खरसिया क्षेत्र में पुलिस की जुआ फड़ पर कार्यवाही जारी : ठाकुरदिया जुआ रेड में छः लोगों को पकड़ा…जुआरियों से ₹ 9340 जप्त.

आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़, 28 अक्टूबर / खरसिया क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए छः लोगों को गिरफ्तार किया है। कल रात, 27-28 अक्टूबर 2024 को खरसिया पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार नाग और उनकी टीम ने रात गश्त के दौरान एफसीआई मोहल्ला ठाकुरदिया के जुआ फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए ताश पत्तों से जुआ खेल रहे लोगों को मौके पर पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं –…

Read More

जशपुर कलेक्टर का जनदर्शन: कलेक्टर रोहित व्यास ने आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने जनदर्शन का किया आयोजन

जशपुर 28 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर श्री व्यास ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में ग्रामीणजन नामांतरण, बटांकन, सीमाकन सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन लेकर आए थे।

Read More

जशपुर में स्व-सहायता समूहों की सफलता: सरस्वती, लक्ष्मी और सूर्या जैसे स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बिहान योजना के अंतर्गत मिली मदद से मिट्टी के दीये, बर्तन आदि बनाकर अच्छी आय अर्जित कर रही

जशपुर 28 अक्टूबर 2024/ खुशियों का त्यौहार दीपावली की तैयारी सभी घरों में जोरो-शोरो से चल रही है। दीवाली में दीये जलाने की प्रथा की शुरुआत तब हुई थी जब भगवान श्री राम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या वापस लौटे थे। इसलिए दीपावली के दिन बहुत ही श्रद्धाभाव से दीपक जलाया जाता है। दियों का निर्माण से कई घरों में खुशियों के दीपक भी जलते हैं। जशपुर जिले की सरस्वती स्वयं सहायता समूह, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, सूर्या स्व सहायता समूह सहित जिले के अन्य समूहों के द्वारा बिहान…

Read More

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : जशपुर पुलिस ने पीडब्ल्यूडी रोलर चोरी के मुख्य आरोपी को झारखंड से किया गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

पुराने चोरी के फरार आरोपी के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, प्रकरण के अन्य चार आरोपी फरार हैं, पतासाजी जारी. आरोपी अपने सहयोगी की सहायता से क्रेन एवं ट्रक के माध्यम से रोलर को उठाकर आरा, सकरडेगा रोड होते हुये झारखंड ले गया था, आरोपी मो. तनवीर अंसारी को झारखंड पुलिस भी तलाश कर रही थी, गिरफ्तारी की सूचना दी गई है. आरोपी मो. तनवीर अंसारी उम्र 30 साल निवासी काल्हेपाठ लोहरदगा (झारखंड).के विरूद्ध थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 67/2024 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध दर्ज. जशपुर/कुनकुरी, 28 अक्टूबर…

Read More

नवपदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर के विकास को दी प्राथमिकता, टीम भावना से जन समस्याओं का समाधान करने का किया आह्वान, पर्यटन और कृषि को बढ़ावा देने पर दिया विशेष जोर

जशपुर मुख्यमंत्री का गृह जिला है अधिकार सक्रिय रहकर अपने दायित्वों का करेंगे निर्वहन जशपुर, 28 अक्टूबर 24/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारीयों से परिचयात्मक बैठक लेकर अधिकारियों का परिचय जाना। उन्होंने कहा कि जशपुर मुख्यमंत्री का गृह जिला है। सभी को टीम भावना से काम करना है। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करना और सभी विकासखंड में जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर दूरस्थ अंचलों के लोगों तक शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाना है। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जशपुर प्राकृतिक…

Read More

आईएएस रोहित व्यास बने जशपुर के 20 वें कलेक्टर, विकास कार्यों में तेजी लाने की उम्मीद

नवपदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास ने किया पदभार ग्रहण जशपुर, 28 अक्टूबर 2024/ जशपुर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर आईएएस रोहित व्यास ने आज जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। श्री व्यास जिले के 20वें कलेक्टर होंगे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री व्यास 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। श्री व्यास ने 28 अगस्त 2017 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की। लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी में ट्रेनिंग के बाद रोहित की फील्ड पोस्टिंग के लिए राजनांदगांव में सहायक कलेक्टर के तौर पर नियुक्ति हुई। फिर 3…

Read More

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सरकंडा पुलिस की कार्यवाही : पुरानी रंजिश पर वाद-विवाद कर मारपीट करने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.

आरोपी बब्बन सारथी के कब्जे से धारदार हथियार (चापड़) किया गया जप्त. नाम आरोपी – बब्बन सारथी उर्फ राज सारथी पिता छोटू सारथी उम्र 21 साल निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) बिलासपुर, 27 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दुर्गेश दास शिवनंदन देवांगन पिता स्वर्गीय पूर्ण राम देवांगन अमृत 24 साल निवासी श्याम नगर लिंगियाडीह सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को रात्रि करीबन…

Read More

भाजपा की पत्रकार वार्ता में मीनल चौबे, मृत्युंजय दुबे, मुकेश शर्मा, अशोक पाण्डेय और सुभाष तिवारी ने उपचुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, कहा – कांग्रेस के कार्यकाल में 15 वर्षों से राजधानी का विकास ठप

भाजपा विकास और कांग्रेस विनाश के लिए कार्य करती है-मीनल चौबे कांग्रेस के पास विकास का कोई वीजन नहीं है इसलिए वह धर्म और जाति का कार्ड खेलती है – सुभाष तिवारी रायपुर, 27 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा है कि पिछले 15 वर्षों में कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास के नाम पर एक ईँट तक नहीं रखी और एक फूटी कौड़ी तक खर्च नहीं की। चूँकि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं होता, विकास के नाम पर बताने को कोई…

Read More

मुख्यमंत्री जनदर्शन से कीर्ति को मिली खुशियों की सौगात : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन नौनिहालों को ककहरा सिखाती लिख रही क़ामयाबी की नई इबारत

बलौदाबाजार-भाटापारा, 27अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री जनदर्शन में लोगों की समस्या का त्वरित समाधान होने से इस कार्यक्रम के प्रति लोगों में भरोसा बढ़ते जा रहा है। जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वयं लोगों की समस्या सुनते हैं और त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को देते हैं। इसी उम्मीद के सहारे अपनी समस्या लेकर कीर्ति सेन भी मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंची और अपनी व्यथा मुख्यमंत्री को बताई। संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री साय ने कीर्ति सेन को आस पास के गांव में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता के पद पर समायोजित करने के निर्देश…

Read More

थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही : किसानों की धान बिक्री रकम की लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार… कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपी – आशीष अग्रवाल पिता विष्णु अग्रवाल प्रसाद अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी मेन रोड जांजगीर हाल मु.गली न. 05 व्ही.आई.पी. सिटी जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा. आरोपी के विरुद्ध धारा – 318(4), 338, 336 (3), (4), 340(2),316(5) BNS के अंतर्गत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चांपा, 27 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतोष कश्यप उम्र 38 वर्ष निवासी जर्वे च द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आशीष अग्रवाल जो धान का खरीदी-बिक्री का कार्य करता था,…

Read More