समुदाय के लोगों को किया जा रहा स्वास्थ्य, शिक्षा और सफाई के प्रति जागरूक समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर 25 अगस्त/ जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने व उन्हें बेहतर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने शासन-प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इन्हें पीएम जनमन योजना के तहत बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है। जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की बस्तियों और पीवीटीजी परिवारों तक योजनाओं को पहुंचने के उद्देश्य से योजना संचालित किए जा रहे है। जिसका सुखद और सकारात्मक परिणाम मिल रहा है। इसके…
Read MoreDay: August 25, 2024
शादी के वादे में धोखे का खेल : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, धरमजयगढ़ पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को घरघोड़ा में दबिश देकर पकडा.
पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध के 24 घंटे के भीतर आरोपित को भेजा जेल. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 25 अगस्त / थाना धरमजयगढ़ में 23 अगस्त को स्थानीय युवती द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें उसने बताया कि वर्ष 2021 में उसके गांव में प्रफुल्ल दास महंत (22 वर्ष), ग्राम पुस्लदा थाना घरघोड़ा, घूमने आया था। उसी समय दोनों के बीच परिचय हुआ और फोन पर बातचीत शुरू हो गई। 27 नवंबर 2022 को प्रफुल्ल दास महंत ने युवती को कॉल कर घर के बाहर बुलाया और शादी का…
Read Moreसड़क दुर्घटना : कुनकुरी में बाइक रेस का खौफनाक नतीजा, एनएच 43 पर दिखा रफ्तार का कहर, नाबालिगों का स्टंट बना जीवन पर खतरा !
नाबालिगों की तेज रफ्तार बनी मुसीबत, कुनकुरी में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, प्रशासन कहाँ है? समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 25 अगस्त/ एनएच 43 में भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी मिल रही है। एक बाईक को तेज रफ्तार दुसरी बाईक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें आगे चल रहे बाईक का सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। वही चालक को भी चोटें आई है। टक्कर मारने वाले बाईक का चालक नाबालिग बताया जा रहा है उसे भी दुर्घटना में मामूली चोट आई है। दोनो बाईक चालक…
Read Moreतमनार पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कसा शिकंजा : 45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.
दोनों प्रकरणों में पुलिस ने धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध किया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 25 अगस्त / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर तमनार पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध अभियान स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत 23 अगस्त 2024 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में कई गांवों में अवैध शराब को लेकर छापेमारी की गई। इस दौरान दो स्थानों से 45 लीटर महुआ शराब बरामद की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया…
Read Moreपुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने दिए सफलता के मंत्र : अग्निवीर अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग का किया निरीक्षण, सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित.
प्रशिक्षण सिर्फ शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए नहीं, बल्कि देशसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 25 अगस्त / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने आज सुबह 6 वीं बटालियन उर्दना का दौरा किया, जहां उन्होंने अग्निवीर अभ्यर्थियों की चल रही ट्रेनिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों को मोटिवेट करते हुए प्रशिक्षण में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनकी तैयारियों का जायजा लिया और उन्हें मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ ट्रेनिंग जारी…
Read Moreमुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर विद्युत विभाग सक्रिय : फरसाबहार में ट्रांसफार्मर बदलने से बिजली आपूर्ति में सुधार
समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 25 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप दूरस्थ क्षेत्रों में भी बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा जैसी मलभूत सुविधाएं लोगों को सहज ही प्राप्त हो इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इनमें से एक बिजली का ग्रामीण अंचलों में भी सुचारू रूप से संचालन हो इसके लिए विद्युत विभाग दिन हो या रात प्राथमिकता के साथ काम कर रही है। इसी कड़ी में फरसाबहार ब्लॉक के ग्राम सिंगीबहार के पहलवान टोली में 63 केव्ही ट्रांसफार्मर का एक ही फेस काम कर रहा था।…
Read Moreजशपुर : पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवाओं, बिरहोर परिवारों का जीवन बदला, 12 से अधिक हितग्राहियों को मिला अपना आशियाना
पीएम जनमन आवास योजना से जिले के पीवीटीजी के सपने हो रहे पूरे, जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम करदना के लोग योजना से लाभान्वित समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 25 अगस्त/ हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उनका अपना एक पक्का मकान हो, जिसे पूरा करने के लिए वह आजीवन परिश्रम करता है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए स्वयं का पक्का मकान बना पाना एक सपने ही रह जाता है था। ऐसे में उस सपने को भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री जनमन आवास…
Read Moreसीएचसी पत्थलगांव में 39 वें नेत्रदान पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ : 35 मोतियाबिंद के मरीजों का हुआ सफल का ऑपरेशन
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 25 अगस्त/ 25अगस्त से 08 सितंबर तक चलने वाले 39 वें नेत्रदान पखवाड़ा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में शुभारंभ किया गया। इस दौरान अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत 35 मोतियाबिंद के मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। उपस्थित लोगों को आँखें कुदरत की अनमोल देन है, मरणोपरांत नेत्रदान कर व्यक्तियों को रोशनी प्रदान करें इस वाक्य के साथ अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान करने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जेम्स मिंज, सर्जन दल डॉ अनीता मिंज नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ…
Read Moreजशपुर सबसे आगे: सरगुजा संभाग में सबसे अधिक मोतियाबिंद सर्जरी, अब तक 721 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन
जिले मे आयोजित मोतियाबिंद शिविर मे 65 मरीजों का हुआ सफल सर्जरी समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 25 अगस्त/ जिला जशपुर में मोतियाबिंद मुक्त अभियान अंतर्गत 65 मोतियाबिंद मरीजों का सफल सर्जरी किया गया। जिसमे सिविल अस्पताल पत्थलगांव मे 35 एवं जिला चिकित्सालय जशपुर मे 30 मरीजों का सफलतम सर्जरी हुआ। जिला कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन मे मोतियाबिंद सर्जरी का आयोजन प्रत्येक सप्ताह विजिटिंग सर्जन द्वारा ऑपरेशन का संपादन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह जात्रा ने बताया…
Read Moreजशपुर कलेक्टर का आदेश : जन्माष्टमी पर शराब की बिक्री पर रोक
समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 25 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के आदेशानुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त सोमवार को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। शुष्क दिवस में जिला जशपुर में संचालित समस्त देशी/विदेशी मदिरा दुकानें आदेश क्रमांक एफ 3-55/2023/वा.क. (आब.) / पाँच अनुसार राज्य शासन द्वारा दिनांक 26 अगस्त 2024 को “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” को पूर्णतः बंद रखे जाने हेतु कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिले की सम्पूर्ण देशी/विदेशी मदिरा दुकानें एवं सम्पूर्ण देशी/विदेशी…
Read More