आरोपी विदेशीराम धनुवार पिता बडेलटी धनुवार उम्र 55 वर्ष निवासी पनोरापारा थाना बलौदा के विरूध्द धारा 103(1) BNS के अंतर्गत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चांपा, 13 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि मृतिका तीजमत बाई एवं आरोपी विदेशी राम धनुवार दोनों पति-पत्नी दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को शाम करीब 04:00 बजे गांव में बाजार करने गये थे, जो रात भर घर में नहीं आये। दूसरे दिन दिनांक 11 अक्टूबर 2024 के सुबह करीब 04-05 बजे गांव का करन…
Read MoreDay: October 13, 2024
सांसद बृजमोहन ने राजधानी रायपुर को दिया 547 लाख रुपए का तोहफा : सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
सांसद बृजमोहन के विकसित और सुंदर रायपुर के प्रयास ला रहे रंग रायपुर 13 अक्टूबर/ तालाब, मंदिर और उद्यान रायपुर शहर की पहचान है उसी राजधानी को विकास के साथ सौंदर्यीकरण करते हुए उसकी पुरानी पहचान को बरकारक रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह कहना है रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल जिनके रायपुर को विकसित के साथ सुंदर बनाने के प्रयास रंग लाते दिखाई दे रहे हैं। इसी तारतम्य में बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को करीब 547 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।श्री…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर व्यक्त की प्रतिक्रिया, कहा- कांग्रेसी हो गये हैं फ्यूज बल्ब, उनकी बातों में कोई वजन नहीं
रायपुर 13 अक्टूबर/ भंडारपुरी में हुए संतसमागम के कार्यक्रम से वापस लौटने पर आज पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेसी फ्यूज बल्ब की तरह हो गये हैं। उनकी मतिभ्रष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री से पूछा गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा को आतंकियों की पार्टी कहा है। इस पर उनकी प्रतिक्रिया चाही गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसियों की बातों में कोई वजन नहीं रहा। उन्होंने कहा कि एक समय कांग्रेस पूरे देश में एकछत्र राज्य…
Read Moreसुश्री रीता शांडिल्य छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
रायपुर, 13 अक्टूबर/ भारतीय प्रशासनिक सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी सुश्री रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर से जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार सुश्री शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के प्रशासनिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए भी अधिकृत किया गया है।
Read Moreसजेगा-संवरेगा भंडारपुरी धाम, गुरू घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी का नए स्वरूप में होगा विकास : गुरुदर्शन और संत समागम मेला में शामिल होने भंडारपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की कई घोषणाएं, कहा – ‘मनखे मनखे एक समान’ की सोच पर चल रही है छत्तीसगढ़ सरकार
प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भंडारपुरी मेला के लिए हर साल 20 लाख और मेलास्थल के विकास के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की रायपुर. 13 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में शामिल हुए। उन्होंने भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज गुरुगद्दी आसन के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की। उन्होंने सतनामी समाज के गुरुओं को सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रेरणास्रोत बताया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गुरु घासीदास की कर्मभूमि…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 अक्टूबर को लैलूंगा में उरांव समाज के करमा महोत्सव में होंगे शामिल
रायपुर, 13 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 अक्टूबर को एक दिवसीय रायगढ़ जिले के लैलूंगा प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 14 अक्टूबर को दोपहर 2.15 बजे ग्राम-सिलौटा, जिला-सूरजपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे लैलूंगा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.05 बजे वृहत सम्मेलन एवं उरांव समाज के करमा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4.10 बजे लैलूंगा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भण्डारपुरी धाम में गुरुगद्दी आसन के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
रायपुर, 13 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज के गुरुगद्दी आसन का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सतनामी समाज के धर्म गुरुओं को सामाजिक एकता और भाई-चारे का प्रेरणा श्रोत बताया। इस दौरान राजा धर्म गुरु श्री बालदास साहेबजी राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक एवं अनुसूचित विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु श्री खुशवंत साहेब, जांजगीर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा सहित…
Read Moreरायगढ़ पुलिस समाचार : पुलिस की मेहनत लाई रंग…. तमनार में चोरी का मामला सुलझा…रेलवे तार चोरी के आठ आरोपी गिरफ्तार….एक लाख रूपये का चोरी का माल बरामद.
अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 379 आईपीसी के अंतर्गत अपराध क्रमांक 75/2023 दर्ज कर की जारही थी विवेचना. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 13 अक्टूबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय के सुपरविजन के अंतर्गत तमनार थाने की टीम ने चोरी और लूट के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी श्री आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार थाना पुलिस टीम ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो रेलवे लाइन के निर्माण कार्य…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद भड़िया आंगनबाड़ी में बच्चों का हो रहा बौद्धिक विकास : बाल गीत के माध्यम से बता रहे अपना परिचय
समदर्शी न्यूज़ जशपुर 13 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का बौद्धिक विकास के साथ उनको विभिन्न गतिविधियों में शामिल करके प्रारंभिक शिक्षा देने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्र भड़िया में बच्चों को अनेक गतिविधियां कराई जा रही है। बच्चों को बाल गीत के माध्यम से अपना परिचय देना सिखाया गया। कविता पाठ, अक्षर ज्ञान भी करवा जा रहा है। बच्चे उत्साह से आंगनबाड़ी आ रहे।
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे को लेकर मयाली नेचर कैम्प में कलेक्टर-एसपी ने तैयारी का लिया जायजा
समदर्शी न्यूज़ जशपुर 13 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 21 अक्टूबर को जशपुर में होने वाला सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण बैठक में शामिल होंगे। इसी कड़ी में तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह कुनकुरी विकासखंड के मयाली नेचर कैम्प पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों हैलिपैड, बैठक व्यवस्था, भोजन, पार्किंग, बैरिकेटिंग, पेयजल, शौचालय बनाने के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नेचर कैम्प की साफ सफाई रंग रोगन करने के लिए कहा है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन…
Read More