प्रकरण में पूर्व में आरोपी रामकिशन साहू एवं राम रतन साहू को बम्हनीडीह पुलिस द्वारा किया जा चुका है गिरफ्तार आरोपी जय किशन साहू एवं अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 48/2021 धारा 306,34 भादवि है पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 03/2018 धारा 174 जा.फौ के मृतक मनहरण लाल साहू निवासी पोड़ीशंकर की जॉच में मृतक को रामकिशन साहू, रामरतन साहू और जयकिशन साहू निवासी पोड़ीशंकर के द्वारा प्रताड़ित किये जाने…
Read MoreDay: March 20, 2023
जशपुर : आंगनबाड़ी केन्द्र टुकूपारा के कार्यकर्ता का किया गया सेवा समाप्त, शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही बरतने का ममला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा के जनपद पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत कुर्रोग के आंगनबाड़ी के टुकूपारा के कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गा कश्यप का तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त किया है। छ.ग. शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय परिसर डी.के.एस भवन रायपुर के पर्याप्त शिकायत पत्र एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्य के प्रति लापरवाही सही पाये जाने के कारण सामान्य सभा जनपद पंचायत बगीचा के अनुमोदन की प्रत्याशा में बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुर्रोग के आंगनबाड़ी केन्द्र टुकूपार कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गा कश्यप को तत्काल प्रभाव से सेवा…
Read Moreजशपुर जिले में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित, 7 शिविर के माध्यम से अब तक 129 लोगों ने किया रक्तदान
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हो रहा है रक्तदान शिविर का आयोजन जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए स्वेच्छा से आगे आ रहे हैं आम नागरिक, युवा और महिलाएं जिला प्रशासन की अभिनव पहल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से जशपुर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित किए गए हैं और 12 शिविर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें से 07 शिविर का आयोजन किया जा चुका है। जरूरतमंद और गंभीर मरीजों को तत्काल खून की…
Read Moreजशपुर : 23 मार्च को 300 पदों में भर्ती हेतु को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन, इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर कैम्प में ले सकते है भाग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 23 मार्च 2023 को 300 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु छत्तीसगढ एसआईएस गु्रप इंटरप्राईजेज संस्था द्वारा विभिन्ऩ पदों में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत संस्था में पुरूषों हेतु सुरक्षा गार्ड के 200 पद में भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार पुरूषों हेतु सुरक्षा सुपरवाईजर के 50 पद एवं जीटीओ(एएसओ) के 50 पदों की रिक्तियॉ शामिल है। सुरक्षा गार्ड हेतु शैक्षणिक योग्यता…
Read Moreविद्युत विभाग द्वारा जशपुर जिले में 277 शिविरों के माध्यम से 2294 उपभोक्ताओं के बिजली बिल संबंधी शिकायतों का किया गया निराकरण
उपभोक्ताओं के 1 करोड़ से अधिक के बिल में 50 लाख से अधिक राशि का किया गया सुधार बढ़ी बिजली बिल का सुधार हो जाने से उपभोक्ताओं को मिल रहा राहत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में बिजली बिल संबंधी शिकायतों का निराकरण कर उपभोक्ताओं को राहत पहुचाने हेतु विद्युत विभाग द्वारा सभी विकासखंडों के ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहाँ उपभोक्ताओं के शिकायतों का गंभीरता से समाधान कर उन्हें संतोष पहुँचाया जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में अब तक…
Read Moreजशपुर : जनहानि के 1 मामलें में प्रभावित परिजनो हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम मक्कापुर निवासी स्व. देवार साय को मधुमक्खी के काटने से 21 सितम्बर 2020 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पुत्री टिंगो धनकी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
Read Moreजिला अस्पताल जशपुर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को प्राथमिकता से पहुँचाया जा रहा राहत
अब तक 148 बच्चों को श्रवण यंत्र व दिव्यांगता प्रमाण पत्र किया गया प्रदान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की सराहनीय पहल से जिले के विशेष आवश्यकता वाले श्रवण बाधित व दृष्टि दोष वाले बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर तत्काल उन्हें सहायक उपकरण व दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है। जिला अस्पताल जशपुर में 2 जनवरी 2023 से यह अभियान प्रारंभ किया गया है। अब तक स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से जिले के विशेष आवश्यकता वाले कुल 175 श्रवण बाधित बच्चों का निःशुल्क…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, आवेदकों ने कलेक्टर के समक्ष रखी अपनी परेशानी
कलेक्टर ने आवेदन को गंभीरता से लेकर निराकरण करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। सभी आवेदकों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी मांगों एवं शिकायतों को प्रस्तुत किया। डॉ मित्तल ने सभी आवेदकों के आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित निराकरण कर आमजनों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, अनुकम्पा नियुक्ति, अतिक्रमण हटवाने,…
Read Moreजशपुर : जेईई के लिए निःशुल्क आवासीय क्रैश कोर्स संकल्प संस्थान में 26 मार्च से प्रारंभ, लिए जायेंगे कम्प्यूटर आधारित तीन टेस्ट
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में जेईई हेतु निःशुल्क आवासीय क्रैश कोर्स आयोजित किया जा रहा है। जहॉ संस्था में आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था कराई जायेगी। क्रैश कोर्स की कक्षाएं 26 मार्च 2023 से प्रारंभ होगा। संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया है कि क्रैश कोर्स के लिए वे विद्यार्थी पात्र होगें जिन्होंने जेईई मेन्स का फॉर्म भरा हो और जो…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम फरसाजुड़वाइन में शिविर का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा एसडीएम आर. पी. चौहान की उपस्थिति में कांसाबेल विकासखंड के ग्राम फरसाजुड़वाइ में शिविर का आयोजन किया गया और 75 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही 50 लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाया गया। शिविर में ग्रामीणों के समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न विभागों द्वारा आवेदन लिए गए। जिसमें पेंशन के 4 आवेदन, राशन कार्ड के 7 आवेदन, ककेससीसी के 13, बिजली बिल संबंधी 8 और फौती नामांतरण के 5 आवेदन प्राप्त हुए। लंबित आवेदन पत्रों पर परीक्षण उपरांत कार्यवाही की जा रही है।
Read More