छत्तीसगढ़ के लिए खुशखबरी: मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! राज्य में 1174.6 मिमी औसत वर्षा, कृषि और जल संसाधनों को मिलेगा बड़ा फायदा

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 12 अक्टूबर / राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1174.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 12 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2444.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 609.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजयदशमी पर्व के अवसर पर किया शस्त्र पूजन

समदर्शी न्यूज़ रायपुर 12 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित शस्त्र पूजन में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की और मां भगवती की आराधना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री सुरक्षा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संकल्प दुर्गोत्सव समिति शंकर नगर द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में हुए शामिल

समदर्शी न्यूज़ रायपुर 11 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महानवमी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर में संकल्प दुर्गोत्सव समिति द्वारा सजाए दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को महानवमीं पर्व की बहुत-बहुत बधाई दी। इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और श्री संजय श्रीवास्तव, श्री नवीन मार्कण्डेय, श्री राजेश गुप्ता सहित संकल्प दुर्गोत्सव समिति के सदस्य व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Read More

महतारी वंदन योजना : लक्ष्मी महतारी वंदन राशि का करती है बेहतर उपयोग…योजना से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती.

समदर्शी न्यूज़ जशपुर 12 अक्टूबर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना से महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ रही है। महिलाओं के चेहरे में आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही है। जशपुर की लक्ष्मी बाई के खाते में हर माह एक हजार रुपए आते है। उनका कहना है कि एक हजार रूपए से उनको बहुत मदद मिल रही है। जरूरी काम के लिए पैसे का बेहतर उपयोग कर पा रही है। महतारी वंदन योजना की एक हजार रुपये की राशि से घर…

Read More

कॉलेज परिसर से लोहे के पाईप चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपियों से चोरी का सारा माल बरामद. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 11 अक्टूबर / थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के अंतर्गत ओपी जिंदल सामुदायिक महाविद्यालय परिसर में हुई लोहे के मचान पाइप चोरी की घटना को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी को सुलझा लिया है। टीआई राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए 20 नग लोहे के मचान पाइप, कुल वजन लगभग 700 किलोग्राम (कीमत ₹24,000) को बरामद किया और आरोपियों को रिमांड पर भेजा…

Read More

बिहान से जुड़कर सुजाता बनी लखपति दीदी, परिवार की बनी धुरी

बच्चों के पढ़ाई में अब कोई बाधा नहीं आएगा आड़े समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 11 अक्टूबर/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  से जुड़कर महिलाएं एक सफलता की इबारत लिख रही हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से जुड़कर आज जिले की ग्रामीण महिलाओं ने स्वावलंबन की मिशाल पेश कर रही है। इसी के तहत मर्यादा स्व सहायता समूह की धौराभाठा की सुजाता दीदी ने कुछ अलग करने की सोची एवं समूह के माध्यम से सिलाई, बैग निर्माण, साबुन निर्माण, सब्जी बाड़ी और डिटर्जेन्ट पावडर निर्माण का कार्य करना प्रारम्भ की। इन गतिविधियों…

Read More