समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 02 अक्टूबर / गांधी जयंती के अवसर पर जिला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारीयों और कर्मचारियों ने अपने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 02 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य भारत को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाना है। मुख्य फोकस खुले में शौच को समाप्त करना, गंदगी और कचरे की समस्या को हल करना, और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना है। अभियान के प्रमुख उद्देश्य:-…
Read MoreDay: October 2, 2024
शासकीय महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत गाँधी जयंती का आयोजन : दिलाई गई स्वच्छता की शपथ.
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने ग्राम मायली में स्वच्छता ही सेवा है के अभियान में दीवा शिविर लगा कर ग्रामीणों को किया जागरूक. समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 2 अक्टूबर / गाँधी जयंती के अवसर पर आज दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वावधान में शासकीय बाला साहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी में स्वच्छता ही सेवा, स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता, कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य व जिला संगठक रासेयो प्रो. विनायक साय के द्वारा माँ सरस्वती, रासेयो…
Read Moreसड़कों से गांवों तक पहुंचने की कोशिश, यह कोई बात बुरी तो नहीं
समदर्शी न्यूज़ डेस्क, रायपुर / बीते कुछ वर्षों से विपरीत दलों की सरकारों में आपसी अदावत बढ़ी है। इस अदावत के लिए कौन जिम्मेदार है, सब जानते हैं। हर दल अपने आपको लोकतंत्र का पहरूआ बता रहा है। लेकिन इस अहंकार को नहीं छोड़ पा रहा कि वह विपक्ष में भी बैठ सकता है। 2014 के बाद से ऐसी अदावतें बढ़ी हैं। इसका कारण साफ है, सदा सत्ता मे रहने का अहंकार। जनता की राय का अपमान। साठ साल तक राज करके ऐसा स्वभाव हो जाना स्वभाविक भी है, किंतु…
Read Moreछत्तीसगढ़ में खादी वस्त्रों की खरीद पर मिलेगी 25% की बड़ी छूट : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधी जयंती के अवसर पर की बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री ने अपील कर कहा खादी वस्त्र खरीदें और छूट का लाभ लें प्रदेशवासी 02 अक्टूबर से लेकर 31 मार्च 2025 तक मिलेगी यह छूट मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग विभाग के प्रदर्शनी का किया अवलोकन समदर्शी न्यूज़ रायपुर 2 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ में खादी वस्त्रों की खरीद पर 25% की बड़ी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गांधी जयंती के अवसर पर यह बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कलेक्टोरेट गार्डन और दांडी मार्च प्रतिमा का किया लोकार्पण
समदर्शी न्यूज़ रायपुर. 2 अक्टूबर / उप मुख्यमंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर कलेक्टोरेट में गार्डन का लोकार्पण किया। सुन्दर फव्वारों से सुसज्जित यह खूबसूरत गार्डन मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता है। अपने विभिन्न कार्यों से दूर-दराज से कलेक्टोरेट आने वाले लोगों के लिए गार्डन में विश्राम की भी व्यवस्था है। श्री साव ने यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आयोजित दाण्डी यात्रा की आदमकद प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कलेक्टोरेट के सामने पुराने टाउन-हॉल के जीर्णोद्धार कार्य का…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से भटगांव जल प्रदाय योजना का किया शिलान्यास
उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर से नई दिल्ली और भटगांव में आयोजित कार्यक्रमों में वर्चुअली जुड़े भटगांव नगर पंचायत में 56.78 करोड़ लागत की जल प्रदाय योजना का काम जल्द होगा शुरू, कार्यादेश जारी, दो साल में पूर्ण करने का लक्ष्य समदर्शी न्यूज़ रायपुर. 2 अक्टूबर/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गांधी जयंती पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत के लिए 56 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत की जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया। अमृत मिशन 2.0…
Read Moreअखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक, ओलंपिक विजेता मनु भाकर समापन समारोह में होंगी शामिल
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 02 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ राज्य 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 2024 का गौरवपूर्ण मेज़बान बनने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं और वन विभाग के उत्कृष्ट प्रयासों को प्रदर्शित करेगा। इस खेल महोत्सव में देशभर से वन विभाग के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे।…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार पुलिस विभाग की भर्ती में आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 2 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से सरकार द्वारा पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया-2024 के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का आदेश जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को दिए आश्वासन को पूरा करते छूट का आदेश जारी किया गया है। यह छूट सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष…
Read Moreछत्तीसगढ़ में जलस्रोतों को मिला नया जीवन: भारी वर्षा से बढ़ा जलस्तर
राज्य में अब तक 1165.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 02 अक्टूबर / राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1165.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 02 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2377.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की…
Read Moreस्वच्छ भारत दिवस – स्वच्छता ही सेवा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पुलिस कर्मियों ने किया श्रमदान…..ली स्वच्छता की शपथ
‘स्वच्छ भारत दिवस’ के अंतर्गत पुलिस कार्यालय, थाना, चौकियों में चलाया गया स्वच्छता अभियान. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 02 अक्टूबर / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155 वीं जयंती के अवसर पर देश में “स्वच्छ भारत दिवस-स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा मनाया जा रहा है। राष्ट्रपिता की जयंती के साथ ही आज भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है, जिनके द्वारा “जय जवान जय किसान” का अमर नारा देशवासियों को दिया गया है। “स्वच्छ भारत दिवस” के अंतर्गत पुलिस कार्यालय, थाना, चौकियों में स्वच्छता अभियान चलाया…
Read More