जशपुर में अच्छी बारिश : 580.4 मिमी वर्षा से जलाशयों का जलस्तर बढ़ा

समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 14 अगस्त 2024/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 580.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षो की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 662.8 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 5.3 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 478.2 मिमी, मनोरा में 855.4 मिमी, कुनकुरी में 809.0 मिमी, दुलदुला में 607.6 मिमी, फरसाबहार में 328.2 मिमी, बगीचा में 741.3 मिमी, कांसाबेल में 551.4…

Read More

जशपुर में जनजातीय विकास का नया अध्याय : पीएम जनमन योजना से सैकड़ों परिवारों को लाभ

देवडांड़, सरधापाठ एवं रौनी में पहाड़ी कोरवाओं को किया गया मत्स्य बीज एवं जाल का वितरण समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 14 अगस्त 2024/ विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत् शासकीय विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, आधर कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पक्का आवास, नल जल योजना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास…

Read More

जशपुर : स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में, सांसद चिंतामणी महाराज करेंगे ध्वजारोहण

समदर्शी न्यूज़, जशपुरनगर 14 अगस्त 2024/ जिला मुख्यालय जशपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन रणजीता स्टेडियम जशपुर में लोकसभा क्षेत्र सरगुजा के सांसद श्री चिंतामणी महाराज के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त 2024 को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं सलामी, परेड का निरीक्षण, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, शहीद परिवार का सम्मान तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी का सम्मान किया जाएगा।

Read More

प्रोफाइल पिक्चर बदलो, देश के प्रति प्यार दिखाओ : हर घर तिरंगा

हर घर तिरंगा वेबसाइट पर जाकर बनाएं तिरंगे वाली प्रोफाइल पिक्चर: मुख्यमंत्री साय समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 अगस्त 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागरिकों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। तिरंगे के साथ अपनी प्रोफाइल पिक्चर लगाकर, हम सभी इस राष्ट्रीय पर्व को और खास बना सकते हैं और देश के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट कर सकते हैं।…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी उपलब्धि : 25 पुलिस अधिकारी, पुलिस वीरता, विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक ने सभी को दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 अगस्त, 2024/ भारत शासन, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस, 2024 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा तथा पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को…

Read More

देशी पिस्टल एवं तलवार के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार : कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपियों के विरुद्ध धारा-25 आर्म्स एक्ट 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत थाना जांजगीर पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही. नाम आरोपीगण – (01) लखनेश्वर उर्फ कल्लू कहरा पिता आनंद राम कहरा उम्र 45 साल, (2) लालू कटकवार पिता आनंदराम कटकवार उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी केरा रोड जांजगीर लालू होटल थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चांपा, 14 अगस्त 2024 / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12 अगस्त 2024 को प्रार्थी ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई…

Read More

ग्राम गणेशपुर एवं विश्रामपुर में आई बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करने वाले आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित.

जीवन रक्षक बन साहस एवं वीरता का प्रमाण देने वाले थाना सिमगा के आरक्षक संजय कुमार ध्रुव एवं कृष्ण कुमार सिंदराम का किया गया सम्मान समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 14 अगस्त 2024 / पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2024 को सायं थाना सिमगा में पदस्थ आरक्षक संजय कुमार ध्रुव एवं कृष्ण कुमार सिंदराम को उनके साहस, वीरता, सेवाभाव एवं कर्तव्य परायणता के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन दो आरक्षकों को दिया गया, जिन्होंने थाना सिमगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गणेशपुर एवं विश्रामपुर में आए बाढ़…

Read More

शराब पी कर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों को न्यायालय द्वारा पच्चीस हजार अर्थदंड से किया गया दंडित.

न्यायालय द्वारा एक वाहन चालक को ₹15,000 एवं दूसरे वाहन चालक को ₹10,000 अर्थदंड से किया गया दंडित. यातायात पुलिस द्वारा कसडोल में ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग कर वाहन चालकों को शराब पी कर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया. सभी प्रकरण में यातायात पुलिस द्वारा धारा 185 MV Act के अंतर्गत वाहन जप्त कर की गई विधिवत कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 14 अगस्त 2024 / ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं शराबी वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा…

Read More

युवाओं को सशक्त बनाने चलाया गया जागरूकता अभियान : जिला प्रशासन और यूनिसेफ ने मिलकर युवाओं को किया जागरूक

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जय हो वॉलिंटियर का एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण संपन्न समदर्शी न्यूज़ जशपुर/बगीचा, 14 अगस्त 2024/ जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में जशपुर कलेक्टर डॉक्टर रवी मित्तल के विशेष मार्गदर्शन में शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरु महाविद्यालय बगीचा में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जय हो वॉलिंटियर का एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कराया गया। इस प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव उपस्थित रहे। सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रचलन किया गया तत्पश्चात…

Read More

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय : बीजापुर में 1698.3 मिमी, सरगुजा में 389.4 मिमी औसत वर्षा

राज्य में अब तक 762.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 अगस्त 2024/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 762.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 14 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1698.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 389.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की…

Read More