कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, कोर्ट के दिन काज लिस्ट सूचना पटल में चस्पा करने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर चंदन कुमार ने गुरुवार को एसडीएम एवं तहसील कार्यालय बलौदाबाजार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनो कार्यालय में लंबित प्रकरणों तथा विभिन्न्न पंजियों का बारीकी से अवलोकन करते हुए प्रकरणो के निराकरण में तेजी लाने तथा  कोर्ट के दिन काज लिस्ट सूचना पटल में चस्पा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय के कोर्ट रूम, रीडर शाखा, भुइयां शाखा, नाजरात शाखा मालजमादार कक्ष का निरीक्षण कर संधारित पंजियों का अवलोकन किया एवं सभी पंजियो के पृष्ठ मे क्रमांक अंकित कर  अधिकारी से सत्यापन कराने…

Read More

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न : अज़ा-जज़ा युवाओं को ऋण देने में ढिलाई पर बैंक अधिकारियों को फटकार,केसीसी के अधिक प्रकरण बनाने के दिए निर्देश – कलेक्टर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में आज कलेक्टर चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कलेक्टर चंदन कुमार ने बैंकों द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण देने में रुचि नहीं दिखाने पर बैंक अधिकारियों को फटकार लगाई है। इसके साथ ही किसानों के अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के निर्देश सभी बैंक अधिकारियों को दिए है। उक्त बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन रिज़र्व बैंक के रायपुर कार्यालय से ऑनलाइन दिग्विजय…

Read More

ग्राम बासंताला के 50 वर्ष से अधिक पुरानी क्षतिग्रस्त नहर पुलिया का जायजा लेने पहुंचे कुनकुरी एसडीएम, मौके पर पहुंचकर डब्ल्यूआरडी को तत्काल मरम्मत करने कहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर ग्राम पंचायत बासंताला के  50 वर्ष से अधिक पुरानी नहर पुलिया बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सरपंच के सूचना पर कुनकुरी एसडीएम अजय किशोर लकड़ा ने मौके पर पहुंचकर ग्राम बासंताला के नहर क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा कार्यपालन अभियंता डब्ल्यूआरडी को तत्काल मरम्मत करने कहा जिससे किसी प्रकार की परेशानी ना हो। निरीक्षण के दौरान सरपंच ग्राम पंचायत बासंताला के साथ कई ग्रामीण उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि पुलिया लगभग 50 से अधिक वर्ष पुराना है जिसके किनारे मिट्टी…

Read More

जशपुर व कुनकुरी में एसडीएम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित : मतदान केन्द्रों के भवन, स्थल, नाम परिवर्तन, युक्तियुक्तकरण एवं सहायक मतदान केन्द्रों के प्रस्ताव के संबंध में की गई चर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जशपुर में एसडीएम तथा कुनकुरी में एसडीएम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था,मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन,स्थल, नाम परिवर्तन, युक्तियुक्तकरण एवं सहायक मतदान केन्द्रों के प्रस्ताव के संबंध में चर्चा की गई । जशपुर में  अनुभाग अधिकारी राजस्व ,तहसीलदार जशपुर एव मनोरा के उपस्थिति राजनीतिक दलों एवं पर्यवेक्षक पटवारियों से मतदान केंद्र का युक्तियुक्तकरण  एव पुनर्व्यस्थापन, फॉर्म 6,7,8,मतदाता सूची, ईपिक कार्ड  में विसंगतियों को दूर करना, सवेदनशील मतदान…

Read More

पहली बारिश में खुली जल संसाधन विभाग की पोल, ईब नहर क्षतिग्रस्त, विधायक यू.डी. मिंज ने कहा – विभागीय अधिकारी हैं बेहद लापरवाह और कामचोर !

विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाह अधिकारियों पर की जानी चाहिए कारवाई. किसानों के चेहरे पर खींच गईं है चिंता की लकीरें समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी : मानसून की पहली बारिश में कुनकुरी ब्लॉक के बासनतला के पास ईब नहर का पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण समस्या उतपन्न हो गईं, किसान के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच गईं है। इसमें जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही भी देखने को मिली की समय रहते उनके द्वारा निरिक्षण नहीँ किया जिसके कारण यह नहर क्षतिग्रस्त हो गया. विधायक यू.डी.मिंज…

Read More

जशपुर जिले के बालाछापर में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में चार दिवसीय ढेंकिकुटा चावल प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण आयोजित, पैकेजिंग और ब्रांडिंग के संबंध में दी गई जानकारी

ढेकीकुटा चावल पोषण के दृष्टिकोण से उत्तम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के जशपुर विकासखंड के बालाछापर में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में चार दिवसीय ढेंकि कुटा चावल प्रसंस्करण( कोल्ड प्रोसेसिंग) पर प्रशिक्षण पूर्ण हुआ। प्रशिक्षण में बाला छापर पंचायत की राधा रानी समूह की महिलाएं के साथ कुल 13 महिलाएं कार्य कर रही है ।ढेकी कुटा चावल पोषण के दृष्टिकोण से उत्तम माना जाता है एवं चावल का ऊपरी आवरण संरक्षित रहता है जिसमें विटामिन ई की मात्रा मौजूद रहती है  बेहतर…

Read More

एनईएस कॉलेज जशपुर में हुआ लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन, बनाए गए 299 लर्निंग लाइसेंस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला परिवहन विभाग द्वारा 28 जून को  जशपुर के एन ई  एस  कॉलेज में लर्ननिंग  लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं वाहन चलाने संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। कॉलेज के छात्रों ने सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी लेकर लर्निंग लाइसेंस का लाभ लिया। परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल 299 आवेदन प्राप्त हुए। जिसका निराकरण कर आवेदकों को तत्काल लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया है। साथ ही सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए दिशा-निर्देश पम्पलेट का वितरण किया गया।

Read More

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं सुरक्षा बीमा योजना से समूह की महिलाओं को मिला विषम परिस्थितियों में सहारा : जशपुर जिले में अब तक समूह के 11 सदस्यों को बीमा का मिला है लाभ

बिहान योजना के द्वारा कराए गए बीमा की राशि मृतिका के नामिनी को दी गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत् ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं को समूह के रूप में गठित कर शासन की महत्वाकांक्षी योजना से जोड़कर स्व रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। अब महिलाएं स्व सहायता समूह से जुड़ कर सफलता की नयी कहानियां लिख रहीं है, तथा अपने सपने का पंख दे कर नयी उड़ान के लिए तैयार है। साथ ही इन महिलाओं की सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के…

Read More

जिला चिकित्सालय दुर्ग में कैंसर पीड़ित मरीजो हेतु डे-केयर कीमोथेरेपी वार्ड की शुरूआत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग जिला चिकित्सालय दुर्ग में कैंसर पीडित मरीजों हेतु डे- केयर कीमोथेरेपी वार्ड की शुरुआत 28 जून 2023 को किया गया है जिसमें तीन मरीज ( श्रीमती सरोज यादव श्रीमती कांती बाई श्रीमती जयंती ) को डॉ.वाय के शर्मा सिविल सर्जन के निर्देशन में कीमोथेरेपी प्रशिक्षत चिकित्सक डॉ. बी.एल मरकाम वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डॉ. कामेन्द्र ठाकुर सर्जिकल स्पेशलिस्ट एवं प्रशिक्षत स्टॉफ नर्स द्वारा फालोअप कीमोथेरेपी प्रदान की गई है। अब ऐसे मरीज जिन्हें कैंसर डायग्नोसिस हो चुका है एवं उन्हें किसी हायर सेंटर में कीमोथेरेपी लगाया गया…

Read More

कलेक्टर ने की शासन के प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों के साथ-साथ शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन के प्राथमिकता वाले कार्यों पर विशेष ध्यान देने कहा। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के भौतिक स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी एस.डी.एम. को संबंधित क्षेत्र में पीएचई विभाग द्वारा मिशन अंतर्गत कराए गए कार्यों का सतत् मॉनिटरिंग करने व घर-घर जल उपलब्धता के संबंध में ग्राम सभा का प्रस्ताव अपलोड कराने कहा। उन्होंने स्कूल मरम्मत एवं…

Read More