अवसर पर अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

जिला मुख्यालय जशपुर में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाल्लास के साथ मनाया गया, विधायक विनय भगत ने जशपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

46 विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित झांकी में प्रथम स्थान स्वास्थ्य विभाग, परेड में सी आई एफ को प्रथम स्थान सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान सेन्ट जेवियर स्कूल को मिला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। जशपुर जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि जशपुर विधायक विनय भगत ने संदेश का वाचन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, जनपद…

Read More

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी मुख्यालय में चेयरमेन अंकित आनंद ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, दी गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें !

राज्य शासन की हॉफ बिजली बिल योजना से आम लोगों को मिल रही सस्ती बिजली – अंकित आनंद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कम्पनी मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पॉवर कंपनी के चेयरमेन श्री अंकित आनंद (आई.ए.एस.) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थितजनों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस अवसर पर उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि प्रदेश के 61 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी पूरी मुस्तैदी से लगी है। राज्य शासन की हॉफ बिजली बिल…

Read More

न्यू मॉडर्न स्कूल चांटीडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोहा !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : गणतंत्र दिवस समारोह न्यू मॉडर्न स्कूल चांटीडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती किरण सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती प्रतिमा का पूजन कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व धूप दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं सहित प्राध्यापक गण,  अभिभावक और स्थानीय जनमानस ने राष्ट्रीय गान गाया। उसके उपरांत स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से प्रेरित आकर्षक रंगारंग…

Read More

वृद्ध महिला की मृत्यु, श्मशान जाने का मार्ग है बंद, शव को बीच रास्ते रखकर स्थाई समाधान की मांग को लेकर वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन पहूंचा मौके पर….जाने क्या है मामला ?

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर के बेहराटोली क्षेत्र में आज गुरूवार की प्रातः 70 वर्षीय वृद्धा की मृत्यु हो गई। परिजन एवं मोहल्ले के लोग शव को दफनाने वार्ड के श्मशान जाने लगे। बीच रास्ते तक पहूंचने पर श्मशान का मार्ग बंद मिला। लोगो ने शव को बीच रास्ते में ही रखकर प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिया। शोरगुल होते देख धीरे धीरे भीड़ जुटने लगी और मामला नगर में फैल गया। वार्ड पार्षद अमित मिश्रा भी मौके पर पहूंचे और मामले की जानकारी स्थानीय शासन एवं प्रशासन को दी।…

Read More

गणतंत्र दिवस पर्व : भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में छःग के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अनुपस्थिति में संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी !

राष्ट्रीय कार्यालय में ध्वज फहराना मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता के लिए सम्मान व गौरव का विषय – डॉ. रमन सिंह समदर्शी न्यूज डेस्क नई दिल्ली : आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के पारिवारिक कारण की वजह से अनुपस्थिति में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह इतिहास में पहली बार है जब छत्तीसगढ़ के किसी बड़े नेता ने दिल्ली स्थित…

Read More

शासकीय बाला साहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी में मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी शास बाला साहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी में 74 वां गणतंत्र दिवस का शुभारंभ महापुरुषों के छायाचित्र पर पूजन अर्चन तथा ध्वजारोहण से किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर जॉन हैमिल्टन टोप्पो के द्वारा भारत के गणतंत्र होने एवं कर्तव्यों तथा गणतंत्र दिवस से जुड़ी जानकारियों के साझा करनें के साथ किया गया। संस्था के प्राचार्य प्रो विनायक साय द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने एवं गणतंत्र दिवस की महत्ता के बारे में बताया गया। संस्था के सहायक ग्रेड एक एवं वरिष्ठ कर्मचारी अभय कुमार सिन्हा…

Read More

74 वें गणतंत्र दिवस पर कुनुकरी नगर में लहराया तिरंगा, संसदीय सचिव यूडी मिंज ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी. 74वें गणतंत्र का मुख्य समारोह स्थानीय खेल मैदान पर संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो, जनपद अध्यक्ष अंजना मिंज, नपं उपाध्यक्ष जगदीश आपट, जनपद सदस्य काजल कुशवाहा, ममता बारीक, मेरी कृपा लकड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर यादव, आद्याशंकर त्रिपाठी, ओम शर्मा आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का बैच लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि यूडी मिंज द्वारा राष्ट्रीय…

Read More

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुनकुरी नगर के जय स्तम्भ चौक पर नपं अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थापित परम्परा के अनुसार नगर के व्यस्ततम चौक पर बने जय स्तम्भ स्मारक पर कुनकुरी नगर पंचायत की अध्यक्ष अजेम टोप्पो द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष धूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसके उपरांत नपं अध्यक्ष ने जय स्तम्भ के शिर्ष पर माल्यार्पण किया। जिसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया। नपं उपाध्यक्ष जगदीश आपट ने नगर में शासन के सहयोग से हो रहे विकाश से आमजनों को अवगत कराया। इस अवसर पर…

Read More