प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) रायपुर  का किया वर्चुअली शिलान्यास

10 एकड़ क्षेत्र में 24 माह में तैयार होगा 100 बिस्तरों का केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान CRIYN से प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार की तरफ अग्रसर होंगे छत्तीसगढ़ के युवा: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल रायपुर, 29 अक्टूबर 2024/ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर वर्चुअल माध्यम से रायपुर में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री श्री मोदी अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से रायपुर से जुड़े थे। श्री मोदी ने कहा कि…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने राज्योत्सव की तैयारी करने के दिए निर्देश

नए किसानों का पंजीयन, भौतिक सत्यापन, चावल उलब्धता की जानकारी दे जशपुर, 29 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों कि समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के लिए कहा और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जिला मुख्यालय के सभी शासकीय भवनों में 1 नवंबर से 6 नवंबर तक रात्रि में रोशनी करने के लिए कहा। आगामी 5 नवम्बर को जिला स्तर पर…

Read More

जशपुर : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 ; मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन, प्रकाशन में प्राप्त शिकायत का निराकरण 28 नवम्बर तक

जशपुर, 29 अक्टूबर 2024/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों एवं सेवा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 का प्रारंभिक प्रकाशन आज 29 अक्टूबर 2024 को किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, सहायक अधीक्षक जिला निर्वाचन शाखा राजेन्द्र चौहान एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों एवं सेवा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 का प्रारंभिक प्रकाशन जिला कार्यालय जशपुर व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी…

Read More

जशपुर : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय भवनों में की जायेगी रोशनी

जशपुर, 29 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर से 6 नवंबर तक सभी शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय के आदेश जारी किये गये है। कलेक्टर रोहित व्यास ने निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के सभी शासकीय भवनों में 1 नवंबर से 6 नवंबर तक रात्रि में रोशनी करने कहा है। इस व्यवस्था पर होने वाला व्यय संबंधित विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे।

Read More

राज्योत्सव-2024 : जिला मुख्यालय जशपुर में 5 नवम्बर को मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस, विभागीय प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

जशपुर, 29 अक्टूबर 2024 / राज्य शासन के द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार विगत वर्ष की भांति छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर से भिन्न जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिला मुख्यालयों में 5 नवम्बर को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभागों की विभागीय प्रदर्शनी में उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित की जाएगी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा 5 नवम्बर…

Read More

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : मस्तुरी में सार्वजानिक स्थान पर जुआ खेलते 26 जुआरी गिरफ्तार, आरोपियों से नगदी 16750/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त.

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध कार्यों पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया है निर्देश, थाना मस्तुरी पुलिस द्वारा अभियान चलाकर जुआ पर की गई कार्यवाही. नाम आरोपीगण – 01 लखन लाल कॅक्ट पिता खोलू राम केवट उम्र 35 साल सा हिर्री थाना मस्तुरी, 02 सोनू यादव पिता देवारी लाल यादव उम्र 24 साल सा. हिर्री थाना मस्तुरी, 03 जगेश्वर केवट पिता कार्तिक  केवट उम्र 35 साल सा हिर्री थाना मस्तुरी, 04 भोला केवट पिता मनहरण केवट उम्र 29 साल सा हिर्री थाना मस्तुरी, 05 योगेश केंवट…

Read More

उपनिरीक्षक (अ) शैलेन्द्र प्रजापति पदोन्नत होकर बने निरीक्षक (अ) : पुलिस अधीक्षक द्वारा कंधे पर तीन स्टार लगाकर निरीक्षक (अ) बनने की दी गई बधाई !

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपनिरीक्षक (अ) शैलेंद्र प्रजापति के कंधे पर तीन स्टार लगाकर की गई निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण. बलौदाबाजार-भाटापारा, 29 अक्टूबर / आज दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में उपनिरीक्षक (अ) शैलेन्द्र प्रजापति के निरीक्षक (अ) के पद पर विभागीय पदोन्नति सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा उपनिरीक्षक (अ) शैलेंद्र प्रजापति के कंधे पर तीन स्टार लगाकर निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर शुभकामनाएं दी गई। वर्तमान में शैलेंद्र प्रजापति पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार…

Read More

ऑपरेशन विश्वास : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही लगातार जारी… 57 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹19,900 समन शुल्क किया गया वसूल.

दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले 18 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर ₹5400 समन शुल्क किया गया वसूल. बिना नंबर के वाहन चलाने वाले 14 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹4200 समन शुल्क किया गया वसूल. नो-पार्किंग में वाहन खडा करने वाले 16 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹4800 समन शुल्क किया गया वसूल. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 57 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹19,900 समन शुल्क किया गया वसूल. बलौदाबाजार-भाटापारा, 29 अक्टूबर / ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत…

Read More

JASHPUR CRIME : जशपुर पुलिस द्वारा ससुराल में गांजा छिपाकर रखने वाले आरोपी को 9.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम जोरण्डाझरिया का मामला, गांजा तस्करी के विरूद्ध लगातार कार्यवाही. आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 09 किलो 500 ग्राम कीमत 95 हजार रूपये किया गया जप्त. थाना तुमला में आरोपी नीलम लकड़ा उम्र 35 साल निवासी मेण्डेर थाना तुमला जिला जशपुर छ.ग. के विरूद्ध अपराध क्रमांक 70/2024 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जप्ती – मादक पदार्थ गांजा 09 किलो 500 ग्राम कीमत 95 हजार रूपये जप्त. जशपुर/ कुनकुरी, 29 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के…

Read More

जशपुर : जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण उपरांत अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन जारी, आपत्तियों-सुझावों के संबंध में दावा आपत्ति 04 नवम्बर तक

जशपुर, 29 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा-23 के प्रावधानों के तहत् जिला जशपुर अंतर्गत जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण उपरांत अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन परिशिष्ट- एक में जारी किया है। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 23 के साथ पठित छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम 5 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में करते हुए कलेक्टर ने जशपुर जिले के निर्वाचन क्षेत्र कमांकों में विभाजित किया है। जिसके अनुसार जिले में कुल निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 139 है। इनमें…

Read More